Asked 6 years ago

वास्तु के आधार पर आपका ऑफिस कैसा होना चाहिए ?

Astrology#Online discussion forum#letsdiskuss#वकील के ऑफिस का वास्तु#ऑफिस कलर
Like
6
948

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 25 coins for helpful answers.

Login to Answer

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस का डिजाइन और दिशा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि इसका सीधा प्रभाव काम, सफलता, धन और मानसिक शांति पर पड़ता है। यदि ऑफिस वास्तु के अनुसार बनाया जाए तो कार्यक्षमता बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

सबसे पहले ऑफिस की दिशा पर ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार उत्तर (North) और पूर्व (East) दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। ऑफिस का मुख्य प्रवेश द्वार उत्तर या पूर्व दिशा में होना अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसरों का आगमन होता है।

ऑफिस में मालिक या बॉस की सीट दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा में होनी चाहिए और उनका मुंह उत्तर या पूर्व की ओर होना चाहिए। इससे निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है और स्थिरता बनी रहती है। कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए ताकि उनका मन काम में लगा रहे।

वास्तु के अनुसार ऑफिस में रोशनी और हवा का उचित प्रबंध होना चाहिए। प्राकृतिक प्रकाश (sunlight) का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। अंधेरे और बंद कमरे नकारात्मकता पैदा कर सकते हैं।

ऑफिस में साफ-सफाई बहुत महत्वपूर्ण है। गंदगी और अव्यवस्था से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे काम में रुकावट आती है। इसलिए फाइलें और दस्तावेज़ व्यवस्थित तरीके से रखने चाहिए।

कैश काउंटर या धन रखने की जगह उत्तर दिशा में होनी चाहिए क्योंकि इसे धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। इससे आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ती है।

वास्तु के अनुसार ऑफिस में पानी से जुड़ी चीजें जैसे फव्वारा या वाटर डिस्पेंसर उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में रखना शुभ माना जाता है। यह मानसिक शांति और समृद्धि को बढ़ाता है।

टॉयलेट और बाथरूम को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए ताकि मुख्य कार्य क्षेत्र पर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

इसके अलावा ऑफिस में हल्के रंग जैसे सफेद, हल्का नीला या क्रीम रंग का उपयोग करना चाहिए क्योंकि ये रंग शांति और एकाग्रता बढ़ाते हैं। बहुत गहरे या चटक रंग तनाव पैदा कर सकते हैं।

निष्कर्ष रूप में, वास्तु के अनुसार ऑफिस का सही डिजाइन और दिशा न केवल काम में सफलता दिलाती है बल्कि सकारात्मक वातावरण भी बनाती है। यदि इन बातों का ध्यान रखा जाए तो व्यवसाय और करियर दोनों में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

यहां एक और रोमांचक चर्चा पढ़ें: वास्तु शाश्त्र के अनुसार घर मे रखे हुए सामान की गलत दिशा

M

Answered By Madhav Sharma

Decoding the ancient language of the stars — with six years of practice, study, and thousands of consultations behind every word.
View Profile

Madhav Sharma is a professional astrologer with over 6 years of practice in Vedic astrology. He holds a Jyotish Visharad certification from the Indian Council of Astrological Sciences (ICAS), New Delhi — one of India's most recognised credentials in the field — and has studied under senior practitioners with decades of lineage in classical Vedic traditions. His content covers Vedic astrology, birth chart analysis, planetary transits, kundli matching, horoscope predictions, and the practical application of astrological principles in daily life. His work has been published on platforms including AstroSage, GaneshaSpeaks, and Boldsky Astrology, where he writes for readers seeking guidance grounded in classical astrological texts and consistent interpretive practice. Over six years, Madhav has conducted 2,000+ individual consultations and published 200+ articles on astrology, covering everything from beginner guides to in-depth analyses of rare planetary combinations. He is a practising member of the Indian Astrology Federation and has been a featured voice at astrology conferences and spiritual wellness events across India. Across all his writing, his approach remains consistent — classical knowledge, disciplined interpretation, and content that respects both the tradition of Vedic astrology and the intelligence of the reader.

Updated on05/29/26
0

Advertisement

हम जब भी अपने काम की शुरुआत करते हैं तो यह चाहते हैं कि हम अपने काम को सही ढंग और तरीके से शुरू करें । लोग ऑफिस को लेकर अक्सर वास्तु पर भरोसा करते हैं और ऑफिस में रखने वाली चीज़ों को वास्तु के आधार पर सेट करते हैं । आज हम आपको कुछ वास्तु के ऐसे टिप्स बताते हैं जिसको मान कर आप अपने ऑफिस की चीज़ों को सही दिशा और चीज़ों में सही रंगों का प्रयोग कर के काम में बरकत को भी बढ़ा सकते हैं ।

