ब्लडवुड ट्री की क्या खास बात है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Sonia Verma

interior designer | पोस्ट किया |


ब्लडवुड ट्री की क्या खास बात है ?


0
0




Content Writer | पोस्ट किया


जब भी कभी हमने बचपन में रात के समय में किसी पौधे को छुआ होगा तो अक्सर सभी की माँ ने यही कहा होगा रात को पेड़ नहीं छूते क्योकि वो सो जाते हैं | कभी किसी पौधे की पत्तियां तोड़ी होंगी तो हमारे बड़े बुजुगों ने यही कहा होगा कि ऐसा मत करो, इन में भी जान होती है, इन्हे भी दर्द होता है |


ब्लूडवुड ट्री ऐसी ही एक ट्री है, जिसको काटते ही ब्लड निकलता है, इसलिए इसको ब्लडवुड ट्री कहते हैं | अगर कोई पेट काटते ही ऐसा हो तो ये चोकने वाली बात होगी | आपको बता दें दक्षिण अफ्रीका ऐसा एक पेड़ पाया जाता है, जिसको काटते ही उसमें से खून निकलता है | यह बड़ा ही रहस्यमय और चमत्कारी वृक्ष है | यह वृक्ष अनोखा है, और इसलिए यह वृक्ष बहुत ही प्रसिद्द है |

Letsdiskuss
इस पेड़ को जैसे ही काटा जाता है, इससे खून बहने लगता है | इस पेड़ को किआट मुकवा, मुनिंगा और ब्लडवुड ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इस पेड़ को सिर्फ काटने से ही नहीं बल्कि किसी कारणवश इसकी पेड़ की डाली टूट भी जाती है, तो भी इसमें से खून बहने लगता है |

यह पेड़ दिखने में भी अलग लगता है | इस पेड़ की लंबाई लगभग 12 से 18 मीटर की होती है। इस पेड़ की छाल गहरे भूरे रंग की होती है, और इस पेड़ का सिरा छतरी की तरह होता है | इस पेड़ पर पीले रंग के फूल खिलते हैं |

सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह कि इस पेड़ से निकलने वाले पदार्थ जो कि खून की तरह दिखाई देता है, इसका प्रयोग चिकित्सा में किया जाता है | इस से अक्सर दाद, आंखों की समस्या, मलेरिया, ब्लैकवॉटर फीवर, पेट की समस्याओं और माता के स्तन में दूध बढ़ाने के लिए अधिक उपयोगी होता है |



0
0

Content writer | पोस्ट किया


पेड़ो में जान होती है, इस बात को सभी कहते है लेकिन बहुत कम लोग ये जानते है की दक्षिण अफ़्रीआ में पाए जाने वाले ब्लूडवुड ट्री को जब काटते है तो उसके बीच से खून बहने लगता है | सुनने में थोड़ा सा अजीब लगता है की पेड़ो से खून कैसे आ सकता है ? लेकिन यह बात सच है , और आपको ये जान कर हैरानी होंगी की ब्लूडवुड ट्री इस खुनी पेड़ को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते है | अगर इस पेड़ की कोई डाल गिर जाए या फिर उसका तना कोई काट दे तो पेड़ से खून की धारा बहने लगती है, जो देखने में बिल्कुल इंसानी खून जैसी होती है |

Letsdiskuss

दक्षिण अफ्रीका के इस खास पेड़ को लोग कई और नाम से भी जानते है जैसे किआट मुकवा, मुनिंगा और ब्लडवुड ट्री के नाम से जानते हैं | ब्लूडवुड के नाम से प्रसिद्ध इस पेड़ की बनावट भी बाकी पेड़ो से अलग होती है | इसकी लम्बाई 12 से 18 मीटर तक है और इसका आकर छतरी जैसा लगता है |
इस पेड़ की ये ख़ासियत है की इसका इस्तेमाल दवाइया बनाने के लिए किया जाता है | और वहां के स्थानीय लोग पेड़ से निकलने वाले खुनी रंग का इस्तेमाल चीज़ो की रंगाई के लिए इस्तेमाल करते है |


0
0

');