Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

मनुष्य की नींद कितने प्रकार की होती है ?

0
2.8K

Join this conversation

Sort By

मनुष्य की नींद के कितने प्रकार होते हैं, ऐसा सवाल सुनने में सभी को अजीब लगेगा क्योंकि हर किसी को सिर्फ एक बात पता है, रात में सो और सुबह जाग जाओ या फिर कुछ लोग दिन के समय भी सोते हैं | परन्तु नींद के प्रकार भी होते हैं, ये कैसे ? अगर आप ये बात किसी से कहोगे तो वो आपको ही समझा देगा की नींद सिर्फ नींद होती है, उसका किसी भी प्रकार से कोई लेना देना नहीं |

परन्तु आपको बताते हैं, नींद के कितने प्रकार की होती है | दरसल नींद 4 प्रकार की होती है | दुनिया में कोई भी मनुष्य हो सभी मनुष्य इन 4 प्रकार की नींद लेते हैं | परन्तु किसी को इस बात का पता नहो होता |
 
नींद के प्रकार :-
 
1.झपकी वाली नींद :-
झपकी शब्द से सभी लोग वाकिफ़ है | अक्सर जो लोग रात की नींद पूरी नहीं कर पाते या बहुत थके हुए होते हैं, वो उनको झपकी आती है | झपकी अधिकतर ऑफिस से वापस आते समय मेट्रो या बस में लोग लेते हुए दिखाई देते है | कुछ लोग तो खड़े-खड़े झपकी ले लेते है | ये नींद का पहला प्रकार होता है | जिसमें इंसान कुछ देर के लिए अपने शरीर को आराम दे सकता है, परन्तु लंम्बे समय के लिए नहीं |
 
2.कच्ची नींद :-
कच्ची नींद नींद का दूसरा प्रकार होता है | इस प्रकार की नींद में व्यक्ति कितना भी थका हुआ हो वो बस 5 से 10 मिनिट की नींद लेता है, और एक छोटी सी आहट होने पर वो जाग जाता है | परन्तु उसके बाद भी उसकी नींद पूरी हो जाती है, और वो खुद में बहुत आराम महसूस करता है | ये नींद अक्सर ऑफिस या कॉलेज में तब ली जाती है जब काम ज्यादा हो और शरीर काम के लिए तैयार न हो |
 
3.तनाव भरी नींद :-
यह नींद की तीसरा प्रकार है | इस प्रकार की नींद में मनुष्य सोता तो है, परन्तु उसका दिमाग चलता रहता है | अक्सर आपने महसूस किया होगा कि कभी हमें सपने याद रहते हैं, और कई बार सपने याद नहीं रहते है | हम अपनी नींद पूरी 8 घंटे की लें और हमें उसके बाद भी सपने याद रहें तो इसका मतलब यह है, कि आपको शरीर से तो आराम है, परन्तु दिमाग से आराम नहीं | वर्तमान समय में 70 प्रतिशत लोगों का यही हाल है | लोग नींद लेते तो हैं, परन्तु तनाव वाली जो कि उनके दिमाग के साथ-साथ उनके शरीर के लिए भी हानिकारक है |
 
4.चैन की नींद :-
ये नींद का चौथा प्रकार है | नींद का ये प्रकार सबसे ज्यादा आरामदायक होता है | नींद की जिस स्थिति में आपको सपने आएं परन्तु सुबह उठकर आपको सपने याद न रहें, यह नींद का चौथा प्रकार होता है | आज के समय में नींद का यह प्रकार बहुत कम देखने को मिलता है | इस स्थित में इंसान का दिमाग और शरीर दोनों ही रिलैक्स रहता है, और इसके बाद मनुष्य काफी अच्छा और ताज़ा महसूस करता है |
 
यह नींद के कुछ प्रकार है, जो की सभी लोगों के साथ होते हैं |
Answered by
K
View Profile

हिंदी लेखक

Updated on05/29/26
0