R
Rahul Mehra· 8 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से बचने के लिए कौनसा योग करना चाहिए ?

24
1.5K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/24/23

नमस्कार दोस्तों क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से बचने के लिए कौन सा योग करना चाहिए, शायद आप इसके बारे में नहीं जानते होंगे तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से बचने के लिए हमें कौन सा योग करना चाहिए।जैसा कि आप सभी जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए योग बेहद असरदार होता है।

अनुलोम विलोम योग करें:- ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए योग बेहद असरदार होता है।अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो पांच-पांच मिनट तक अनुलोम विलोम योग करें।अनुलोम विलोम एक ऐसे एक्सरसाइज है से करने से लंग्स हेल्दी रहते हैं। और बॉडी में ऑक्सीजन का प्रवाह सुचारू रूप से होता है। इस योग को करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

कपालभाती आसन करें:- कपालभाति योग करके 100 से ज्यादा बीमारियों का उपचार किया जा सकता है। कपालभाति प्राणायाम नियमित रूप से करने से शरीर के लगभग 80% विषैला तत्व बाहर निकल जाते हैं। माथों और चेहरे पर चमक आ जाती है।

भ्रामरी प्राणायाम :- भ्रामरी प्राणायाम दिमाग को तुरंत शांत रखने के लिए बहुत प्रभावित श्वास व्यायाम है। भ्रामरी प्राणायाम मन को शांत रखता है।साथ ही चिंता और परेशानी से निजात दिलाता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। तनाव ब्लड प्रेशर का कारण है योग को करने से तनाव में मुक्ति मिलती है।

योगिक जॉगिंग करें: रोज 5 मिनट तक योग जॉगिंग करने से पूरे दिन सुस्त रहते हैं साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।सुबह उठकर 5 मिनट तक योग जॉगिंग करने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

सूर्य नमस्कार करें:- सूर्य नमस्कार के 12 पोज करने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। सूर्य नमस्कार करने से तनाव दूर होता है और पाचन क्रिया दूरस्थ होती है।सूर्य नमस्कार करने से आलस दूर रहता है और दिमाग शांत रहता है।अगर गुस्सा ज्यादा आता है तो हाई ब्लड प्रेशर है तो इस योग को करें।

Letsdiskuss

Kamlesh Patel
Culture & Tradition Lover
View Profile
14
Replying to the question above
Answered on12/24/23

इस दुनिया में लगभग 26 प्रतिशत आबादी हाई ब्लड प्रेशर की पीड़ा सहन कर रही है। हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण है लोगों की खराब लाइफस्टाइल, अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन करना, मोटापा, तनाव और सबसे बड़ा कारण है धूम्रपान। मैंने देखा कि ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित होने पर दवाई लेते हैं। लेकिन दवाइयां की मदद से ब्लड प्रेशर को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है इसलिए इसे ठीक करने के लिए मैं आपको कुछ प्राकृतिक तरीके का योग बताने वाली हूं जिनको अपना कर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पा सकते हैं।

चलिए जानते हैं कि किन योगासनों को करके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है:-

सेतु बंधासन योग :-

इस योगासन को करने के लिए पीठ के बल सीधे लेटकर शुरुआत करते हैं। इसके बाद घुटनों और कोहनियों को मोड़ते हैं अपने पैरों को फर्श पर कूल्हों के पास और अपने हाथों को सर के दोनों तरफ मजबूती से रखते हैं। अब दोनों हाथों और पैरों को जमीन पर सहारा देते हुए धीरे-धीरे अपने शरीर को हवा में उठाने की कोशिश करें। इस मुद्रा में 30 से 30 सेकंड के लिए रहे अब धीरे-धीरे शरीर को पहले जैसी मुद्रा में वापस लाएं।

इस योगासन को करने से न केवल ब्लड प्रेशर को ठीक किया जा सकता है बाल की गठिया के दर्द से भी राहत दिलाने में मदद मिलती है और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।

दूसरा योगासन है विपरीत करनी आसन :-

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाना है। और फिर अपने घुटनों को मोड़ ले। इसके बाद अंदर की ओर सांस लेना शुरू करें और टांगों को ऊपर की तरफ उठाएं लेकिन हां एक बात का खास ख्याल रखना है कि आपके हाथ हिप्स से टिके होने चाहिए। कुछ सेकेंड के लिए पैरों को इसी पोजीशन में रहने दें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए इन्हें नीचे की ओर ले जाएं।

