Hair fall पूरी तरह avoid करना हमेशा possible नहीं होता क्योंकि genetics, stress, diet, hormones और lifestyle सब effect डालते हैं। लेकिन proper nutrition, sleep और gentle hair care काफी help करते हैं। Excessive heat styling, harsh chemicals और stress hair fall बढ़ा सकते हैं। Protein-rich diet और hydration भी important हैं। लोग social media hacks जल्दी try कर लेते हैं लेकिन हर चीज हर scalp पर suit नहीं करती। Honestly, थोड़े बहुत hair fall normal होते हैं। अगर अचानक बहुत ज्यादा hair fall होने लगे तो dermatologist से check करवाना better रहता है instead of random remedies.
इस बातचीत में शामिल हों
आपके बाल झड़ते है और बालो के झड़ने की समस्या से परेशान है, तो सबसे पहले एक कटोरी मे नारियल का तेल डाले और उसमे करी पत्ते डालकर पकाये ज़ब नारियल के तेल मे करी पत्ते का रस अच्छे से पककर निकल आये। तब नारियल के तेल को छानकर ठंडा होने के लिए रख दे, उसके बाद करी पत्ते वाले नारियल के तेल को बालो के स्कैल्प मे 10-30मिनट लगाकर मसाज करना चाहिए, उसके बाद बालो को शैम्पू से धोये। यह प्रकिया लगातार 1-2सप्ताह तक करने से बालो के झड़ने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
बालो की झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए आंवले को उबालकर आंवले का पानी बालो की स्कैल्प मे 20-30मिनट लगाकर मसाज करे उसके बाद बालो को पानी से धो, कुछ दिनों तक आंवले का पानी बालो मे लगाने से बाल झड़ने कम हो जाएंगे, क्योंकि आंवले मे विटामिन सी भरपूर मात्रा मे पाया जाता है।

बालो के झड़ने की समस्या से बचने के लिए हमें बालो मे अंडा लगाना चाहिए क्योकि अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, सल्फर, जिंक और फास्फोरस पाया जाता है जो बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है अंडा बालों को मजबूत करने, बालों को झड़ने से रोकता है सबसे पहले आप 1 कप में अंडे का सफेद भाग को अच्छे से फैट कर बालो मे 1-2घंटे लगाकर रखे उसके साफ पानी से बाद धो दें, यह प्रकिया लगातार 2-3 सप्ताह तक करने से बाल झड़ने की समस्या काफ़ी हद तक कम हो जाती है।

दोस्तों आज के वर्तमान समय में बालों का झड़ना एक आम बात हो गई है बालों के झड़ने की समस्या गलत खानपान, ज्यादा टेंशन लेना या बालों में पोषण की कमी के कारण होते है। आज इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे। आप सभी जानते हैं कि एलोवेरा ब्यूटी प्रोडक्ट में उपयोग किया जाता है लेकिन बालों की समस्या को दूर करने के लिए भी एलोवेरा उपयोगी होता है क्योंकि एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं। एलोवेरा हेयर फॉल की समस्या कम करने के लिए बहुत मददगार होता है। बस इसके लिए आपको एलोवेरा के पत्ते लेने हैं। पत्तों को लेने के बाद बीच से काट लीजिए और फिर उसके गुदें को बाहर निकाल कर उस गुदें कों अपने बालों की जड़ों पर मसाज करिए। यदि आप यह हफ्ते में तीन बार करते हैं तो आपको जल्द ही हेयर फॉल की समस्या से राहत मिलेगी।

शरीर मेंविटामिनडी कीकमीसे भीबाल झड़ने की समस्याहोसकती है l बालों के झड़ने की समस्या आज लोगों में आम हो गई है। इस समस्या के समाधान के लिए लोग हजारों रुपए खर्च कर देते हैं परंतु फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता। परंतु कुछ घरेलू नुस्खे ऐसे हैं जिससे आप झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में एक सामान मात्रा मे एलोवेरा और अरंडी का तेल मिलाकर सोने से पहले बालों में अच्छी तरह से लगाकर और फिर बालों को किसी कपड़े से बांध लेना होगा । और अगली सुबह बालों को शैंपू के धोना होगा । परंतु इस क्रिया को हफ्ते में केवल दो या तीन बार करें। कुछ महीने ऐसा करने से बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाती है।

आपने देखा होगा कि आज के समय में बालों की झड़ने की समस्या आम समस्या हो गई है। यहां तक की बच्चों के भी बाल काफी मात्रा में टूट रहे हैं। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको कुछ उपाय बताएंगे जिनको अपना कर आप इस समस्या से बच सकते हैं।
आँवला: आँवला को इंडियन गूज़बेरी के नाम से भी जाना जाता है। जब इसे बालों में लगाया जाता है तो यह अदभुत चमत्कार करता है, विशेषकर जब आप बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहें हों। इसके लिए सूखे आँवले को या आँवले के पाउडर को नारियल के तेल में मिलाकर तब तक गरम करें जब तक यह काला न पड़ जाये, फिर कमरे के तापमान पर इसे ठंडा करके अपने बालों की जड़ों में लगायें। ऐसा आपको हफ्ते में काम से कम 3 से 4 बार करना है कुछ ही दिनों में आप इस समस्या से छुटकारा पा जाएंगे।

सामन्यतः बालों की परेशानी से सब परेशान है | 100 लोगो मे से 90 लोग को बालों की समस्या से परेशान है | सभी के बालों मे सामन्यतः एक जैसी समस्या है | बालों का झड़ना ,उनका रुफ्फ़ होना ,रूसी होना और दोमुहे होना कई ऐसी समस्या होती है | और आज कल के व्यस्त जीवन मे किसी के पास इतना समय नहीं के वो अपने आप पर ध्यान दे सके फिर बालों का ध्यान कैसे देगा |
रोज मर्रा की ज़िंदगी इतनी व्यस्त हो गए है लोगो की उनके पास समय का आभाव है | रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगो के लिए अपने बालों का ध्यान देना बहुत मुश्किल हो जाता है | वो अपनी बालों की परेशानी को समझते हुए भी नज़र अंदाज़ करते है | ऐसा करना उनकी आदत नहीं उनकी मज़बूरी हो गया है |
इसे भी पढ़ें :बालों के झड़ने की समस्या किस विटामिन की कमी के कारण होती है, और इससे निजात कैसे मिल सकती है?
* बालों में एक ही प्रकार का शैम्पू का प्रयोग करे | बार बार शैम्पू न बदले |
* अपने बालों को गरम पानी से न धोए इससे बालों की जडें कमजोर होती है और बाल टूटते है |
* बालो को सुरक्षित करने के लिए सबसे पहले आप सरसो तेल की हफ्ते मे एक दिन सर पर मालिश जरूर करे इससे आपके रुफ्फ़ बाल सिल्क होंगे और झड़ने काम होंगे |
* अगर आप बालों की लम्बाई बढ़ाना चाहते है तो वेसलीन पेट्रोलियम जेली,बादाम का तेल जिसे आमंड आयल भी कहते है,और विटामिन E (300mg) की कैप्सूल इन सबका मिलाकर अपने बालों मे लगाए | हफ्ते मे कम से कम एक बार जरूर लगाए | इससे आपके बालों की लम्बाई बढ़ेगी तथा बालों का झड़ना कम होगा |
ये भी पढ़े - मैं तीन महीने में अपने बालों को प्राकृतिक रूप से कैसे वापस पा सकता हूं?

