R
Rajesh Yadav· 19 दिन पहले
लेखक

Exam के समय stress और anxiety कैसे कम करें?

5
61

इस बातचीत में शामिल हों

वीडियो वाले जवाब

नया
क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/19/26

परीक्षा के दौरान होने वाला तनाव (Stress) और घबराहट (Anxiety) कोई मानसिक कमजोरी नहीं है, बल्कि यह मानव मस्तिष्क की एक विकासवादी (Evolutionary) प्रतिक्रिया है। जब आप किसी हाई-स्टेक परीक्षा का सामना करते हैं, तो मस्तिष्क का Amygdala इसे एक भौतिक खतरे के रूप में देखता है और शरीर में Cortisol तथा Adrenaline का संचार कर देता है। इस 'Fight-or-Flight' प्रतिक्रिया का सीधा नुकसान यह होता है कि आपके मस्तिष्क का तार्किक हिस्सा—Prefrontal Cortex (जो याददाश्त और समस्या-समाधान के लिए जिम्मेदार है)—अस्थायी रूप से ब्लॉक हो जाता है, जिसे हम आम भाषा में "एग्जाम में सब कुछ भूल जाना" (Blanking out) कहते हैं।

इस न्यूरोबायोलॉजिकल अवरोध को तोड़ने के लिए सामान्य सलाह के बजाय वैज्ञानिक और संज्ञानात्मक (Cognitive) हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है:

न्यूरोलॉजिकल सिद्धांत: चिंता (Anxiety) हमेशा अनिश्चितता (Uncertainty) से पैदा होती है। जब आप सिलेबस को केवल पढ़ते हैं, तो मस्तिष्क को अपनी तैयारी का सटीक डेटा नहीं मिलता; जब आप खुद को टेस्ट करते हैं, तो अनिश्चितता समाप्त हो जाती है।

तनाव को नियंत्रित करने के लिए अपनी दिनचर्या और अध्ययन प्रणाली में निम्नलिखित संरचनात्मक बदलाव करें:

हस्तक्षेप का स्तर (Domain)

वैज्ञानिक तकनीक (Protocol)

न्यूरोलॉजिकल प्रभाव (Mechanism)

संज्ञानात्मक (Cognitive)

Active Recall & Spaced Repetition

बार-बार किताब पढ़ने के बजाय बिना देखे लिखने से न्यूरल पाथवे मजबूत होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।

शारीरिक (Physiological)

Physiological Sigh (2:1 Breathing)

नाक से दो बार गहरी सांस लेकर मुंह से धीरे-धीरे छोड़ने से Vagus Nerve सक्रिय होती है और हृदय गति तुरंत गिरती है।

पर्यावरणीय (Simulation)

Exam-Condition Mock Tests

ठीक परीक्षा के समय (जैसे सुबह 9 से 12) बिना किसी ब्रेक के टेस्ट देने से मस्तिष्क उस दबाव का आदी हो जाता है।

जैविक (Biological)

Non-Negotiable 7.5 Hour Sleep

गहरी नींद (REM Sleep) के दौरान ही Hippocampus दिन भर पढ़ी गई जानकारी को स्थायी मेमोरी में लॉक करता है।

अध्ययन के मनोविज्ञान में Cognitive Offloading एक अत्यंत प्रभावी तकनीक है। परीक्षा से ठीक पहले यदि मस्तिष्क में असंख्य विचार और डर चल रहे हों, तो एक सादे कागज पर अपनी सभी चिंताओं को 5 मिनट तक लिख डालें। शोध प्रमाणित करते हैं कि विचारों को कागज पर उतारने से Working Memory का बोझ कम होता है और मस्तिष्क की प्रोसेसिंग पावर वापस प्रश्नों को हल करने में लग जाती है। इसके साथ ही, अंतिम समय में किसी भी नए टॉपिक को छूने से बचें, क्योंकि अधूरी जानकारी मस्तिष्क में संज्ञानात्मक घर्षण (Cognitive Friction) पैदा करती है।

