दोस्तों यदि आप भी भिंडी की सब्जी खाते-खाते बोर गए हैं तो चलिए आज हम आपको भिंडी में कुछ नया ट्राई करने का तरीका बताते हैं आप चाहे तो भरवा भिंडी ट्राई कर सकते हैं। भरवा भिंडी खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही इसे बनाना भी आसान होता है।
भरवा भिंडी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-
8 से 10 भिंडी
दो चम्मच तेल
आधा चम्मच जीरा
1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक
एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
एक चम्मच जीरा पाउडर
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक चम्मच गरम मसाला पाउडर
आवश्यकता अनुसार लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच बेसन
अमचूर पाउडर आधा चम्मच
दो चम्मच डरदरी मूंगफली
स्वाद अनुसार नमक।
चलिए अब हम आपको भरवा भिंडी बनाने की विधि बताते हैं:-
भरवा भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को पानी में अच्छे से धो लें। इसके बाद एक बॉल में भरावन की सभी सामग्री को डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें भिंडी को धोने के बाद भिंडी को अच्छे से पोंछ ले। इसके बाद भिंडी के बीचो-बीच एक कट लगाए। फिर भिंडी मैं भरावन की सभी सामग्री को भर दें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल को गर्म करें और उसमें जीरा व अदरक का तड़का लगाये, जब जरा पकने लगे तो कड़ाही में हल्के हाथों से भरी हुई भिंडी को डालें। इसके बाद हल्के हाथों से इसे मिले और कड़ाही को ढक कर भिंडी को कम से कम 5 मिनट तक पकने दें। इसके बाद भिंडी को पलट दें और कुछ देर तक भिंडी को फिर से पकने दें। जब भिंडी का रंग बदल जाए और वह पकी हुई दिखाई देने लगे तो गैस को बंद कर दें। इसके बाद आप भिंडी को कड़ाही से निकाल कर सर्विंग बाउल में डाल सकते है। और फिर धनिया पत्ती और नारियल से गार्निश करें और सर्व करें।


