V
Vikas joshi· 8 साल पहले
लेखक

एक महीने में इंग्लिश कैसे सीख सकते हैं ?

2
1.1K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/01/18

वर्तमान समय में हर व्यक्ति इंग्लिश भाषा सीखना चाहता है | चाहे वह बच्चा हो, ग्रहणी हो, नौकरी करने वाला व्यक्ति हो या कोई छात्र, हर कोई अंग्रेजी बोलना वलिखना चाहता है | जाने कितनी ही किताबें बाज़ारों में उपलब्ध होती हैं जिनके ऊपर लिखा होता है "एक महीने में अंग्रेजी सीखें", "अंग्रेजी बोले केवल एक हफ्ते में" या फिर "इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स" | ऐसी किताबें तो आपने भी बहुत देखीं होंगी और शायद खरीदीं भी होंगी | एक सत्य बताऊं ? कोई भी व्यक्ति केवल एक महीने में इंग्लिश का ज्ञाता नहीं बन सकता | कटु है पर सत्य है |


जिस प्रकार एक बच्चा विद्यालय जाकर 2 -3 सालो में सही प्रकार से हिंदी लिखना सीखता है वो भी तब जब उसे बचपन से हिंदी बोलनी आती है , तो आप यह सोचिये कि आप 1 महीने में इंग्लिश बोलना और लिखना कैसे सीखेंगे | यह सारी किताबें और विज्ञापन आपको केवल गुमराह करने के लिए और पैसे कमाने के लिए बने होते हैं |
मेरे कहने का यह अर्थ बिलकुल भी नहीं है कि आप कभी भी इंग्लिश नहीं सकते, आप इंग्लिश लिखना और बोलना अवश्य ही सीख सकते हैं परन्तु 1 - 2 साल में, 1 -2 महीने में नहीं |


यदि आप सचमुच इंग्लिश सीखना चाहते हैं तो :

• इंग्लिश कि novels व किताबें पढ़ना शुरू कीजिये |
• रोज सुबह उठकर इंग्लिश का अखबार पढ़िए और इंग्लिश के नए नए शब्द सीखिए |
• इंग्लिश व्याकरण का अभ्यास करिये |
• इंग्लिश के गाने सुनिए व उन्हें गुनगुनाने का प्रयास करिये |
• जितना हो सके अपने मित्रो से व परिवार के व्यक्तिओ से इंग्लिश में बात करने की कोशिश कीजिये |
• अपनी रोजमर्रा की ज़िन्दगी में जितना ज्यादा हो सके इंग्लिश के शब्दों का प्रयोग कीजिये |
• इंग्लिश फिल्मे व वेब सीरीज देखिये, ये आपको सचमुच इंग्लिश सीखने में मदद करेंगी |

यह कुछ ऐसे उपाय हैं जो मुझे लगते हैं कि आपकी इंग्लिश सीखने में मदद करेंगे, परन्तु 1 महीने में नहीं, धीरे - धीरे करीबन 1 साल में |

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/15/22

दोस्तों इंग्लिश सुनने में और बोलने में बहुत अच्छी लैंग्वेज है। यदि आप किसी को इंग्लिश बोलते हुए देखते हैं और यदि आप भी चाहते हैं कि आप भी इंग्लिश में बात करें तो आप 1 महीने में इंग्लिश सीख सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं। यदि आप 1 महीने में इंग्लिश सीखना चाहते हैं तो आप को डेली अंग्रेजी में कुछ ना कुछ पढ़ना होगा। आपको इंग्लिश के समाचार पत्र, खेल और इंग्लिश में मूवी देखनी चाहिए। जब आप इंग्लिश में मूवी गाने सुनेंगे तो आपको इंग्लिश बोलने की इच्छा होगी। इससे आपकी इच्छा शक्ति बढ़ेगी और आप जल्दी से जल्दी इंग्लिश सीख पाएंगे।

लेख की तस्वीर

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/13/22

आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि वह भी अंग्रेजी में बात करें, अंग्रेजी लिख सके अंग्रेजी पढ़ सके चाहे वह ग्रामीण का हो या फिर शहर का हो क्योंकि आज अंग्रेजी हमारे लिए एक चुनौती बनकर खड़ी हो चुकी है इसका मुख्य कारण यदि हम कहीं भी नौकरी के लिए जाते हैं तो वहां पर हमसे अंग्रेजी में बात की जाती है और अंग्रेजी ना आने की वजह से हम इंटरव्यू में फेल हो जाते हैं आज मैं आपको बताऊंगी कि आप 1 महीने में इंग्लिश कैसे सीख सकते हैं।

रोजाना आपको सुबह उठकर अंग्रेजी के अखबार पढ़ने होंगे ताकि आप अंग्रेजी के शब्दों को आसानी से समझ सके।

इसके अलावा आप अपने परिवार में जब भी किसी से बात करें तो अंग्रेजी में बात करें ऐसे में आप की आदत बन जाएगी।

इसके अलावा आप मोबाइल फोन में रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को सर्च करके पढ़े ताकि धीरे-धीरे करके वह शब्द आपको याद हो जाए।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0