S
shweta rajput· 5 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

मैं चिकन टिक्की कैसे बनाऊं?

2
324

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on10/19/21


ठंडी के मौसम मे चिकन टिक्की खाने का मजा ही अलग होता है सुबह के नाश्ते मे चिकन टिक्की गरमा गर्म बनाये। चिकन टिक्की बनाने के लिये कुछ अवश्यक समाग्री की जरूरी पड़ती है।

चिकन टिक्की बनाने के लिये अवश्यक समाग्री :- चिकन 400/500ग्राम, 1कटा हुआ प्याज़, कटी हरी धनिया, अदरक और लहसुन का पेस्ट, चावल का आटा 2-3चम्मच, नामक, हल्दी पाउडर,1-2 अंडे को तोड़ कर फेट ले, 1कप ब्रेड कमब्स, तलने के लिये तेल, 1चम्मच गरम मसाला, 1-2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1चमच धनिया पाउडर, 1चम्मच जीरा पाउडर।

चिकन टिक्की बनाने की विधि :-

चिकन टिक्की बनाने के लिये सबसे पहले अंडे को एक बर्तन मे फोड़ कर फेट ले। तथा एक बर्तन मे चिकन डालकर उसमे गरम मसाला, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिक्स करते हुए अच्छे से चलाये और अदरक लहसुन का पेस्ट, प्याज, हरी धनिया,नामक,चावल का आटा डालते हुए अच्छे से मिला ले। अब सारी समाग्री चिकन सब कुछ मिला कर अब हाथ थोड़ा तेल लगा कर कटलेट के आकार का सेफ देते हुए हाथो से टिक्की को दवा दवा कर सारी चिकन टिक्की बना ले और फिर गैस मे कड़ाही चढ़ाकर तेल डाले और टिक्की डाल के सुनहरा होते तक सारी टिकियो को तल कर निकाल कर गरमा गर्म सर्व करे।

Article image

S
View Profile

Mp

1