S
Apr 13, 2023astrology

पति-पत्नी के रिश्तों में आ रही परेशानियों को दूर करने के वास्तु उपाय कौन से हैं ?

7
4 Answers

अक्सर घर में विवाद होते रहते हैं, और इन विवादों के चलते मानव को अपने जीवन में कई सारी परेशानी उठानी पड़ती है | घरों में होने वाले विवाद मनुष्य को सिर्फ मानसिक ही नहीं बल्कि शारारिक रूप से भी कमजोर करते हैं | घरों में बढ़ते विवादों में लोग फसे चले जाते हैं परन्तु कभी इस बात का ध्यान नहीं देते कि ये परेशानी किस कारण आ रही है | आज आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताते हैं जिनके कारण पति और पत्नी के रिश्ते में आ रहे विवाद ख़त्म हो सकते हैं और आप सामान्य और सुखी जीवन जी सकते हैं |


पानी की बोरिंग की दिशा :-
अगर आपके घर में पानी की बोरिंग दक्षिण दिशा में है, तो यह दिशा वास्तु के हिसाब से बहुत ही ग़लत है, ऐसे घर में महिलाएं परेशान रहती हैं , और हमेशा लड़ाई के मूड में रहती हैं | जहां हर वक़्त लड़ाई का माहौल होगा वहां पति और पत्नी के बीच कभी प्यार नहीं हो सकता |

Article image (Courteys :Dailyhunt )

खाना बनाने की दिशा :-
किचन में खाना बनाने की दिशा दक्षिण नहीं होनी चाहिए | ऐसे घर में अक्सर विवाद बने रहते हैं | दक्षिण दिशा की तरफ मुख कर के खाना बनाना और खाना खाना दोनों ही अशुभ होते हैं |

शयन कक्ष की दिशा :-
पति और पत्नी के शयन कक्ष की दिशा अगर उत्तर पूर्वी है तो यह सही नहीं है | ऐसी दिशा विदाद का कारण तो बनती ही है साथ ही संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है |

पूजा घर :-
कई लोग किचिन में पूजा घर बना लेते हैं , जबकि ऐसा करना ग़लत है | जो लोग रसोईघर में पूजा घर बना लेते हैं उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है | ऐसे घर में पैसों को लेकर अक्सर तनाव बना रहता है |

पूर्वजों की फोटो :-
कभी भी पति-पत्नी अपने कक्ष में अपने पितरों की फोटो न लगाएं , और न ही शयन कक्ष में मंदिर की स्थापना करें |

Article image (Courtesy : Boldsky Hindi )


3
S
Apr 11, 2023

पति-पत्नी के रिश्तों में आ रही परेशानियों को दूर करने के वास्तु शास्त्र उपाय बातएंगे -

पति -पत्नी के रिश्तों में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए बैडरूम मे बल्व लगा होता है, बल्व का प्रकाश सीधे बेड पर नहीं आना चाहिए, वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि बल्व का प्रकाश बेडरूम में पलंग पर प्रकाश हमेशा पीछे या बाईं ओर आना चाहिए,आपके जीवन से वास्तु दोष दूर रहेगा।Letsdiskuss

और पढ़े- वास्तु के आधार पर आपका ऑफिस कैसा होना चाहिए ?

3
V
Apr 13, 2023

दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि पति पत्नी के रिश्तों में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए वास्तु उपाय कौन से हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार पति पत्नी के रिश्तों में आ रही परेशानियों का असर घर की सुख-शांति पर भी पड़ता है पति -पत्नी के रिश्तो में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए बेडरूम में राधा- कृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए और घर के दरवाजे पर घी में सिंदूर मिलाकर लगाना चाहिए। ऐसा करने से पति पत्नी के बीच आ रही परेशानियां दूर होती हैं और उनके बीच प्रेम भी बढ़ता है।

Article image

2
avatar
Apr 13, 2023

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि पति पत्नी के रिश्तो के बीच आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए वास्तु उपाय क्या है इनके द्वारा हम पति पत्नी के बीच की परेशानियों को कैसे दूर कर सकते हैं चलिए जानते हैं।

दोस्तों आप अपने घर की दीवारों को कभी भी लाल व सफेद रंग नहीं पुतवाना चाहिए बल्कि इसकी जगह आप अपने घर की दीवारों पर हरा गुलाबी या आसमानी रंग पुतवा सकते हैं इन रंगों के द्वारा हम उसके घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगा जिससे आपके घर पर मतभेद नहीं होगा।

इसके अलावा आप अपने घर के बेडरूम पर अपने मृत जनों लोगों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इससे घर पर मतभेद बना रहता है बल्कि इसकी जगह आप भगवान की तस्वीर लगा सकते हैं।

Article image

2