साइन बोर्ड :-

अपने ऑफिस में सबसे पहले आप साइन बोर्ड और ध्यान दें , आपके ऑफिस का साइन बोर्ड बहुत ही आकर्षक होना चाहिए । अगर साइन बोर्ड मेटल प्लास्टिक का हो तो यह आपको आपको लाभ देने में मदद कर सकता है। ऑफिस के साइन बोर्ड में ब्लू, ब्लैक या ग्रे रंग इन तीन रंग का प्रयोग वर्जित है। साइन बोर्ड में लाल, केसरिया, पीला ,गुलाबी,कथई या सफेद रंग का प्रयोग लाभदायक होता है ।
 
मुख्य द्वार :-
जब भी आप अपना ऑफिस ओपन करते हैं तो आपको अपने ऑफिस के मुख्य द्वार का विशेष ध्यान रखना होता है । आपके ऑफिस के मुख्य द्वार का रंग लाल, केसरिया, पीला ,गुलाबी,कथई या सफेद ही रखें तो अच्छा होगा । ऑफिस के मुख्य द्वार पर भी काला,ब्लू या ग्रे रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए ।
 
अलमारी :-
अपने ऑफिस में प्रयोग की जाने वाली अलमारी अगर आप वास्तु के आधार पर रखते हैं तो इसकी दिशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में होना चाहिए । अलमारी कभी कागज़ों अस्त-व्यस्त न भरी हो और सभी फाइल्स को व्यवस्थित रखना चाहिए । अलमारी में चीज़ों को इस तरह रखने से बरकत नहीं आती ।
 
कंप्यूटर :-
अपने ऑफिस में वास्तुशास्त्र के आधार पर कंप्यूटर की दिशा दक्षिण पूर्व होनी चाहिए। ऐसा करना आपको धन का लाभ तो देगा ही साथ ही आपके ऑफिस का माहौल भी अच्छा होगा किसी प्रकार की कोई नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश आपके ऑफिस में नहीं हो सकता ।
 
किचन :-
अगर आप अपने ऑफिस में किचिन ,पेंट्री या कैंटीन भी बनवाते हैं तो आपको वास्तु के हिसाब से दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए। वास्तु के आधार पर किचेन की यह दिशा आपको बरकत देने में लाभदायक होती ।
 
वाशरूम :-
वास्तुशास्त्र के अनुसार ऑफिस में वाशरूम की दिशा पूर्व और उत्तर की तरफ नहीं होना चाहिए ।
 
यह कुछ वास्तु के टिप्स है जिनको ध्यान में रख कर आप अपने ऑफिस को सही तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं ।
P

Answered By Pandit Ayush

Author
View Profile
Updated on05/27/26
Like
3

वास्तु के आधार पर आपका ऑफिस का मुख्य दवार उत्तर या पूर्व में खुले तो वास्तु की दृष्टि से यह सही होता है, उत्तर या पूर्व मे ऑफिस होने पर तरक्की अच्छी होती है तथा वही दक्षिण, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम तथा बीचो बीच ऑफिस होने पर तरक्की कम, बिज़नेस मे नुकसान ही नुकसान होता है, इसलिए ज़ब भी ऑफिस बनवाये तो वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा मे ऑफिस का मुख्य दवार होना चाहिए।

Article image

S

Answered By Setu Kushwaha

Author
View Profile

Mp

Updated on11/04/25
Like
2

Advertisement

जब भी हम किसी काम को शुरू करते हैं तो अक्सर वास्तु को ध्यान में रखकर करते हैं आज मैं आपको बताऊंगी की वास्तु के अनुसार आपका ऑफिस कैसा होना चाहिए। दोस्तों वास्तु के अनुसार आप का ऑफिस का मुख्य द्वार उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में खुले होने चाहिए इससे आपके ऑफिस में अच्छी तरक्की होगी इसके अलावा जो लोग ऑफिस में अकाउंट डिपार्टमेंट के लोगों को दक्षिण पूर्व में बैठना चाहिए और उत्तर पूर्व की ओर मुख होना चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आपको कभी घाटा नहीं लगेगा। इसलिए जब भी आप ऑफिस या फिर घर का निर्माण करवाएं तो हमेशा वास्तु के अनुसार ही करवाएं।

Article image

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Updated on11/04/25
Like
2
वास्तु टिप्स

आपका केबिन इस तरह हो कि कुर्सी पर बैठते समय आपका मुख पूर्व या पूर्व-उत्तर की दिशा में होना चाहिए। ऑफिस में क्लाक वाइस घूमकर बैठना चाहिए।

आपकी टेबल पर कम्प्यूटर आग्नेय कोण {पूर्व-द0} में होना चाहिए। टेबल हमेशा साफ-सुथरी रखनी चाहिए।

आपकी कुर्सी के पीछे कोई ठोस दीवार होना चाहिए।


V

Answered By Vivan Vatena

Investment & Market Trends Enthusiast
View Profile

i am studying journalism in India and have a keen interest on different subjects of study.

Answered on01/13/20
Like
3