जी हां बिल्कुल हमने तंदूरी पापड़ खाया है। और तो और हमारे यहां रोजाना खाने के साथ तंदूरी पापड़ खाया जाता है। क्योंकि हम पापड़ के साथ खाना खाते हैं तो हमारे खाने का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। और जब बात की जाए तंदूरी पापड़ की तो इसकी तो बात ही अलग है इसका स्वाद लाजवाब होता है। मुझे तो सबसे ज्यादा तंदूरी पापड़ पसंद है। और हमारे भारत देश में पापड़ खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जब भी कोई फंक्शन होता है तो पापड़ अवश्य दिए जाते हैं खाने के लिए। इसके अलावा पापड़ खाने से हमारे शरीर को बहुत से फायदे भी मिलते हैं। यदि आप तंदूरी पापड़ खाते हैं तो इससे आपको अधिक भूख लगेगी। और पापड़ खाने से हमारी पाचन शक्ति भी सही बनी रहती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में पापड़ को अवश्य शामिल करना चाहिए।





