Aanya  Singh
Aanya Singh· 2 साल पहले
लेखक

पटना किस नदी के किनारे स्थित है?

1
312

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/16/26

आज हम जानेंगे कि पटना किस नदी के किनारे स्थित है। पटना भारत के राज्य बिहार की राजधानी है और यह एक ऐतिहासिक तथा महत्वपूर्ण शहर माना जाता है। पटना मुख्य रूप से गंगा नदी के किनारे स्थित है। गंगा नदी इस शहर के उत्तरी भाग से होकर बहती है और यह क्षेत्र की संस्कृति, व्यापार और जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

गंगा के कारण पटना प्राचीन समय से ही एक महत्वपूर्ण व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्र रहा है, इसलिए इस शहर का इतिहास भी बहुत समृद्ध माना जाता है। पटना शहर सिख धर्म का तीर्थ स्थल भी है।

Tara Verma
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Tara Verma is a practising teacher and education content writer with over 10 years of classroom experience across primary and secondary levels. She holds a Master's degree in Education (M.Ed.) from Delhi University and a Bachelor of Education (B.Ed.) from Jamia Millia Islamia — qualifications that ground her writing in both pedagogical theory and the day-to-day realities of teaching in India. Her content covers exam preparation strategies, learning methodologies, curriculum guidance, student mental health, career counselling for students, and the evolving state of school and higher education in India. Her work has appeared on platforms including TeacherVision India, Jagran Josh, and Careers360, where she writes for students, parents, and fellow educators who need content built on actual teaching experience — not theory alone. Over a decade of working directly with students across age groups and learning levels has given Tara a practical understanding of how education content should be written — clearly, accessibly, and with genuine awareness of the challenges students and teachers face on the ground. She has taught 1,000+ students, contributed to school curriculum development initiatives, and published 250+ articles on education across digital platforms. She is an active member of the National Council of Teachers of English (NCTE) India. Across all her writing, every recommendation is classroom-tested, every insight comes from direct teaching experience, and every article is held to the same standard she applies in her own classroom — accuracy, clarity, and genuine usefulness for the reader.

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया04/27/24

क्या आपको मालूम है कि पटना शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है यदि आपको जानकारी है तो अच्छी बात है और यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आज मैं आपको इसकी जानकारी देना चाहूंगी:-

 

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि पटना जिला बिहार राज्य का एक बहुत ही महत्वपूर्ण जिला है। इसके अलावा पटना शहर बिहार की राजधानी भी है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि पटना शहर को प्राचीन समय में पाटलिपुत्र और कुमारगंज के नाम से जाना जाता था। अब बात करते हैं कि पटना शहर किस नदी के किनारे बसा है तो मैं आपको बता दूं कि पटना शहर गंगा नदी के दक्षिण तट पर स्थित है।

 

Letsdiskuss

 

दोस्तों हमारे भारत देश का सबसे पुराना शहर पटना शहर को माना जाता है। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जिला का मुख्यालय भी पटना शहर में है। इसके अलावा पटना शहर में कई शैक्षणिक संस्थान भी हैं  जैसे कि नालंदा विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय, पटना मेडिकल कॉलेज, और बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज। पटना शहर में आपको प्राचीन किले, मंदिर, गुफाएं और ऐतिहासिक स्थल देखने को मिल जाएंगे। दोस्तों पटना शहर के लोग विभिन्न धर्म और संस्कृतियों के अनुयायी भी हैं।

 

दोस्तों पटना शहर को एक और जहां शक्तिशाली राजवंशों के लिए जाना जाता है। और दूसरी ओर ज्ञान और आध्यात्मिक के कारण भी काफी मशहूर है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि पटना शहर की स्थापना पांचवीं शताब्दी में मगध के राजा आजाद शत्रु ने की थी। दोस्तों पटना शहर गंगा नदी के दक्षिणी किनारे पर लगभग 19 किलोमीटर तक फैला है। पटना शहर  सिख धर्म का तीर्थ स्थल भी है। आपको पटना शहर में चार नदियां देखने को मिलेंगे जैसे की गंगा,घाघरा, सोना और गंडक नदी। दोस्तों इस प्रकार मैंने आपको यहां पर पटना शहर के बारे में समस्त जानकारी दे दी है।

 

