H
Himani Saini· 2 साल पहले
लेखक

विराट कोहली की कमाई कितनी है?

14
647

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/12/24

विराट कोहलीको कौन नही जानता। विराट भारतीय क्रिकेटर है। यह भारतीय टीम के कप्तान थे। विराट दाएँ हाथ वाले खिलाडी है और बेहतरिन बल्लेबाज है। विराट कोरन मशीनकहाँ जाता है इनकी प्रशंसा पूरी दुनिया मे होती हैं। विराट अपने गुड लूकस् की वजह से लोगो के पसंदीदा क्रिकेटरो में आते है। 35 साल की उम्र मे विराट ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। विराट का जन्म5 नवम्बर 1988को दिल्ली में हुआ था। विराट एक पंजाबी है। इनके पिताप्रेम कोहलीवकील थे । 2006 में विराट के पिता जी का निधन हो गया था। विराट का बचपन का नामचीकूहै।

विराट ने11 दिसम्बर 2017को बॉलीवुड अभिनेत्रीअनुष्का शर्माके साथ शादी के पवित्र बंधन मे बंधे थे। अनुष्का और विराट की एक बेटी है जिसका नाम वामिका है।विराट को सबसे फिट क्रिकेटरो मे से एक माना जाता है। इसी के चलते उन्हे कई कंपनियों ने अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। जैसे -वल्वोलाइन, विक्स इंडिया , एम आर एफ टायर, बूस्ट एनर्जी ड्रिंक, फिलिप्स इंडिया, उबर इंडिया, मान्यवर, अमेरिकन टुरिस्टर , पुमा, रॉयल चेलेंजर एल्कोहल ऑडी इंडिया।

इसके अलावा विराट की खुद की कंपनियां भी है जिसके वह मालिक है और कुछ के पार्टनर भी है। विराट कोहली सबसे ज्यादा अमीर खिलाडियों में से एक है। उनकी कुल नेटवर्थ127 मिलियन डॉलर यानी 1046 करोड़ रुपयेहै।उनकी सालाना आय 15 करोड़ के करीब है। बीसीसीआई के द्वारा उन्हे हर साल 7 करोड़ रुपये देती है।

इसके अलावा विराट को हर मैच के फॉर्मेट के हिसाब से पेय किया जाता है -

वन डे - 4 लाख रुपये ।

टी20 मैच - 3 लाख रुपये ।

टेस्ट मैच - 15 लाख रुपये ।

आईपीएल - 17 करोड़ रुपये ।

रिट्रेनशिप - 7 करोड़ रुपये । ]

विराट महान क्रिकेटर और बल्लेबाज है। इन सब के अलावा विराट स्वभाव से मजाकिया और अच्छे इंसान है। उनके हसमुख व्यवहार के कारण सभी लोग उनसे खुश रहते है ।

Letsdiskuss

komal Solanki
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

7
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/14/24

क्या आप जानते हैं कि क्रिकेटर विराट कोहली जी की कमाई कितनी है शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं:-

टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को नई दिल्ली में हुआ था। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि क्रिकेट के साथ ही सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी वह करोड़ों की कमाई करते हैं। मैं आपको बता दूं कि क्रिकेट के मैदान पर जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला चलता है तो रनों की बौछार होने लगती है। और कमाई की बात की जाए तो कमाई में कोहली की बहुत आगे है।

चलिए जानते हैं कि कोहली जी की कुल संपत्ति कितनी है :-

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की जिन्हें किंग कोहली के नाम से भी जाना जाता है।मैं आपको बता दूंगी कोहली जी का नाम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल है। रिपोर्टर्स के मुताबिक कोहली की कुल नेटवर्थ करीब 127 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 1046 करोड रुपए है। और विराट जी की सालाना कमाई 15 करोड रुपए है। जबकि महीने भर में 1,25,00,000 रु कमाते हैं। कमाई के मामले में विराट कोहली की दुनिया के 100 सबसे धनी खिलाड़ियों में शामिल है।

मैं आपको बताने वाली हूं कि विराट कोहली जी की एक दिन की कमाई कितनी है:-

जैसा कि मैं आपके ऊपर बताया है कि विराट कोहली जी को दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक विराट कोहली की एक दिन की कमाई करीब 6 लख रुपए है। और यदि उनके एक महीने की कमाई की बात की जाए तो लगभग एक करोड़ 30 लाख रुपए कमाते हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि विराट कोहली जी क्रिकेटरों में सबसे अधिक कमाई करने वाले कप्तान है।

Letsdiskuss

A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4