अंततः, परीक्षा के दबाव को पूरी तरह समाप्त करना न तो संभव है और न ही आवश्यक—थोड़ा Eustress (सकारात्मक तनाव) सतर्कता बढ़ाता है। लक्ष्य केवल इतना होना चाहिए कि आप अपनी सांस, नींद और रिवीजन की संरचना को नियंत्रित रखकर अपने Prefrontal Cortex को सक्रिय बनाए रखें, ताकि आपकी महीनों की मेहनत बिना किसी मानसिक रुकावट के उत्तर पुस्तिका पर उतर सके।

Neha Mehta
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

I’m Neha Mehta, a passionate writer who enjoys exploring ideas, experiences, and perspectives. Through my writing, I aim to share meaningful insights and create engaging conversations.

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/18/26

मेरे हिसाब से परीक्षा के समय टेंशन होना आम बात है। मैं भी दसवीं क्लास का स्टूडेंट हूँ और अपने एग्जाम दे चुका हूँ। मेरी क्लास में अच्छे नंबर आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि मुझे कभी डर नहीं लगता था। एग्जाम से पहले मुझे भी लगता था कि पता नहीं पेपर कैसा आएगा और जो पढ़ा है, वो याद रहेगा या नहीं। लेकिन मैंने कुछ छोटी-छोटी बातें अपनाईं, जिनसे मेरी टेंशन काफी कम हो गई।

लेख की तस्वीर

1. आखिरी दिन पूरी किताब लेकर मत बैठो

मैं एग्जाम से एक दिन पहले कभी पूरी किताब खत्म करने की कोशिश नहीं करता था। इससे टेंशन और बढ़ जाती है। मैं सिर्फ जरूरी सवाल, छोटे नोट्स और जो टॉपिक पहले पढ़ चुका होता था, उन्हें दोबारा देखता था।

2. दूसरे बच्चों को देखकर परेशान मत हो

कई बार एग्जाम से पहले दोस्त कहते हैं कि मैंने पूरा सिलेबस खत्म कर लिया या मैंने इतने घंटे पढ़ाई की। उनकी बातें सुनकर लगता है कि शायद हमारी तैयारी कम है। लेकिन ऐसा बिल्कुल मत सोचो। मैं हमेशा अपनी पढ़ाई पर ध्यान देता था, क्योंकि हर बच्चे की तैयारी अलग होती है।

3. रात को देर तक मत जागो

पहले मुझे भी लगता था कि एग्जाम से पहले रात भर पढ़ना चाहिए। लेकिन ऐसा करने से अगले दिन पेपर में नींद आने लगती है और सवाल समझने में भी परेशानी होती है। इसलिए मैं एग्जाम से पहले समय पर सोता था और सुबह उठकर थोड़ा रिवीजन करता था।

4. पेपर देखते ही घबराना मत

जब भी मुझे पेपर मिलता था, मैं सबसे पहले उसे आराम से पढ़ता था। जो सवाल अच्छे से आते थे, उन्हें पहले हल करता था। अगर कोई सवाल नहीं आता था, तो उस पर ज्यादा समय खराब नहीं करता था। बाद में उस सवाल पर वापस आता था। इससे मेरा समय भी बचता था और घबराहट भी कम होती थी।

5. पढ़ाई के बीच थोड़ा आराम भी करो

लगातार कई घंटे पढ़ने से दिमाग थक जाता है। मैं पढ़ाई के बीच थोड़ा ब्रेक लेता था, पानी पीता था या कुछ देर टहल लेता था। इससे पढ़ाई में दोबारा मन लगने लगता था।

6. खुद पर भरोसा रखो

मेरे हिसाब से सबसे जरूरी बात यही है कि खुद पर भरोसा रखो। अगर आपने पूरे साल पढ़ाई की है, तो एग्जाम से पहले बेवजह टेंशन मत लो। हर सवाल का जवाब आना जरूरी नहीं है। जो आता है, उसे अच्छे से लिखने की कोशिश करो।