Aanya  Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/25/24

चलिए हम आपको बताते हैं कि पटना किस नदी के किनारे स्थित है:-

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि पटना शहर हमारे भारत देश का एक राज्य है और पटना बिहार की राजधानी है। मैं आपको बता दूं कि पटना कोलकाता से लगभग 290 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित है। पटना शहर हमारे भारत देश के सबसे पुराने शहरों में से एक है। इस शहर को मुगल काल में इसे अजीमाबाद के नाम से जाना जाता था। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पटना एक नदी के किनारे बसा हुआ है जिसका नाम गंगा नदी है।

पटना शहर गंगा नदी के दक्षिणी तट पर लगभग 12 मील तक फैला हुआ है। आपको पटना शहर में विश्वविद्यालय और पटना संग्रहालय भी देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा यह शहर गंगा के ठीक उत्तर में हाजीपुर से नदी पर बने महात्मा गांधी पुल के माध्यम से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। दोस्तों पटना शहर की स्थापना 490 ईसा पूर्व मगध के राजा ने की थी। और यदि प्राचीन समय की बात की जाए तो प्राचीन समय में पटना शहर को पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि देश की सर्वाधिक IAS की परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले लोगों में से भारी संख्या में सिर्फ बिहार पटना में ही होते हैं।

 

Letsdiskuss

 

चलिए हम आपको पटना शहर के बारे में कुछ अन्य जानकारियां देते हैं :-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत पटना शहर से ही हुई थी।

यदि दुनिया का सबसे बड़ा सड़क पुल की बात की जाए तो वह पटना में स्थित है। जो की 5575 मीटर लंबा है। इस पुल को महात्मा गांधी सेतु के नाम से जानते हैं। दोस्तों पटना शहर में प्रमुख नदियां हैं गंगा, सोन, गंडक और पुनपुन नदी। दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पूर्वी भारत का पटना दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

 

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया03/14/26

बिहार की राजधानी कहलाने वाला पटना शहर गंगा नदी के किनारे बसा है। 

पटना शहर को मगध के राजा ने 490 ईस्वी मे बसाया था। उस समय इस शहर का नाम पाटलिपुत्र के नाम से था । इसक बाद शेरशाहसूरी के शासन मे माता पाटनी के नाम पर इसका नाम पटना रख दिया गया। 

पटना शहर को ज्ञानियो का भी शहर कहा जाता है यह आर्यभट्, कालिदास, पाणिनि जैसे महानो की जन्मभूमि है। 

हर साल भारी संख्या मे आईएएस बनने वाले बिहार के ही होते है। 

आजादी के समय से ही पटना का महत्व पूर्ण योगदान रहा है। यही से बड़े बड़े आंदोलनों का शुभारंभ हुआ जिनमे चंपारण आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन मुख्य है। 

महात्मा गाँधी सेतु के बारे मे तो आपने सुना ही होगा यह दुनिया का सबसे लंबा पुल कहलाता है इसकी लम्बाई करीब 5575 मीटर है। 

यहाँ साक्षरता इतनी है लोग कन्या भ्रूण हत्त्या जैसे दुष्कृत्य से बहुत दूर है। यहाँ कन्या भ्रूण हत्त्या का आंकड़ा बहुत कम है। 

पटना और बिहार का मशहूर लिट्टी चोखे के बारे मे तो आपने सुना ही होगा। यह व्यजन इतना प्रसिद्ध है की इसका स्वाद देश विदेशो मे भी पहुँचा है। 

Letsdiskuss

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहूँगी के  गंगा, सोन, गंडक और पुनपुन यह चारो नदियाँ पटना से ही होकर  गुजरती है। 

शनिवार का दिन पटना के लोगो के लिए खास माना जाता है। यहाँ अक्सर शनिवार के दिन खिचड़ी बनाई और खाई जाती है। यहाँ के लोग खिचड़ी के साथ दही, पापड़ और अचार को महत्व देते है और इसे शौक से खाते हैं। 

पटना वासियो के लिए पटन देवी का अत्यधिक महत्व है। पटन देवी के नाम पर ही पटना शहर का नामकरण किया गया था। 

महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म बिहार के रांची मे ही हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप मे रह चुके है। 

बिहार मे छठ पर्व का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। 

komal Solanki
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

1