Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
V
Apr 29, 2026news-current-topics

क्या ये दूसरा लॉक डाउन भारतीय जनता पार्टी के लिए डेथ वारंट साबित होगा ?

3 Answers
React

P
Apr 29, 2026
इस वक्त ज्यादा जरूरी है कि वायरस के संक्रमण को जितना जल्दी हो सके रोका जाए. ताकि वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या की बढ़ोतरी देखने को ना मिले, जिस वजह से केंद्र की बीजेपी सरकार ने दोबारा लाकडाउन बढ़ाने का आदेश दिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत सरकार के इस कदम को बिल्कुल उचित करार दिया है.
 
दुनिया के अधिकतर देश लाकडाउन को बढ़ाना उचित समझ रहे है. क्योंकि कोई भी देश अपने नागरिकों की जान को खतरे में डालना नहीं चाहता है... हां यह बात तो ठीक है कि तमाम देशों को आर्थिक रूप से तंगी का सामना तो करना ही पड़ेगा.
 
अर्थव्यवस्था की बात की जाए तो ऐसे समय में अर्थव्यवस्था का कमजोर होना समझ में आता है.कोई कुछ नहीं कर सकता जब दुनिया के देशों की अर्थव्यवस्था इस वक्त डगमगा गई है. तो स्वाभाविक सी बात है भारत की अर्थव्यवस्था तो पहले से ही कमजोर थी और अब ऐसे हालातों में और कमजोर हो चुकी है इसमें कोई ताजुक की बात नहीं है.
 
अगर बीजेपी सरकार के लिए डेथ वारंट साबित होगा भी तो एेसे लोग करेंगे जिन लोगों को इस वक्त भूखे रहना पड़ रहा है. जिन गरीब लोगों को मुश्किल हालातों में समय गुजारना पड़ रहा है और जो पल-पल केवल सरकार को ही कोस रहे हैं.
 
वास्तव में बीजेपी सरकार सत्ता में बनी ही रहेगी...क्योंकि उसने ऐसे हालातों में भी बहुत ही घटिया राजनीति की है तबलीगी जमात संस्था के कंधे के सहारे देश के मुस्लिमों और हिंदुओं को अलग-थलग कर दिया है. आज अधिकतर हिंदू वायरस के फैलने का मुख्य कारण मुस्लिमों को ही समझ रहे हैं और हर मुस्लिम को जमाती समझ रहे हैं.
 
सत्ता में बने रहने के लिए सरकार ने अपना दांवपेच तो खेल दिया है इसलिए बीजेपी सरकार के लिए दूसरा लॉकडॉउन डेथ वारंट नहीं साबित हो सकता है. वायरस के दिनों दिन बढ़ते प्रकोप की वजह से दूसरा लाकडाउन लगाना एक लहजे से देखा जाए तो बिल्कुल ही उचित है इसमें कोई गलत नहीं है.लाकडाउन बढाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प भी नहीं था
React
K
Apr 15, 2020
मेरे हिसाब से बिलकुल भी नहीं | बल्कि दूसरा लाकडाउन एक जीवन दान होगा न की केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए बल्कि पुरे देश के लिए क्योंकि अपने वो तो सुना ही होगा " जान है तोह जहाँन है "|
React
V
Apr 29, 2026

यह कहना सही नहीं होगा कि कोई दूसरा लॉकडाउन सीधे तौर पर किसी एक राजनीतिक दल, जैसे भारतीय जनता पार्टी, के लिए “डेथ वारंट” साबित होगा।

लॉकडाउन जैसे फैसलों का असर कई चीज़ों पर निर्भर करता है—जैसे आर्थिक स्थिति, लोगों की रोज़मर्रा की परेशानियाँ, सरकार की तैयारी, और उस समय की जनभावना। कुछ लोगों में असंतोष बढ़ सकता है, तो कुछ लोग इसे ज़रूरी कदम मानकर समर्थन भी दे सकते हैं।

राजनीति में परिणाम हमेशा एक ही कारण से तय नहीं होते। चुनावी नतीजे कई मुद्दों—जैसे विकास, नेतृत्व, स्थानीय समस्याएँ और विपक्ष की स्थिति—पर भी निर्भर करते हैं।

React