आखिर में

मैं बस इतना कहना चाहूँगा कि एग्जाम कोई ऐसी चीज नहीं है जिससे डरना चाहिए। मैं भी पहले पेपर से पहले टेंशन लेता था, लेकिन धीरे-धीरे समझ आया कि जितनी अच्छी तैयारी होगी और जितना खुद पर भरोसा होगा, उतनी ही घबराहट कम होगी।

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Digital Marketer

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/03/26

विद्यार्थियों को एक्साम के समय स्ट्रेस और एन्जायटी होना आम बात होती है | यह स्ट्रेस ओर एन्जायटी को कम करने के कई तरीके है आइए इन तरीकों पर एक नजर डालते है -

  • पूरे सिलेबस कि एक सूची बना ले ताकि सभी पाठ या नोट्स आपको एक जगह मिल जाए |

  • सिलेबस कई हिस्सों मे बाँट दे ओर उनका समय निर्धारित कर दे |

  • समय का ध्यान रखे और रिवीजन का समय करने के लिए समय बचाए |

  • उदहारण के लिए यदि दो दिन का अंतराल है एक्साम मे तो एक दिन मे पूरा याद कर ले जितना आप कर सकते हो अगले दिन रिवीजन करे ताकि जितना भी याद किया है वह पक्का याद रहे |

  • दिमाग को थकान ना दे ,जितना पढ़ा है बस उतना ही रिवीजन करे नया कुछ भी याद करने का प्रयास ना करे नहीं आपका दिमाग थक जाएगा और आपने जो भी पिछला याद किया है वह भी आप भूल जाएंगे |

  • पूरा दिन और पूरी रात भर पढ़ने कि आवश्यकता नहीं है ,भरपूर नींद ले ताकि आप फ्रेश माइंड रहे |

  • सुबह कि ताजी हवा मे बैठे यह आपके मस्तिष्क के लिए बहुत जरूरी है | इससे तनाव भी कम होता है |

  • अपना कम्पास बॉक्स नाइट मे ही तैयार कर ले जिसमे एक्स्ट्रा पेन , ऐडमीट कार्ड जरूर रखा हो |

  • पर्याप्त मात्रा मे पानी पिए , जंक फूड से बचे , फ्रूट्स खाए |

  • एक्साम हॉल के बाहर ज्यादा ना सोचे के क्या नहीं पढ़ा ,जो पढ़ा है केवल उसका रिवीजन करे |

  • खुद पर आत्मविश्वास रखे और डरे नहीं |

यह कुछ तरीके है ,जिन्हे आप अपना कर स्ट्रेस से बच सकते है | जरूरी नहीं है सभी को स्ट्रेस और एन्जायटी हो यह उन विद्यार्थियों को ज्यादा होती है जो एक्साम के पहले ज्यादा टेंशन लेते है | लेकिन उन्हे ऐसा नहीं करना चाहिए इससे हमे जो आता है हम वह भी भूल जाते है इसलिए सारी टेंशन छोड़ के पूरे मन से पढ़ाई करे ओर हर हिस्से को अच्छे से याद करो ताकि कुछ बचे ना याद करने को | पोमोडोरों तकनीक को अपनाए इसमे यह होता है कि पहले 20 से 25 मिनट पढ़ाई करे फिर 5 मिनट का ब्रेक ले | इससे दिमाग को थकान कम होती है और वह पढ़ा हुआ सभी याद रखता है |

अपने घर परिवार मे बात करे यह स्ट्रेस और एन्जायटी को पूरी तरीके से कम कर देता है |

लेख की तस्वीर

komal Solanki
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया11/14/26

लेख की तस्वीर

​​एग्जामिनेशन के समय तनाव और एंग्जायटी होना एक आम बात है, लेकिन इससे निपटना बहुत जरूरी है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे खास टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप परीक्षा के समय होने वाले इस तनाव को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं! बस आपको करने होंगे ये कुछ जरूरी काम।

