Ramesh Kumar
Ramesh Kumar· 6 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है

0
690

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on05/29/26

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इसका मुख्य लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता देना है।

इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है, यानी प्रत्येक चार महीने में ₹2,000 सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। यह पूरी प्रक्रिया Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से की जाती है, जिससे पैसे सीधे किसानों तक बिना किसी बिचौलिये के पहुंचते हैं और पारदर्शिता बनी रहती है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलता है जिनके पास सीमित कृषि भूमि है। बड़े जमींदार, आयकर देने वाले व्यक्ति, सरकारी कर्मचारी, और पेशेवर जैसे डॉक्टर, इंजीनियर आदि इस योजना के पात्र नहीं होते। लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और भूमि से संबंधित दस्तावेज़ों का सत्यापन करवाना आवश्यक होता है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है ताकि वे बीज, खाद, सिंचाई और अन्य कृषि आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकें। इससे किसानों को कर्ज पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलती है। यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाती है क्योंकि किसानों की खरीद क्षमता बढ़ती है।

सरकार ने इस योजना को डिजिटल प्रणाली से जोड़ा है, जिससे किसान अपने आवेदन की स्थिति, भुगतान विवरण और लाभार्थी सूची ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल ऐप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी किसान इस योजना से जुड़ी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

इस योजना से देश के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिला है और यह कृषि क्षेत्र में सरकार की एक बड़ी पहल मानी जाती है। हालांकि कुछ स्थानों पर दस्तावेज़ सत्यापन और ई-केवाईसी जैसी प्रक्रियाओं में किसानों को कठिनाई होती है, लेकिन सरकार लगातार इन्हें सरल बनाने का प्रयास कर रही है।

निष्कर्ष रूप में कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता योजना है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और कृषि विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है।

यहां एक और रोमांचक चर्चा पढ़ें: संविधान के अनुसार कौन बड़ा है प्रधानमंत्री या राज्यपाल

P
Reporting what matters — with 12 years of ground-level journalism behind every story.
View Profile

Pari Deshmukh is a journalist with over 12 years of experience covering current affairs across print and digital media in India. She holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication from Pune University, bringing both academic grounding and extensive field experience to her reporting. Over her career, Pari has reported on national politics, policy developments, social issues, and breaking news events across India. Her work has appeared on platforms including The Print, Scroll.in, and Hindustan Times Digital, where she has built a reputation for factual, balanced, and timely reporting on stories that shape public discourse. With 12+ years in the field, she has covered major national events, conducted ground-level investigations, and interviewed policymakers, civil society leaders, and public figures. Her journalism is driven by one standard — verified facts reported without distortion, regardless of the pressure or pace of the news cycle. She has participated in press panels at the Ramnath Goenka Excellence in Journalism Awards and is a member of the Press Club of India. Her reporting continues to serve readers who need current affairs coverage they can trust.

0
Replying to the question above
Answered on01/30/20
प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की एक पहल है जिसमें १२ करोड़ छोटे और सीमान्त किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर (4.9 एकड़) से कम भूमि है, उन्हें न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष ६ हजार रूपए तक मिलेगा। 1 फरवरी 2019 को भारत के 2019 अन्तरिम केंद्रीय बजट के दौरान पीयूष गोयल द्वारा इस पहल की घोषणा की गई थी। इस योजना की लागत प्रति वर्ष 75,000 करोड़ रूपए होगी और यह दिसम्बर 2018 से लागू होगी। ₹ 6,000 प्रति वर्ष प्रत्येक पात्र किसान को तीन किश्तों में भुगतान किया जाएगा और सीधे उनके बैंक खातों में जमा किया जाएगा।
H
Author
View Profile

Henry Hoe is an e-commerce marketer, trainer and owner of multiple 6 and 7 figures businesses. His passion has been in email, content marketing and search engine optimization. However, he always has this desire to share his passion about e-commerce with the online marketing community.

