भारत मे नवरात्री का त्यौहार एक साल मे 2बार मनाया जाता है,पहली नवरात्री चैत्र होती है।इसलिए यह हिंदू के लोगो की पहली नवरात्रि होती है, चैत्र नवरात्रि को प्रकट नवरात्रि भी कहा जाती है,इसमें पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्री के पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा देवी, चौथे दिन कुष्मांडा, पांचवे दिन स्कंदमातामाता जी तथा छठवे दिन कात्यायनी, सातवे दिन कालरात्रि, आठवे दिन महागौरी,नवे दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है नवे दिन जो लोग व्रत रहते है कन्या भोज करवाते है और माँ दुर्गा की पूजा -आराधना करके व्रत खोलते है।
भारत मे दूसरी बार नवरात्री का त्यौहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष को मनायीं जाती है,आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवरात्री खास होती है, इस नवरात्रि मे माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाती है। और माँ दुर्गा का श्रगार किया जाता है, और नौ दिनों तक माँ दुर्गा के भक्त व्रत रहते है और उनकी पूजा -पाठ करते है
और ढोलक बजाते है,भजन, कीर्तन करते है।
