H
Himani Saini· 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

वर्तमान समय में मध्यप्रदेश में कितने जिले है?

6
215

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on05/01/24

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि वर्तमान समय में मध्य प्रदेश में कितने जिले हैं। मध्य प्रदेश के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं क्योंकि मध्य प्रदेश को सोया प्रदेश,हृदय प्रदेश इत्यादि नामो से जाना जाता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है।

अगर मैं बात करूं मध्य प्रदेश के जिले के तो मध्य प्रदेश में 55 जिले हैं।

 

चलिए हम आपको मध्यप्रदेश के 55 जिलों के बारे में जानकारी देते हैं-

मध्य प्रदेश का गठन 1956 में हुआ था और मध्य प्रदेश के गठन के समय मध्य प्रदेश में कुल 43 जिले थे। इसके बाद मध्य प्रदेश में 1972 में दो नए जिले बनाए गए जिनमे भोपाल और राजनांदगांव शामिल है इस प्रकार 1972 में मध्य प्रदेश में 45 जिले हो गए थें। 1972 के बाद 1998 में मध्य प्रदेश में 16 नए जिले बनाए गए इस प्रकार 45+16 =61 जिले हो गए थें।

इसके बाद 2000 में मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ को अलग करके छत्तीसगढ़ को एक राज्य बना दिया गया इसलिए मध्य प्रदेश के 16 जिले छत्तीसगढ़ में चले गए तथा मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या  45 हो गई थी।

इसके बाद 2003 में मध्य प्रदेश में तीन नए जिले बनाए गए जिनमें अनूपपुर,बुरहानपुर,अशोकनगर जिले हैं। इस प्रकार 2003 में 45 + 3 = 48 जिले हो गए थें।

2008 में मध्य प्रदेश में और दो नए जिले बनाए गए जिनमें अलीराजपुर तथा सिंगरौली शामिल किए गए थे इस प्रकार 2008 में मध्य प्रदेश में 48 + 2 = 50 जिले हो गए थें।

2008 के बाद 2013 में मध्य प्रदेश में एक और जिला बनाया गया जिसका नाम आगर मालवा था इस प्रकार मध्य प्रदेश में 2013 में 51 जिले हो गए थे।

2013 के बाद 2018 में एक और जिला बनाया गया जिसका नाम निवाड़ी यानी टीकमगढ़ था इस प्रकार मध्य प्रदेश में 2018 में 51 + 1 = 52 जिले हो गए थे।

इसके बाद 15 अगस्त 2023 को एक और नया जिला बनाया गया जिसका नाम मऊगंज था इस प्रकार 2023 में 53 जिले हो गए थे।

इसके बाद 5 अक्टूबर 2023 को दो और नए जिले बनाए गए जिनका नाम पाढुरना और मैहर था। इस प्रकार मध्य प्रदेश में 2023 में 53 + 2 बराबर 55 जिले हो गए हैं।

2023 से लेकर अभी तक कोई जिला नहीं बनाया गया है इसलिए वर्तमान समय में मध्य प्रदेश में केवल 55 जिले ही है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
1