A
Anushka · 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

सौर मंडल में कितने प्रकार के ग्रह हैं?

6
128

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on04/04/24

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि सौरमंडल में कितने ग्रह होते हैं लेकिन उससे पहले हम आपको बताते हैं कि सौरमंडल होता क्या है पिछले हम आपको बताते हैं कि सौरमंडल क्या है।

सौरमंडल - सौरमंडल में विभिन्न पिंड शामिल होते हैं जो सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।इसके अतिरिक्त सौरमंडल उपग्रह क्षुद्रग्रह, धूमकेतु इत्यादि भी सौरमंडल में शामिल होते हैं जो सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।

 चलिए अब हम सौरमंडल में ग्रहों की संख्या बताते हैं मतलब की सौरमंडल में कितने प्रकार के गृह पाए जाते हैं।

 सौरमंडल में पाए जाने वाले ग्रह - सौरमंडल में आठ प्रकार के गृह पाए जाते हैं जिनके नाम निम्न है -

  1.  बुद्ध
  2. शुक्र
  3.  पृथ्वी
  4.  मंगल
  5.  बृहस्पति
  6. शनि
  7. अरुण
  8. वरुण।

 सौरमंडल में नौवां ग्रह प्लूटो था जिससे अब सौरमंडल से हटा दिया गया है, क्योंकि यह सौरमंडल में सबसे छोटा ग्रह था।

 चलिए हम आपको इन सभी ग्रहों के बारे में जानकारी देते हैं-

बुद्ध - बुद्ध सौरमंडल का सबसे पहला ग्रह होता है और यह सौरमंडल में  सूर्य के एकदम निकट होता है। बुद्ध को सबसे गर्म ग्रह कहा जाता है।यह सूर्य के प्रकाश की चमक में छिपा रहता है इस कारण जब सूर्य अस्त हो जाता है तब यह गृह दिखता है।

शुक्र - शुक्र ग्रह, जो सूर्य से दूसरा ग्रह है, रात के आकाश में चंद्रमा के बाद सबसे चमकीली वस्तु है और इसे भोर का तारा भी कहा जाता है।

पृथ्वी - पृथ्वी सौरमंडल का तीसरा ग्रह है और यह सौरमंडल वह स्थान है जिस पर जीवन,जीव जंतु निवास करते हैं।

मंगल - मंगल सौरमंडल का चौथा ग्रह होता है और इसे लाल ग्रह भी कहते हैं क्योंकि इसमें लाल रंग की  आयरन ऑक्साइड की मात्रा अधिक होती है।

 बृहस्पति- बृहस्पति सौरमंडल का पांचवा ग्रह होता है और बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है।

शनि- सनि सूर्य से दूरी पर सौरमंडल का छटवा ग्रह है और यह बृहस्पति से थोड़ा छोटा होता है लेकिन यह भी सभी ग्रहों से बड़ा ग्रह होता है।

 अरुण- यह सौरमंडल का सातवां ग्रह माना जाता है।

वरुण - वरुण सौरमंडल का आठवां ग्रह माना जाता है और यह सौरमंडल का सबसे आखिरी ग्रह होता है इस कारण यह सूर्य से सभी ग्रहों से दूर पर स्थित होता है।

 

 

Letsdiskuss

 

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
2