S
sahil sharma· 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

भारत में कुल कितने सांसद हैं?

10
172

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on02/01/24

नमस्कार साहिल शर्मा जी, आपका सवाल यह है कि भारत में कुल कितने सांसद हैं, तो चलिए अब हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत में कुल कितने सांसद हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं इस तरह के सवाल यूपीएससी के इंटरव्यू में पूछे जाते हैं। तो उम्मीदवार इसका सवाल नहीं दे पाते हैं। तो मैं आपकी जानकारी के लिए बताती हूं कि भारत में कितने सांसद हैं।भारत का संविधान संसद में अधिकतम 550 सदस्यों की अनुमति देता है, जिसमें 530 सदस्य राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं और 20 केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।वर्तमान में लोकसभा में निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा भरी गई 543 सीटे हैं। और इतने ही संसद सदस्य सांसद चुनकर आते हैं।

तो चलिए अब मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सांसद का कार्यकाल कितना होता है- भारत में संसद के सदस्य लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य होते हैं। राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष है, जबकि लोकसभा के निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 5 वर्ष है।

अब मैं आपको बताती हूं कि सांसद का कार्य क्या है

  • यह सुनिश्चित करना कि सरकार अपने कार्यों को कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से पूरा करे।
  • भारत की संसद में लोगों के विचारों और उनके निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं का प्रतिनिधित्व करना।
  • राजस्व और व्यय की योजना बनाना, कार्यान्वित करना और निगरानी करना
  • देश जिन कानून के अनुसार चलता है, उन्हें बनाने की जिम्मेदारी सांसदों की होती है।
  • पंचायती और नगर पालिकाएं जमीनी स्तर पर विकास लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • सांसदों को जिला योजना समितियां में नॉमिनेट किया जा सकता है।

तो चलिए मैं आपकी जानकारी के लिए बताती हूं कि सांसदों की सैलरी कितनी होती है. शायद ही आप लोग इनकी सैलरी के बारे में जानते होंगे तो सांसदों की सैलरी ₹100000 महीने होती है।

Letsdiskuss

Poonam Patel
View Profile
4