Letsdiskuss

Krishna Patel
View Profile
9
Replying to the question above
Answered on04/17/23

हाई ब्लड प्रेशर बीमारी से बचने के लिए अनुलोम विलोम योग बहुत ही असरदार है। यदि आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो 5-5 मिनट तक अनुलोम विलोम योग करने से हाई ब्लड प्रेशर कम हो जाता है,अनुलोम-विलोम योग एक ऐसी एक्सरसाइज होती है जिसक़ो करने से लंग्स हेल्दी होते हैं और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह सुचारु रूप से होता है तथा इस योग करने से ब्लड प्रेशर भी काफ़ी हद तक कंट्रोल मे रहता है।

Letsdiskuss

और पढ़े- हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर क्यों कहा जाता है?

S
View Profile

Mp

11
Replying to the question above
Answered on04/18/23

आप जानना चाहते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से बचने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए तो चलिए हम आपकी मदद करते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर बीमारी से बचने के लिए आप बालासन करना काफी फायदेमंद साबित होता है इससे ना केवल हाइपरटेंशन को कम किया जा सकता है बल्कि सीधे तौर पर बालासन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल में किया जा सकता है।

इसके अलावा आप योग मुद्रासन करके, अनुलोम विलोम करके, योग निद्रा करके हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम कर सकते हैं। किसने रोजाना सुबह उठकर आपको कम से कम 20 मिनट तक सभी योगासन को करना चाहिए।.

Article image

Krishna Patel
View Profile
10
Answered on12/09/21

रोजाना दही खाने से बहुत से फायदे होते है -

•हमें रोजाना दही खाना चाहिए क्योंकि दही मे कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है, ऐसे मे आप दही रोजाना सेवन करने से आपकी हड्डियां और दाँत मजबूत होते है।

 

•रोज दही खाने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है, क्योंकि अक्सर लोगो की इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है जिस वजह से उनको सर्दी जुकाम जल्दी होती है ऐसे मे उनको दही सेवन अवश्य करना चाहिए।

 

•जिन लोगो को दिल की बीमारी होती है उनको दही रोज खाना चाहिए क्योंकि दही खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

 

• दही मे कैल्शियम, पौटेशियम, मैगीनिशियम, विटामिन b-12,विटामिन b-2 पाया जाता है जो मोटापा कम करने मे काफ़ी मददगार होता है, जो व्यक्ति मोटापा कम करना चाहते है उनको दही सेवन करना चाहिए।

 

Letsdiskuss

S
View Profile

Mp

23
4
Replying to the question above
Answered on12/26/23

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है जिससे मौजूद समय में ज्यादातर लोगों को जूझना पड़ रहा है। जब हाई ब्लड प्रेशर के साथ ब्लू बेसल्स की दीवारों से टकराता है तब इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से दिल को पूरे शरीर में ब्लड पहुंचने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ज्यादा लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से हार्ट फेल होने और धमनी में रुकावट आने की समस्या बढ़ सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं तो योग आपकी मदद कर सकता है।

योग न सिर्फ इसे कंट्रोल करने के लिए उपयुक्त विकल्प है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए प्राकृतिक तरीके तलाशने वाले लोगों के लिए भी यह बेहद जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट अटैक और किडनी संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं यह अक्सर ज्यादा तनाव और घबराहट की वजह से होता है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से बचने के लिए कौन सा योग फायदेमंद है इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी के साथ बताएंगे। सेतुबंध आसन- इस आसन में आपके गर्दन, रीढ़ और चेस्ट में स्ट्रेच आएगा। इससे आपको आराम मिलेगा और आपकी मसल्स मजबूती होगी। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे महिला प्राणायाम से लाभ उठा सकते हैं यह लंबे समय से समझ गया है कि नियमित वर्कआउट करने और स्वस्थ खान पान से ब्लड प्रेशर कम किया जा सकता है।

भ्रामरी - भ्रामरी कम से कम 5 से 7 मिनट करने की कोशिश करें।

चंद्रभेदी - इस प्राणायाम को लगातार करने से ब्लड प्रेशर कम होता है और शरीर का तापमान कम होने लगता है इसे 5 से 7 मिनट करें।

Letsdiskuss

S
View Profile
6