S
Sameer Kumar· 8 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

क्या योग से मानव तनाव दूर होता है ?

388
1.1K

Join this conversation

Sort By

नमस्कार समीर जी , आपका सवाल बड़ा ही अच्छा है | आज के समय के दस में से आठ लोग मानसिक तनाव के शिकार है | और वो ये बात जानते हुए भी कुछ नहीं कर सकते | क्योकि उनके पास समय का अभाव है | आपका सवाल है योग से कैसे तनाव दूर करे | तो पहले तो तनाव होता क्यों है ये पता होना चाहिए उसका क्या कारण क्या है ,क्योकि बिना कारन जाने उसको दूर करने का समाधान नहीं मिल सकता | और तनाव को दूर करने का योग एक अच्छा और सस्ता साधन कह सकते है मानव जीवन मे | थोड़ा समय अपने लिए देना बहुत आवशयक है जिससे के आप अपनी ज़िंदगी से तनाव को दूर कर सके |

पहले तो ये जाने के योग क्या है -

योग दस हजार साल से भी अधिक समय से प्रचलन में है। मननशील परंपरा का सबसे तरौताजा उल्लेख, सबसे पुराने जीवन्त साहित्य ऋग्वेद में पाया जाता है। यह हमें फिर से सिन्धु-सरस्वती सभ्यता के दर्शन कराता है। ठीक उसी सभ्यता से, पशुपति मुहर (सिक्का) जिस पर योग मुद्रा में विराजमान एक आकृति है, जो वह उस प्राचीन काल में योग की व्यापकता को दर्शाती है। हालांकि, प्राचीनतम उपनिषद, बृहदअरण्यक में भी, योग का हिस्सा बन चुके, विभिन्न शारीरिक अभ्यासों का उल्लेख मिलता है। छांदोग्य उपनिषद में प्रत्याहार का तो बृहदअरण्यक के एक स्तवन (वेद मंत्र) में प्राणायाम के अभ्यास का उल्लेख मिलता है। यथावत, ”योग” के वर्तमान स्वरूप के बारे में, पहली बार उल्लेख शायद कठोपनिषद में आता है, यह यजुर्वेद की कथाशाखा के अंतिम आठ वर्गों में पहली बार शामिल होता है जोकि एक मुख्य और महत्वपूर्ण उपनिषद है। योग को यहाँ भीतर (अन्तर्मन) की यात्रा या चेतना को विकसित करने की एक प्रक्रिया के रूप में देखा जाता है।

योग एक प्राचीन भारतीय जीवन-पद्धति है। जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाना योग का काम होता है। योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है। योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-ऊर्जा का संचार करता है। योगा शरीर को शक्तिशाली एवं लचीला बनाए रखता है साथ ही तनाव से भी छुटकारा दिलाता है जो रोजमर्रा की जि़न्दगी के लिए आवश्यक है। योग तनाव के साथ साथ मोटापे को भी दूर करने मे सहायक है |

Answered by
K
View Profile

हिंदी लेखक

Updated on05/22/26
499

वर्तमान समय में मानव जीवन इतना व्यस्त है,की उसमे आप कुछ भी कर लो आप हमेशा तनाव में रहते है | मुझे नहीं लगता योग करने से किसी का तनाव दूर होता होगा,क्योकि योग मतलब एक स्थान पर बैठ कर अपनी आँखे बंद कर के ध्यान लगाना होता है,और अगर आपका ध्यान ही कही और हो तो तनाव दूर कैसे हो सकता है |

मनुष्य कुछ समय निकल कर अगर एक स्थान पर बैठ भी जाता है,और अपनी आँखे बंद करके ध्यान लगाने की कोशिश भी करता है,तो उसके ध्यान में सिर्फ उसकी वर्तमान समय में चल रही परेशानिया ही आती है | इसलिए मुझे लगता है कि तनाव मुक्त होना इंसान के हाथ में है ना कि किसी योग से आप तनाव मुक्त हो सकते है |

Answered by
Updated on05/22/26
267

हाँ, काफी लोगों को yoga stress कम करने में helpful लगता है। Breathing exercises, stretching और meditation body और mind दोनों को calm करने में help कर सकते हैं। यही reason है कि आजकल yoga सिर्फ India ही नहीं बल्कि दुनिया भर में popular हो चुका है। हालांकि सिर्फ yoga करने से हर problem magically खत्म नहीं होती। Lifestyle, sleep, work pressure और mental health भी important factors हैं। Honestly, regular yoga और mindful routine कई लोगों को mentally lighter और physically active feel करवाते हैं।

Also Read: Does Yoga remove human stress?

Answered by
D
Dr. Aarav GuptaBridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
View Profile

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

Updated on05/22/26
0

योग से ना केवल तनाव को कम किया जा सकता है बल्कि योग के द्वारा आप कई तरह की समस्याओं से भी भर सकते हैं खैर हम बात करते हैं कि क्या योग से सच में तनाव को कम किया जा सकता है तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जी हां बिल्कुल अब योगासन करके तनाव को कम कर सकते हैं जैसे कि आप रोजाना कुछ मिनट योग करके मन को शांत कर सकते हैं शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, आप रोजाना कुछ मिनट सुखासन योगासन कर सकते हैं। क्योंकि इसको करने से मन को शांति मिलती है।

Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on04/13/23
2

मानव क़ो किसी भी तरह का तनाव होता है तो बलासान योग करने से तनाव कम होता है, इसके लिए सबसे पहले घुटने के बल बैठ जाये, फिर अपने दोनों हाथो क़ो आगे की ओर लाये और अपना शरीर भी आगे की ओर झुकाये ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर होगा।

सूखासन योग करने से मानव का तनाव दूर होता है, इसके लिए सबसे पहले अपने दाये घुटने के पैर क़ो बाए घुटने के पैर के निचे रख कर आंख बंद करके अपने पुरे शरीर क़ो ढीला करके 10-15 मिनट के लिए छोड़ दे, और लम्बी सांस लेकर छोड़े।

Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on04/13/23
2