​सिलेबस को पूरा करें कंप्लीट

​अक्सर देखा गया है कि अगर आपकी परीक्षा की तैयारी अच्छे तरीके से नहीं हुई है, तो परीक्षा से पहले और परीक्षा के समय बहुत तनाव होने लगता है। इस तनाव से बचने के लिए सबसे पहले आप अपने सिलेबस को एग्जाम से करीब एक महीने पहले पूरी तरह कंप्लीट कर लीजिए।

​दरसअल, सिलेबस के अनुसार ही परीक्षा में सवाल पूछे जाते हैं। इस बात को मैं एक उदाहरण के जरिए समझाता हूं-

​"मैं पेशे से शिक्षक हूँ और मैंने कई बार देखा है कि कुछ बच्चे परीक्षा से पहले अपना सिलेबस पूरा नहीं पढ़ते। फिर जब परीक्षा नजदीक आती है, तो उन्हें कठिनाई महसूस होती है और वे शॉर्टकट तरीके खोजने लगते है यानी कुछ चुनिंदा प्रश्नों को रटकर किसी तरह परीक्षा पास करना चाहते हैं। इस परिस्थिति में वे लगातार तनाव में रहते हैं।"

​इसलिए मैं आपको सलाह देता हूँ कि समय रहते अपने सिलेबस को पूरा पढ़ लें। चाहे आप एकेडमिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या किसी कॉम्पिटिशन एग्जाम की। आपको अपना सिलेबस पूरी तरह कंप्लीट कर लेना चाहिए।

  • ​एकेडमिक स्टूडेंट के लिए: आपको अपनी रेगुलर कक्षाओं में उपस्थित रहना चाहिए, जिससे पढ़ाया गया सिलेबस आपको अच्छी तरीके से समझ में आ सके।

  • ​कॉम्पिटिशन एग्जाम्स के स्टूडेंट के लिए: आपको भी यह ध्यान रखना चाहिए कि आपका सिलेबस पूरी तरह पढ़ा हुआ हो। इसके लिए आप कोचिंग या फिर यूट्यूब की मदद ले सकते हैं।

एग्जाम में तनाव से बचने के लिए क्वेश्चन पेपर पैटर्न को समझें

​बहुत से स्टूडेंट सिलेबस तो तैयार कर लेते हैं, लेकिन क्वेश्चन पेपर के पैटर्न को नहीं समझते। इसलिए, आप जिस भी परीक्षा में बैठ रहे हैं, हर विषय के प्रश्न पत्र के पैटर्न को जरूर समझ लें।

  • ​सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम: इनकी मदद से परीक्षा के पैटर्न को समझना बहुत आसान हो जाता है।

  • ​पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र: पिछले कई वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास (Practice) निर्धारित समय में घर पर जरूर करें।

​आप घर पर ही खुद अपना एक डेमो टेस्ट ले सकते हैं। सैंपल पेपर से टेस्ट लीजिए और उसे तय समय सीमा में पूरा कीजिए। अगर आप बार-बार ऐसी प्रैक्टिस करेंगे, तो आपके मन से डर और तनाव दोनों निकल जाएंगे और परीक्षा में आप बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे। जिन प्रश्नों को हल करने में आपको ज्यादा समय लगता है, उन पर विशेष ध्यान देकर घर पर मॉक टेस्ट दें, इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।

​ लिखने की कला विकसित कीजिए

​अक्सर देखा गया है कि प्रश्न के उत्तर आते हुए भी, विशेषकर ह्यूमैनिटीज (मानविकी) और भाषा विषयों में, उत्तर लिखने में बड़ी परेशानी होती है। जैसे कि प्रश्न की शुरुआत कैसे करें, उत्तर कैसे दें आदि। इस बात की हड़बड़ी और डर तनाव पैदा कर देता है कि परीक्षा में हम इसे कैसे कर पाएंगे?

