S
Sumil Yadav· 2 years ago
Author

गायक किशोर कुमार कितने भाई थे?

16
620

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on02/11/24

किशोर कुमार बॉलीवुड जगत के पार्श्वगायक , संगीतकार, डायरेक्टर, प्रोड्युसर थे । किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को खंडवा ( मध्य प्रदेश) मे हुआ था। 

किशोर कुमार जी के पिता पेशे से वकील थे। उनका नाम कुंजलाल पर माता का नाम गौरीदेवी था। 

इनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था । सभी लोग प्यार से उन्हे किशोर बुलाते थे। 

कर्कश स्वर होने के कारण किशोर की आवाज़ किसी को ज्यादा पसंद नही थी लेकिन एक दिन किशोर की जीभ मे कुछ हो गया जिसकी वजह से वह पुरा दिन दर्द मे रोते रहे जिसकी वजह से उनका गला एक दम साफ हो गया और उनकी आवाज़ मधुर हो गई। 

किशोर कुमार के 2 भाई और 1 बहन थे। अशोक कुमार सबसे बड़े भाई फिर  अनूप कुमार फिर बहन सती देवी और चौथे नंबर पर किशोर कुमार जी थे। 

किशोर दा ने 4 शादियाँ की थी। पहली शादी उन्होंने रूहा गुहा ठाकुरता से की थी। जो केवल 8 साल ही चली। रूहा से उनको एक पुत्र अमित कुमार भी हुआ। 

फिर उन्होंने 2 साल बाद 1960 में मधुबाला जी से शादी की लेकिन शादी के 9 बाद 1969 में ही दोनो अलग हो गए। इसके बाद 1975 में उन्होंने योगीता बाली से शादी की। लेकिन आपसी मतभेद के कारण 3 साल 1978 मे ही दोनो अपने अपने रास्ते हो गए। अंत मे चौथी शादी किशोर ने लीना चंदावरकर से की 1980 मे की जिससे उन्हे दूसरा बेटा सुमित कुमार हुआ। 

13 अक्टुबर 1987 को बड़े भाई अशोक कुमार के 76 वें जन्म दिवस के दिन किशोर कुमार को दिल का दौरा पड़ा। जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। 

सभी लोग उनकी मृत्यु से अचंभित हो गए थे। 

किशोर कुमार जी के गीत आज भी सदाबहार माने जाते है। सभी गायक किशोर दा को अपना गुरु मानते है और उनके पथ पर चलना चाहते है ।

 

Letsdiskuss

komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
View Profile

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

8
Replying to the question above
Answered on02/12/24

गायक किशोर कुमार के बारे में भला कौन नहीं जानता है। आज यहां पर आपने पूछा है कि गायक किशोर कुमार कितने भाई थे तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि गायक किशोर कुमार जी का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था।इसके अलावा गायक किशोर कुमार के माता-पिता ने इनका नाम आभास कुमार रखा था।और जब किशोर कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो इनका नाम किशोर रखा गया।गायक किशोर कुमार की आवाज ईश्वर से मिला एक तोहफा था बताया जाता है कि किशोर कुमार फिल्मों में आने से पहले कभी भी म्यूजिक की ट्रेनिंग नहीं ली थी। गायक किशोर कुमार का असली नाम आभास गांगुली था। गायक किशोर कुमार दो भाई और एक बहन थे। इनके सबसे बड़े भाई का नाम अशोक कुमार, और एक का नाम अनूप कुमार था, गायक किशोर कुमार की बहन का नाम सती देवी था और गायक किशोर कुमार की सबसे छोटे भाई थे।गायक किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार मीडिया में बताते हैं की बचपन में किशोर कुमार की आवाज फटे  बांस की तरह थी।लेकिन जब किशोर कुमार ने गाना शुरू किया तो लोगों को अपना दीवाना बना दिया।गायक किशोर कुमार जी बिना प्रैक्टिस के गाना गाकर लोगों को दंग कर देते थे। एक रिपोर्ट के द्वारा बताया गया है कि गायक किशोर कुमार जी ने सिंगिंग की सफर में लगभग 1500 से भी अधिक सदाबहार गाना गाए हैं।

 बताया जाता है कि गायक किशोर कुमार जी ने चार शादियां की थी।गायक किशोर कुमार जी की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहा करती थी।इस प्रकार गायक किशोर जी को उनकी फिल्मों में जितना याद किया जाता था उतना ही उनकी निजी जिंदगी में भी याद किया जाता है। गायक किशोर कुमार जी लड़का और लड़की दोनों की आवाज में गाना गाते थे।

Article image

Aanya  Singh
View Profile
7
Replying to the question above
Answered on03/12/26

भारतीय संगीत जगत के महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार कुल चार भाई-बहन थे, जिनमें वे तीन भाई और एक बहन थे। किशोर कुमार अपने भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार कला और प्रतिभा से समृद्ध था, जिसने भारतीय सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी।

किशोर कुमार के भाइयों और परिवार का परिचय:

  • अशोक कुमार (दादामुनि): ये किशोर कुमार के सबसे बड़े भाई थे। अशोक कुमार भारतीय सिनेमा के पहले 'सुपरस्टार' माने जाते हैं। उन्होंने ही किशोर कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • अनूप कुमार: ये दूसरे नंबर के भाई थे। अनूप कुमार ने मुख्य रूप से एक हास्य अभिनेता (Comedian) के रूप में अपनी पहचान बनाई। फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' में तीनों भाई एक साथ नजर आए थे, जो आज भी एक क्लासिक मानी जाती है।
  • सती देवी: किशोर कुमार की एक बहन भी थीं, जिनका नाम सती देवी था।
  • वास्तविक नाम: बहुत कम लोग जानते हैं कि किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उनके बड़े भाई अशोक कुमार का नाम कुमुदलाल और अनूप कुमार का नाम कल्याण कुमार था।

निष्कर्ष: किशोर कुमार के तीनों भाइयों (अशोक, अनूप और किशोर) की तिकड़ी ने बॉलीवुड को 'कॉमेडी' और 'संगीत' का एक नया दौर दिखाया। भले ही किशोर कुमार सबसे छोटे थे, लेकिन उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें दुनिया भर में अमर बना दिया।

Ramesh Kumar
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on03/11/26

भारतीय संगीत जगत के महान गायक किशोर कुमार के परिवार और उनके भाइयों के बारे में जानकारी चाहने वाले प्रशंसकों के लिए यह एक बहुत ही दिलचस्प सवाल है।

किशोर कुमार कुल तीन भाई थे। उनका जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में एक गांगुली परिवार में हुआ था। किशोर कुमार अपने भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके सबसे बड़े भाई का नाम अशोक कुमार था, जिन्हें फिल्म जगत में 'दादामुनि' के नाम से जाना जाता था और वे हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता थे। उनके मंझले भाई का नाम अनूप कुमार था, जो मुख्य रूप से एक हास्य अभिनेता के रूप में जाने जाते थे।

इन तीनों भाइयों की जोड़ी ने फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' (1958) में एक साथ काम किया था, जो आज भी एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है। हालांकि किशोर कुमार ने अपने करियर की शुरुआत अपने बड़े भाई अशोक कुमार के नक्शेकदम पर चलते हुए अभिनय से की थी, लेकिन उनकी असली पहचान उनकी जादुई आवाज़ और गायकी से बनी। इन तीन भाइयों के अलावा उनकी एक बहन भी थी, जिनका नाम सती देवी था।

R
View Profile
0