बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, जिसकी ऊंचाई 829.9 मीटर है. इस 163 मंजिला इमारत में शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, ऑफिस और सिनेमा घर जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं. इस इमारत केआवरण में 2600 ग्लास पैनल लगाए गए हैं. शीशे के आवरण के लिए खासतौर पर 300 आवरण विशेषज्ञों को चीन से बुलाया गया था.
ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को बनाने में 6 साल का समय लगा. इसके निर्माण के लिए प्रतिदिन 12000 मजदूर काम किया करते थे. Burj Khalifa को बनाने का काम जनवरी 2004 में शुरू किया गया था और इसे अक्टूबर 2009 में पूरा कर लिया गया.