​यह डर तब तक बना रहता है जब तक आप घर पर लिखने का अभ्यास नहीं करते। यदि आप नियमित रूप से लिखने की प्रैक्टिस करें, उसे अपने शिक्षक से चेक करवाएं और अपनी गलतियों में सुधार करें, तो यह आपके लेखन कौशल को बहुत बेहतर बनाता है। परीक्षा में आप सटीक उत्तर लिखकर बेहतरीन अंक हासिल कर सकते हैं।

​परीक्षा से डर भगाने के लिए मेरी तरफ से कुछ खास टिप्स

​परीक्षा आते ही डर और तनाव बहुत से विद्यार्थियों में देखा जाता है। इससे बचने के लिए ऊपर दिए गए टिप्स के साथ-साथ इन बातों का भी विशेष ध्यान रखें:

  • ​घबराएं नहीं, समय का सदुपयोग करें: अगर परीक्षा में सिर्फ 24 घंटे बचे हैं और तैयारी किसी खास विषय या टॉपिक पर नहीं हुई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यूट्यूब या अन्य माध्यमों से उस टॉपिक को शॉर्ट तरीके से जरूर पढ़ लें, ताकि आप उससे जुड़े प्रश्नों के उत्तर लिख सकें। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। हालांकि यह सिर्फ अंतिम समय का विकल्प है, बिना पूरे सिलेबस की तैयारी के अच्छे अंक मिलना कठिन होता है।

  • ​साफ-सुथरा और आकर्षक लिखें: परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए उत्तर साफ-सुथरे ढंग से लिखें। उत्तर में संबंधित डायग्राम, डेटा और फैक्ट्स जरूर शामिल करें, इससे आपको बेहतरीन अंक मिलते हैं।

  • ​गणित जैसे विषयों के लिए: इनकी प्रैक्टिस पहले से ही अच्छे से कर लें और हर टॉपिक के फार्मूले लिखकर याद कर लें। गणित के सिलेबस में उन टॉपिक को पहले हल करें जो आसान हों, और कठिन टॉपिक को बाद में करें, लेकिन किसी भी स्थिति में घबराएं नहीं।

​तनाव से नहीं, समझदारी से लीजिए काम

​परीक्षा नजदीक आ गई है और आपकी तैयारी अच्छी नहीं है, तो भी घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि परीक्षा आपके जीवन का पूरा पैमाना नहीं होती। परीक्षा देते समय अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप प्रश्नों के उत्तर अच्छे से नहीं दे पा रहे हैं, तो इन नकारात्मक बातों को सोचने के बजाय अपना पूरा ध्यान उत्तर लिखने पर लगाएं।

​कभी-कभी यह तनाव के कारण महसूस होता है, जबकि असल में आप बहुत बढ़िया उत्तर लिख रहे होते हैं। दूसरी बात, हमेशा याद रखिए कि डर और तनाव से कुछ हासिल नहीं होने वाला, बल्कि आत्मविश्वास के साथ उत्तर लिखने से ही परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन होता है।

​याद रखिए, पास और फेल होना उतना मायने नहीं रखता, जितना यह मायने रखता है कि आपने कितनी बेहतरीन तैयारी और कोशिश की है। इसलिए, अगर आप यह लेख पढ़ रहे हैं, तो किसी भी परीक्षा की तैयारी करने से पहले उसके सिलेबस और पैटर्न को समझें और फिर पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बैठें।

​परीक्षा के दिन घबराहट हो तो इन बातों का रखें ध्यान

​परीक्षा शुरू होने में कुछ ही समय बाकी है और आपको घबराहट हो रही है कि आपका सिलेबस पूरा तैयार नहीं है, तो इस तनाव को अपने दिमाग से बिल्कुल निकाल दीजिए। अब यह सोचने का समय नहीं है कि क्या छूटा है।

​अपने मन को समझाइए कि आपने जितनी भी तैयारी की है, उसी के अनुसार आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इसलिए, पूरी तरह सकारात्मक होकर परीक्षा हॉल में बैठें और ध्यान केंद्रित करके उत्तर लिखें। निश्चित ही आपके बहुत अच्छे अंक आएंगे!