0
Replying to the question above
Answered on01/23/20
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ... ₹ 6,000 प्रति वर्ष प्रत्येक पात्र किसान को तीन किश्तों में भुगतान किया जाएगा और सीधे उनके बैंक खातों में जमा किया जाएगा। योजना की शुरुआत वर्ष 2018 के रबी सीजन से की गई है।
B
Modern India Observer
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on01/22/20
इस स्कीम से 12 करोड़ से ज्यादा छोटे और सीमांत किसानों को फायदा होगा. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) का एलान पिछले साल किया गया था. इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करती है.
Z
The Curious Introvert
View Profile
0
Answered on10/09/21

एलोवेरा का उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने मे किया जाता है जैसे :-बबासीर के रोग पर करते है एलोवेरा के अंदर के गुदे को निकल कर रुई मे लगाकर अपने प्राइवेट पार्ट्स यानि जहा बबासीर हो वहां पर रोज़ाना लगाने से काफ़ी हद तक बबासीर के मरीजों को आराम मिलता है। इसके अलावा जिन व्यक्तियो को पीलिया हो जाती है उन व्यक्तियो को भी एलोवेरा का गुदा निकालकर पीसकर आँखों के नीचे लगाया जाता है और नाक मे डालने से पीलिया काफ़ी हद तक ठीक होने की संभवना होती है। जिन व्यक्तियो को शुगर बीमारी हो जाती है तो डॉक्टर भी एलोवेरा का सेवन करने का सलाह देता है रोजाना शुभ एलोवेरा को काट कर गुदा को खाते है तो यह शुगर को कण्ट्रोल करने मे मदद करता है।

Letsdiskuss

इसके अलावा एलोवेरा का उपयोग चेहरे मे फोड़िया हो जाने पर आप नीबू एलोवेरा का का पेस्ट बना कर एक डिब्बी मे रख लीजिये और सोते समय रोज फेस मे लगा कर सुबह साफ पानी से धो ले 1 महीने तक लगातार उपयोग करने से आपके फेस से सारी फोड़िया ठीक हो जाएगी।

और पढ़े- रात मे एलोवेरा जेल कैसे लगाए?

S
View Profile

Mp

18
3
Replying to the question above
Answered on01/10/20
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) का एलान पिछले साल किया गया था. इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करती है. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को लागू नहीं करने वाले राज्यों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि ये राज्य ओछी राजनीति के लिए इस योजना को लागू नहीं कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की मानसिकता ने किसानों का लंबे समय तक नुकसान किया है. आइए केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से जुड़ी बातें जानते हैं.
S
Youth Lifestyle Writer
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on05/27/26

इस योजना को सरकार ने किसानों के हित में रहकर सोचा है ताकि सभी किसानों को इसका फायदा हो | अगर कम शब्दों में आपको बताया जाए की यह योजना क्या है तो आपको बता दें की PM Kisan Yojana के तहत किसानों के खाते में सालाना ₹6000 डाले जाएंगे ताकि किसान भाई अच्छे से खेती-बाड़ी कर सकें और उन्हें किसी भी प्रकार के नुक्सान से परेशां होने की जरुरत न पड़ें | तीन किस्तों में इस राशि का भुगतान किया जाता है और प्रत्येक किस्त की राशि 2,000 रुपये होती है, किसानों को इस योजना का लाभ पिछले साल दिसंबर महीने से ही दिया जा रहा है| इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप इन नियमों का पालन करें |

सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पीएम किसान डॉट निक डॉट इन (pmkisan.gov.in) पर जाएं!
Farmers Corner” लिंक पर क्लिक करें और उसके बाद “Beneficiary List”पर क्लिक करें|
 
उसके बाद आप सूची ऑनलाइन ही देख पाएंगे | अगर आप चाहें तो इसको पीडीएफ फाइल में डाउनलोड भी कर सकते हैं और यह 6000 रूपए किसानों को 3 चरण में मिलेंगें.!हर चरण में 2000 रूपए दिए जायेंगें, पैसा सीधा लाभार्थी के खाते में पहुँच जाएगा और SMS के माध्यम से पैसा आने की जानकारी भी मिल पाएगी|
 
डाक्यूमेंट्स जिनकी मदद से आप पंजीकरण कर सकते हो
 
किसान के पास स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए
 
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास अपनी जमीन का पर्चा होना चाहिए ताकि उससे पता चल सके किसान के पास कितनी हेक्टेयर जमीन है |
 
 इसके अलावा किसान के पास अपनी पासबुक अकाउंट की कॉपी होनी चाहिए |
P
View Profile
0