S
Shivani Patel· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

हमारे शरीर में खून कैसे बनता हैं, खून का क्या काम हैं?

18
197

Join this conversation

Sort By

क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में खून कैसे बनता है और खून का क्या काम है। यदि आप जानते हैं तो अच्छी बात है और यदि जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है तो आज मैं उन लोगों को इस पैराग्राफ के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी देना चाहूंगी।

चलिए जानते हैं कि हमारे शरीर में खून कैसे बनता है:-

मैं आपको बता दूं कि शरीर में खून लाल अस्थि मज्जा से बनता है। जो कि हमारे शरीर की अस्थियों के बीच भरा होता है। लाल अस्थि मज्जा खून का निर्माण करती है। खून को हमारे शरीर की नदियां कहा जाता है क्योंकि इसके बिना हम जीवित नहीं रह सकते हैं।

चलिए अब जानते हैं कि हमारे शरीर में खून का क्या काम है:-

खून आपके ऊतकों और अंगों को जिंदा रहने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन, पानी और पोषक तत्व प्रदान करता है। मनुष्य के शरीर के अंदर लगभग 5 लीटर खून मौजूद रहता है।

चलिए जानते हैं कि मनुष्य के शरीर में खून कितना होना चाहिए:-

हमारे शरीर के किसी भी अंग में ऑक्सीजन कम या ज्यादा हो जाए तो उसे हीमोग्लोबिन ही बैलेंस करता है। यह कार्बन डाइऑक्साइड को कोशिकाओं से बाहर निकाल कर फेफड़ों में ले जाता है। इसके अलावा आपके शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक वयस्क शरीर के अंदर कम से कम 4 से 5 लीटर खून होना जरूरी माना जाता है।

देखा जाता है कि बहुत से लोगों के शरीर में खून नहीं बनता इसके पीछे का कारण यह है कि बोन मैरो खून की कोशिकाएं ही नहीं बनता और दूसरा यह है की कोशिकाएं बनती है तो एंटीबॉडी उन्हें नष्ट कर देती हैं।

मैं आपको बता दूं की आंख का कॉर्निया एक ऐसा हिस्सा है जहां पर खून नहीं पाया जाता।

Letsdiskuss

Answered by
S
View Profile
Answered on01/07/24
10

चलिए हम आपको बताते हैं कि मनुष्य के शरीर में खून कैसे बनता है और खून का क्या काम होता है। यहां पर हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं। तो देरी किस बात की चलिए जानकारी प्राप्त करते हैं।

सबसे पहले जानते हैं कि मनुष्य के शरीर में खून कैसे बनता है और फिर इसके बाद जानेंगे कि खून का क्या काम होता है:-

मैं आपको बता दूं कि मनुष्य का ब्लड पानी से 5 गुना ज्यादा चिपचिपा होता है। और हमारे पूरे शरीर में लगभग 5.8 लीटर तक ब्लड पाया जाता है। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि शरीर में खून लाल अस्थि मज्जा से बनता है। जो कि हमारे शरीर की अस्थियों के बीच में भरा होता है लाल अस्थि मज्जा लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करती है। इसके अलावा खून को हमारे शरीर की नदियां भी कहा जाता है। क्योंकि हमारे शरीर में खून नहीं रहेगा तो हमारा जीवित रहना असंभव है ।

अब जानते हैं कि हमारे शरीर में खून का क्या काम है:-

  • खून के द्वारा ही हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं।
  • इसके अलावा यह रक्तस्राव को नियंत्रित करने के लिए रक्त के थक्के बनाता है।
  • यह आपके शरीर को संक्रमणों से भी बचाता है।
  • यह आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

चलिए हम आपको मनुष्य के रक्त के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं:-

  • मैं आपको बता दूं कि एक बूंद खून में 10000 सफेद रक्त कोशिका और 250000 प्लेटलेट्स होती हैं।
  • इस पूरी धरती पर सबसे अधिक ब्लड ग्रुप O पॉजिटिव पाया जाता है।
  • मैं आपको बता दूं कि यदि कोई व्यक्ति रक्तदान करता है तो रक्त का दान करने के बाद उसके शरीर से एनर्जी कम नहीं होती है।

Letsdiskuss

Answered by
A
View Profile
Answered on01/08/24
7