2.8K@abhinavkumar4574
Abhishek kant
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Abhishek Kant Educator | Journalist | Writer About Me / परिचय Master of Journalism & Mass Communication (MJMC) degree holder with extensive experience in journalism, teaching, and content writing. Passionate about sharing knowledge, telling impactful stories, and inspiring others through meaningful content. मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री के साथ पत्रकारिता, अध्यापन और कंटेंट राइटिंग का समृद्ध अनुभव। अपने लेखन और शिक्षण के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी और विचार साझा करना ही मेरी प्रेरणा है।

0
अपडेट किया गया10/30/26

Exam के समय अगर पढ़ा हुआ सब कुछ भूलने लगता है, तो सबसे पहले घबराना बंद करें और अपने Mind को शांत रखने की कोशिश करें। इसके लिए Regular Revision, Mock Tests, Proper Sleep और छोटे Study Sessions अपनाएं, ताकि परीक्षा के समय आपको पढ़ी हुई चीजें याद करने में आसानी हो।

लेख की तस्वीर

देखिए, मेरे हिसाब से यह Problem बहुत सारे Students के साथ होती है। हम घर पर बैठकर अच्छी तैयारी करते हैं, सभी Questions के Answers भी याद रहते हैं, लेकिन जैसे ही Exam Hall में पेपर सामने आता है, अचानक ऐसा लगता है कि सब कुछ दिमाग से निकल गया है।

मैं Kerala से हूं और मेरी सोच है कि पढ़ाई में सिर्फ घंटों बैठना जरूरी नहीं है, बल्कि जो पढ़ रहे हैं उसे सही तरीके से समझना और समय-समय पर Revise करना भी उतना ही जरूरी है।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान तरीके अपनाकर इस परेशानी को कम कर सकते हैं।

1. Exam Hall में सबसे पहले खुद को शांत रखें

जब आपको पेपर देखते ही कुछ याद न आए, तो तुरंत घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार तनाव के कारण हमें वह जानकारी भी याद नहीं आती जो हमने अच्छी तरह पढ़ी होती है।

ऐसी स्थिति में:

  • कुछ देर आराम से बैठें।

  • धीरे-धीरे सांस लें।

  • Question को दोबारा ध्यान से पढ़ें।

  • जिस सवाल का Answer आता है, उसे पहले हल करें।

  • मुश्किल सवाल पर ज्यादा समय न लगाएं।

मेरा मानना है कि Exam Hall में शांत रहना भी एक जरूरी Skill है।

2. केवल पढ़ें नहीं, खुद से Questions पूछें

बहुत से Students एक ही Chapter को बार-बार पढ़ते रहते हैं। उन्हें लगता है कि अब सब याद हो गया है, लेकिन जब बिना किताब देखे Answer लिखने को कहा जाता है, तो परेशानी होने लगती है।

इसलिए Active Recall Technique अपनाएं।

उदाहरण के लिए:

  • एक Topic पढ़ें।

  • Book बंद कर दें।

  • खुद से उससे जुड़े Questions पूछें।

  • बिना देखे Answer बताने की कोशिश करें।

  • जो याद नहीं आया, उसे दोबारा पढ़ें।

इससे आपको अपनी तैयारी की वास्तविक स्थिति समझने में मदद मिलेगी।

3. Last Minute में पूरा Syllabus पढ़ने की कोशिश न करें

Exam से एक रात पहले पूरा Syllabus खत्म करने की कोशिश करने से तनाव बढ़ सकता है।

इसलिए पहले से एक Revision Plan बनाएं। हर दिन कुछ Important Topics दोहराएं और नए Topics के साथ पुराने Topics को भी समय दें।

Exam से पहले:

  • Important Formulas देखें।

  • Short Notes पढ़ें।

  • Difficult Questions की Practice करें।

  • पहले पढ़े हुए Chapters का Revision करें।

एक बात याद रखें, Revision का मतलब पूरी किताब दोबारा पढ़ना नहीं है।

4. Mock Tests को अपनी तैयारी का हिस्सा बनाएं

अगर आप घर पर पढ़ते समय सभी Questions आसानी से हल कर लेते हैं, लेकिन Exam Hall में घबरा जाते हैं, तो आपको Exam जैसी परिस्थितियों में Practice करनी चाहिए।

