कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई के बाद 11वीं में एक बड़ा बदलाव होता है दरअसल इस समय आपको आगे की पढ़ाई के लिए स्ट्रीम चुनना होता है। यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव आपके करियर का हो सकता है। दरअसल इसी समय आपको अपनी रुचि के अनुसार 11वीं में सब्जेक्ट का चयन करना चाहिए ताकि आगे चलकर आप इन्हीं विषयों में बैचलर की डिग्री हासिल करके अपने करियर को नया आकर दे सके।
लेकिन अक्सर देखा गया की माता-पिता के दबाव में और दोस्तों की देखा देखी कई विद्यार्थी 11वीं में विषयों का चयन कर लेते हैं। नतीजा यह होता है कि गलत स्ट्रीम चुनने की वजह से उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है। तो 11वीं में कदम रखने से पहले आपको सोच समझकर अपना स्ट्रीम चुनना चाहिए इसके बारे में पूरी जानकारी हम यहां नीचे दिए जा रहे हैं।
मेरा अनुभव
मैं पेशे से शिक्षक हूं। मैं अपना अनुभव यहां आपको शेयर कर दूं कि दसवीं के बाद 11वीं में लगभग दर्जनों ऐसे छात्र मुझे हर साल देखने को मिलते हैं, जो अपने रुचि के अनुसार सब्जेक्ट सलेक्शन नहीं करते हैं। बल्कि माता-पिता के दबाव और अपने दोस्तों की देखी देखा 11वीं में विषय चयन करते हैं। नतीजा यह होता है कि उनका उन सब्जेक्ट में रुचि नहीं होने के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगता और फिर अपने सब्जेक्ट्स को चेंज करने के लिए दो-तीन महीने बाद स्कूल से रिक्वेस्ट करते हैं।
इन परिस्थितियों से बचने के लिए आपको 11वीं में सही स्ट्रीम चुनना चाहिए। इसके लिए आप अपने शिक्षक और काउंसलर से भी मदद ले सकते हैं।
आपको निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए -
आप आगे चलकर किस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं उसी के अनुसार 11वीं में आपको अपने सब्जेक्ट का चयन करना चाहिए।
आपकी किस सब्जेक्ट में रुचि है। इस बात को भी ध्यान रखना चाहिए सब्जेक्ट सिलेक्शन करते समय।
11वीं के लिए सब्जेक्ट सिलेक्शन करते समय क्या-क्या ऑप्शन है इसके बारे में जानकारी
आज 11वीं में जो आप सब्जेक्ट्स लेकर पढ़ाई करंगे, उसे आप 12th में भी पढ़ेंगे और उसके बाद ग्रेजुएशन में भी इसी सब्जेक्ट मैं पढ़ाई करेंगे। तो आपको ध्यान रखना होगा कि आपकी सेट में कैरियर बनाना चाहते हैं। उसी के अनुसार आपको स्ट्रीम चयन करना चाहिए।
11वीं में आपके पास तीन मुख्य रूप से तीन धाराएँ (Streams) होती हैं।
साइंस
अगर आप विज्ञान स्ट्रीम में जाना चाहते तो इसके दो रास्ते हैं। पहला डॉक्टरी और दूसरा इंजीनियरिंग।
डॉक्टरी के क्षेत्र में आपको 11th में फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी सब्जेक्ट का चुनाव करना होता है। मेडिकल क्षेत्र में यह सब्जेक्ट कांबिनेशन आगे कई ऑप्शन भी खोलते हैं। डॉक्टरी, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन जैसे क्षेत्र में आप बेहतर कैरियर बना सकते हैं।
दूसरा है- इंजीनियरिंग और टेक्नीशियन के क्षेत्र में करियर अगर आप बनाना चाहते तो आपको 11वीं में फिजिक्स केमिस्ट्री मैथ्स सब्जेक्ट लेना होगा।
कॉमर्स (Commerce)
अगर आप बिजनेस से और बैंकिंग क्षेत्र में रुचि रखते हैं या फिर आप चार्टर्ड अकाउंटेंट फील्ड में जाना चाहते हैं तो कॉमर्स की पढ़ाई 11वीं कक्षा से आपको शुरू कर देनी चाहिए। इसमें आपको अकाउंट, बिजनेस स्टडी और इकोनॉमिक्स जैसे विषय पढ़ने होते हैं।
आर्ट्स / ह्यूमैनिटीज
इतिहास भूगोल राजनीति विज्ञान समाजशास्त्र अर्थशास्त्र जैसे विषय आर्ट्स यानी ह्यूमैनिटीज विषय के अंतर्गत आते हैं। इसके अलावा आपको हिंदी अंग्रेजी भाषा विषय भी इन सब्जेक्ट के साथ कांबिनेशन में रख सकते हैं।
सिविल सर्विसेज (IAS/IPS), वकालत, पत्रकारिता या डिजाइनिंग में जाना हो, तो यह बहुत बढ़िया है।
मेरी सलाह
मैं आपको बता दूं कि अगर आपको स्ट्रीम चुनने में समस्या आ रही है तो अपने शिक्षक और काउंसलर से मदद ले सकते हैं। काउंसलर आपकी रुचि और विषय पकड़ के अनुसार आपको बता देंगे कि आपको किस स्ट्रीम में पढ़ाई करनी चाहिए है। यह हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने रुचि के अनुसार ही विषयों का चयन करें। लेकिन इससे पहले आप ग्यारहवीं से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के विषयों के बारे में पूरी जानकारी जरुर हासिल कर ले। आगे चलकर कौन-कौन से करियर ऑप्शन है इस बारे में जान लेने के बाद आप सही निर्णय ले सकते हैं।
याद रखिए कि आपका एक गलत निर्णय आपके भविष्य के लिए गलत फैसला साबित हो सकता है।




