R
Updated on May 21, 2026food-cooking

घर मे आलू टिक्की बर्गर कैसे बनाए ?

2
2 Answers

K
Updated on May 21, 2026

नमस्कार रिंकी जी ,आपका सवाल उन महिलाओ के लिए अच्छा है जिनके घर के लोग खाने के शौकीन है और रोज कुछ नया व्यंजन खाना चाहते है उनके लिए ये सवाल काफी फायदेमंद साबित होगा | आप आलू टिक्की का बर्गर बनाना चाहते है | आलू टिक्की से विदेशी बर्गर में एक भारतीय स्वाद आ जाता है | इसको घर मे बनाना बहुत आसान है | इसके लिए आपके पास कुछ विशेषसामान होना चाहिए जिसकी सहायता से आप घर मे ही आलू टिक्की बर्गर बना सकते है |

सामग्री :- (बर्गर बनाने की विधि )

बन ,खीरा ,बंदगोभी5 से 6 पत्ते,टमाटर,पनीर स्लाइस, टमैटो सॉस ,हरे धनिये की चटनी ,चाट मसाला (छोटी चम्मच)

(टिक्की बनाने की विधि ) :- आलू , मटर के दाने (उबले हुए ),ब्रेड (क्रम्बल की हुई) ,तेल आवश्यकतानुसार ,अदरक का पेस्ट ,हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) ,धनिया पाउडर , जीरा पाउडर , अमचूर पाउडर ,नमक |

आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए | मटर को अच्छे से मैश करके आलू में डाल दीजिए | साथ में अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और क्रम्बल की हुई ब्रेड का आधा भाग डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए |

गैस पर पैन रख कर गरम कीजिए | गरम पैन पर 2 से 3 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए |

आलू के मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण लेकर गोल कीजिए और गोले को हथेली से दबाकर चपटा कर लीजिए | इसे ब्रेड क्रम्बल में लपेट कर हथेली से हल्का दबा-दबा कर टिक्की का आकार देते हुए तैयार कर लीजिए और दूसरी टिक्की भी इसी तरह तैयार कर लीजिए |

टिक्की को पैन पर सिकने के लिए लगा कर रख दीजिए और धीमी आग पर आलू टिक्की सेकिए | टिक्कियों को कलछी की सहायता से पलट कर, दोनों ओर से ब्राउन होने तक सिकने दीजिए | आलू की टिक्की तैयार हैं |सब्जियां स्लाइस में काटिए खीरा धोकर छील लीजिए और पतले गोल स्लाईस में काट लीजिए | टमाटर को भी अच्छे से धोकर साफ करके पतले गोल स्लाईस में काट कर तैयार कर लीजिए | एक बन लीजिए इसे बीच में से काट कर दो भाग कर लीजिए | पैन में थोडा़ सा तेल डाल दीजिए ओर बन को सेकने के लिए पैन में लगा दीजिए | बन को दोनों ओर से क्रिस्प करते हुए सेक लीजिए और इसी तरह से दूसरा बन भी काट कर सेक लीजिए |

बर्गर बनाइए :-

बन का एक पीस लीजिए और इस पर 1 चम्मच टमैटो सॉस लगा दीजिए और फिर खीरा के स्लाइस रखिए और उन पर चाट मसाला ऊपर छिड़क दीजिये | अब इस पर आलू की टिक्की रख दीजिए और इसके ऊपर बंदगोभी का 1 पत्ता रखिए, इसके ऊपर पनीर की स्लाईस रखिए | इस पर फिर से थोडा़ सा चाट मसाला बुरक दीजिए और फिर से 1 बंदगोभी का पत्ता रख दीजिए | इसके ऊपर टमाटर के टुकड़े और थोडा़ सा चाट मसाला डाल दीजिए | बन का दूसरा पीस लीजिए और उस पर हरे धनिये की चटनी लगाकर टमाटर के ऊपर रख दीजिए |

वेज बर्गर बन कर तैयार है, इसी तरह से दूसरा बर्गर भी बना कर तैयार कर लीजिए |

और पढ़े- आसानी से लौकी का हलवा कैसे बनाए ?

 
K
ABOUT THE AUTHORKanchan Sharma

हिंदी लेखक

9
I
From the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and fla...
Answered on May 13, 2026

घर पर aloo tikki burger बनाना काफी easy है।

  • सबसे पहले boiled potatoes में spices डालकर tikki बना लो और shallow fry कर लो।
  • Burger buns को हल्का toast कर सकते हो। फिर bun में mayo, ketchup, lettuce, onion, tomato और tikki रखकर assemble कर दो।
  • Cheese add करना optional है लेकिन taste अच्छा लगता है।

कई लोग homemade burgers इसलिए prefer करते हैं क्योंकि oil और ingredients control में रहते हैं। Honestly, simple homemade burger कई बार बाहर के fast food से ज्यादा tasty लगते हैं।

I
ABOUT THE AUTHORIshaanvi Reddy

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

React