इसके लिए Mock Tests काफी उपयोगी हैं।

Mock Test देते समय:

  • निर्धारित समय में पेपर पूरा करें।

  • बीच में Mobile इस्तेमाल न करें।

  • आसान और कठिन Questions को पहचानें।

  • पेपर के बाद अपनी गलतियों का Analysis करें।

इससे आपको वास्तविक परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी करने का मौका मिलेगा।

5. अपनी Sleep और Daily Routine पर ध्यान दें

कई Students Exam के दिनों में देर रात तक जागकर पढ़ाई करते हैं। उन्हें लगता है कि जितना ज्यादा पढ़ेंगे, उतना अच्छा Result आएगा।

लेकिन पर्याप्त नींद भी Learning और Memory के लिए जरूरी है।

इसलिए:

  • रोज लगभग एक ही समय पर सोने की कोशिश करें।

  • अपनी उम्र के अनुसार पर्याप्त नींद लें।

  • पढ़ाई के बीच छोटे Break लें।

  • समय पर खाना खाएं।

  • बहुत ज्यादा देर तक लगातार पढ़ने से बचें।

मेरे हिसाब से Fresh Mind से की गई पढ़ाई ज्यादा उपयोगी होती है।

6. Difficult Questions से शुरुआत न करें

कई बार Exam में पहला ही सवाल कठिन दिखाई देता है और Student वहीं अटक जाता है।

ऐसा करने से बाकी पेपर के लिए समय कम हो सकता है।

इसलिए पहले पूरे Question Paper को ध्यान से देखें। जिन Questions के Answers अच्छी तरह आते हैं, उन्हें पहले Solve करें। इसके बाद बाकी Questions पर जाएं।

इस Strategy से आपका Confidence भी बना रहेगा।

7. अपने Short Notes तैयार करें

अगर आप हर बार Revision के लिए पूरी किताब खोलते हैं, तो काफी समय लग सकता है।

इसलिए पढ़ाई के साथ छोटे Notes बनाएं।

जैसे:

  • Mathematics के Important Formulas

  • Science के जरूरी Facts

  • History की Important Dates

  • English Grammar के Rules

  • कठिन शब्दों के Meaning

Exam से पहले ये Short Notes काफी काम आ सकते हैं।

8. दूसरों के साथ अपनी Preparation Compare न करें

कई बार हम अपने दोस्तों को देखकर परेशान हो जाते हैं। कोई कहता है कि उसने पूरा Syllabus खत्म कर लिया है, तो कोई बताता है कि उसने पांच Mock Tests दे दिए हैं।

लेकिन हर Student की Learning Speed अलग होती है।

इसलिए दूसरों की तैयारी देखकर अपना Confidence कम न करें। अपनी गलतियों को पहचानें और उन पर काम करें।

9. अगर Exam Hall में अचानक सब भूल जाएं तो क्या करें?

मान लीजिए आप पेपर देने बैठे हैं और अचानक आपको किसी सवाल का Answer याद नहीं आ रहा है।

ऐसी स्थिति में यह तरीका अपनाएं:

  1. कुछ देर रुककर खुद को शांत करें।

  2. Question को दोबारा ध्यान से पढ़ें।

  3. उससे जुड़े Keywords पहचानने की कोशिश करें।

  4. जो जानकारी याद है, उसे मन में दोहराएं।

  5. Answer याद न आए तो अगले Question पर जाएं।

  6. अंत में उस Question पर दोबारा लौटें।

अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है और बहुत ज्यादा तनाव महसूस होता है, तो अपने Teacher, माता-पिता या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।

10. Exam से एक दिन पहले क्या करना चाहिए?

Exam से एक दिन पहले बहुत ज्यादा नए Topics पढ़ने के बजाय अपनी तैयारी को व्यवस्थित रखें।

आप ये काम कर सकते हैं:

  • Important Notes का Revision करें।

  • जरूरी Documents और Admit Card तैयार रखें।

  • Exam Centre और Reporting Time Check करें।

  • पर्याप्त नींद लें।

  • पढ़ाई के बीच थोड़ा Relax भी करें।

Exam के एक दिन पहले खुद पर अनावश्यक Pressure डालने की जरूरत नहीं है।

1. Exam Hall में सब कुछ भूल जाने का कारण क्या है?

Exam के समय तनाव, घबराहट, पर्याप्त नींद न लेना और Revision की कमी के कारण पढ़ी हुई चीजें याद करने में परेशानी हो सकती है।

2. पढ़ा हुआ जल्दी याद रखने के लिए क्या करें?

