नाश्ते में ब्रेड पोहा कैसे बनाएं?

0
972

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on06/12/19

घर पर ब्रेड पोहा बनाना बहुत आसान है आप इसे कभी भी घर बना सकते है ख़ास तौर पर आप इसे नास्ते के समय बनाएं यह चाय के साथ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है |


(courtesy-Veg Recipes of India)


सामग्री -

- ब्रेड की 4 स्लाइस
- आधा छोटा चम्मच राई
- 1 फ्राइड साबुत हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 4-5 करी पत्ता
- 1 छोटा चम्मच हरा धनिया
- एक छोटी कटोरी भुजिया
- 1 नींबू
- नमक स्वादानुसार

विधि -

- ब्रेड पोहा बनाने के लिए सबसे पहले आप मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें दें |

- उसके बाद तेल के गरम होते ही इसमें राई डालकर भूनें लें और राई के चटकते ही इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च और ब्रेड स्लाइस के टुकड़े कर के डालें |

- उसके बाद हल्दी और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स करें और ब्रेड के हल्का भुनते ही इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें |

- उसके बाद ऊपर से प्याज, टमाटर, हरा धनिया और भुजिया डालें |

- उसके बाद नींबू का रस निचोड़कर, एक फ्राइड साबुत हरी मिर्च और टोमैटो केचप के साथ सर्व करें |

- अब आपका ब्रैड पोहा बिलकुल तैयार है |




0