komal Solanki's avatar
Updated on Apr 29, 2024entertainment

दीमक को कैसे खत्म किया जा सकता हैं?

2
2 Answers

A
Answered on Apr 27, 2024

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं की दीमक को कैसे खत्म किया जा सकता है:-

आपने देखा होगा कि घर में कॉकरोच,मच्छर,मक्खी, चूहे, छिपकली जैसे कई जीव छुपे रहते हैं जिनमें से बहुत से जीव के बारे में हमें जानकारी होती है और ऐसे बहुत से जीव होते हैं जिनके बारे में हमें जानकारी भी नहीं होती है। और हमें जिस जीव के बारे में पता चल जाता है तो उसे निकालने के लिए तुरंत उपाय अपनाने लगते हैं। उन्हें जीवो में से एक जीव है दीमक जी हां दोस्तों दीमक अक्सर घर के दरवाजा,खिड़कियों और फर्नीचरों में देखने को मिलते हैं। दोस्तों दीमक देखने में भले ही छोटे होते हैं लेकिन यह मजबूत फर्नीचर को भी खराब कर देते हैं। मैं आपको बता दूं की दीमक खास तौर पर लकड़ी के समान पर लगती है। लेकिन कभी-कभी नमी की वजह से यह दीवारों में भी लग जाती है। यदि आपके भी घर में दीमक का प्रकोप है तो इसे खत्म करने के लिए कौन से उपाय अपना सकते हैं चलिए हम आपको बताते हैं।

दीमक को खत्म करने के लिए बहुत से उपाय हैं 

 

नमक का इस्तेमालकर सकते हैं:-

दोस्तों नमक में ऐसे कई सारे गुण पाए जाते हैं जो दीमक को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि जिस स्थान पर दीमक लग हो वहां पर नमक का छिड़काव करें। और जैसे-जैसे दीमक पर नमक फैलेगा वैसे-वैसे दिमक खत्म होते जाएंगे।

 

दूसरा उपाय है करेले का रस :-

दोस्तों कहां जाता है कि दिमाग किसी भी कड़वी महक से दूर भागती है। यदि आपको किसी भी स्थान पर दीमक लगी हुई दिखाई दे तो आप वहां पर करेले के रस का छिड़काव करें। जैसे-जैसे करेले के रस का छिड़काव  आप करेंगे और उसकी महक वातावरण में फैलने लगेगी तो दिमाग धीरे-धीरे करके समाप्त होने लगेंगे। ऐसा आपको लगातार 5 दिनों तक करना है ताकि दीमक दोबारा लौटकर न आ सके।

 

 

Letsdiskuss

 

 

1
M
Health Awareness Writer
Answered on Apr 27, 2024

यदि आपके खिड़की, दरवाज़े लकड़ी के है, तो खिड़की दरवाज़े मे दीमक लग जाते है तो आप खिचड़ी, दरवाज़े मे जिस जगह दीमक लगे है।उसमे नीम के तेल का छिड़काव करे,जिससे दीमक खत्म हो जायेगे, लेकिन एक दिन मे दीमक खत्म नहीं होंगे बल्कि खिड़की, दरवाज़े मे लगे दीमक पर 1-2सप्ताह तक लगातार नीम के तेल का छिड़काव करने से हमेशा के लिए दीमक खत्म हो जायेगे।
क्योंकि नीम का तेल दीमक, ख़टमल, कीट के ऊपर विष की तरह काम करता है जिससे दीमक, कीट खत्म हो जाते है।


आपके घर मे फनीचर लड़की का बना हुआ है, और फनीचर मे दीमक लग गए है तो दीमक को मारने के लिए सबसे पहले नमक को पानी मे डालकर घोल ले।उसके बाद नमक वाले पानी को दीमक के ऊपर डालने से दीमक हमेशा के लिए खत्म हो जाते है। 

इसके अलावा आपके दरवाज़े की चौकोट मे दीमक लग गये है, तो दीमक को खत्म करने के लिए बोरिक एसिड का इस्तेमाल कर सकते है। सबसे पहले आप आपने हाथो मे दस्ताना पहन ले उसके बाद किसी बर्तन मे बोरिक एसिड मिक्स करके जिस जगह दीमक लगे है, दीमक के ऊपर बोरिक एसिड का छिड़काव करने से दीमक खत्म हो जाते है।


इंसान करेले का जूस पीता है और करेले की सब्जी बनाकर खाते है, करेले का कड़वा होने के बावजूद भी इंसानों के लिए करेला बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। वही दीमक, कीट के लिए करेला का रस विष के सामान ही होता है, जिस जगह दीमक लग जाते है उस जगह करेले का रस का छिड़काव करने से दीमक मरने लगते है। लेकिन एक दिन दीमक पर करेले का रस का छिड़काव करने से कोई परिणाम नहीं मिलता है इसलिए 1-2सप्ताह तक लगातार दीमक के ऊपर करेले के जूस का छिड़काव करते रहने से दीमक हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे।

 

Letsdiskuss

 

 

1