ब
ब्रिज गुप्ता · 7 साल पहले
लेखक

क्या NGOs में इंटर्नशिप करने से हमारी जानकारी बढ़ती हैं ?

5
878

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/15/18
भारत के कई शहरों मे गैर सरकारी संगठन है, जो हमारे समाज के बच्चो को आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगो को शिक्षा प्रदान कराती है | आप जब भी किसी गैर सरकारी संगठन मे शामिल हो जाते है और आर्थिक वर्ग से कमज़ोर लोगो की मदद करते है तो, ऐसी स्थिति मे ना केवल आप लोगो को बहुत कुछ सीखाते हो बल्कि ऐसे मे आपको भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है |
इन दिनों सभी छात्रों के लिए internship बहुत जरुरी है, और कई पाठ्यक्रम में भी इसे सम्मिलित किया गया है, क्योंकि इंटर्नशिप आपको काम करने का अनुभव दिलाता है | तो क्या ऐसे मे गैर सरकारी संगठन में काम करना हमारी जानकारी को बढ़ाता है ?


जब आप ऐसे बच्चो के साथ काम करते है जो आर्थिक रूप से रोज़ की सुख सुविधाओं को पूरा करने मे असमर्थ है, ऐसे परिस्थिति मे आप अपने व्यक्तिव को और निखार सकते है और साथ ही साथ ऐसी स्थिति आपको मिलने वाली सुख सुविधाओं के लिए शुक्रगुज़ार बनाता है |
आपको यह जान कर हैरानी होगी की ऐसे बच्चे वक़्त से पहले ही mature हो जाते है और हर गंभीर स्थिति से लड़ने को तैयार रहते है |
तो अगर आप गैर सरकारी संगठन से जुड़ने के लिए लिए सोच रहे है तो यह बिलकुल ठीक होगा क्योंकि इसके और भी कई सारे लाभ है, जो आपको ना केवल पाढ़यक्रम समझने मे मदद करेगा बल्कि जीवन को एक नए पहलू से देखने मे भी मदद करता है |

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2