Active Recall, Spaced Revision, Short Notes और नियमित Practice अपनाएं। केवल बार-बार पढ़ने के बजाय बिना देखे Answer याद करने की कोशिश करें।

3. Exam से एक दिन पहले कितनी पढ़ाई करनी चाहिए?

अपनी तैयारी के अनुसार Important Topics और Short Notes का Revision करें। देर रात तक जागकर पढ़ने के बजाय पर्याप्त आराम करें।

4. क्या Mock Test देने से Exam का डर कम हो सकता है?

हां, नियमित Mock Tests देने से Exam Pattern, Time Management और Question Solving की Practice होती है। इससे परीक्षा के माहौल को समझने में मदद मिल सकती है।

5. Exam में Answer याद न आए तो क्या करें?

घबराएं नहीं। Question को दोबारा पढ़ें, कुछ देर बाद उस पर लौटें और पहले उन Questions को हल करें जिनके Answers आपको अच्छी तरह आते हैं।

निष्कर्ष

मेरे हिसाब से Exam के समय सब कुछ भूल जाना कोई ऐसी समस्या नहीं है जिसे सुधारा न जा सके। इसके लिए सही Study Method, Regular Revision, Mock Tests और अच्छी Daily Routine पर ध्यान देना जरूरी है।

मैं तो यही सलाह दूंगा कि पढ़ाई करते समय सिर्फ यह मत सोचिए कि आज कितने घंटे पढ़ा, बल्कि यह भी देखिए कि आज आपने कितना सीखा और बिना किताब देखे कितना याद कर पाए।

यह भी पढ़े: SSC की तैयारी घर बैठे कैसे करें?

M
Helping students, parents, and institutions make smarter education decisions — one well-researched article at a time.
प्रोफ़ाइल देखें

Madan Singh is an education consultant and content writer with 8+ years of experience advising students, parents, and educational institutions on academic pathways, career planning, and learning strategies. He holds a Master's degree in Education Management from Delhi University, a background that grounds his writing in structured pedagogical thinking rather than generic career advice. His work spans college admissions guidance, career counselling, study abroad pathways, and competitive exam preparation, with a focus on both Indian and international education systems. He writes for CollegeDekho, Shiksha.com, and Collegedunia, where his articles are aimed at students and families making academic decisions. Over the course of his consulting practice, Madan has advised 150+ students on admissions, scholarship applications, and career planning. He has published 80+ articles across education platforms during this time, covering topics from exam strategy to international study options. Madan's approach is practice-first: his writing reflects the questions he actually gets from students and parents, not templated advice. He does not claim to cover every education topic — his focus stays on admissions, career planning, and study-abroad guidance, where his consulting experience directly applies.

0
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/09/26

Exam के समय हर स्टूडेंट को थोड़ा stress और anxiety होती है। समस्या तब होती है, जब ये stress लिमिट क्रॉस कर जाता है। ऐसे में क्वेश्चन पेपर के सारे सवालों के जवाब अगर स्टूडेंट को आते भी हैं, तो भी टेंशन के मारे वह जवाब ठीक से लिख नहीं पाता।

तो exam के समय होने वाले stress और anxiety को कम करने के लिए exam की अच्छे से तैयारी करें। साल भर अच्छे से पढ़ाई करें। वैसे तो exam का टेंशन हर स्टूडेंट को थोड़ा-बहुत होता है। लेकिन जो स्टूडेंट exam की अच्छे से तैयारी नहीं करते हैं, उन्हें exam के समय stress और anxiety ज्यादा होती है।

लेख की तस्वीर

तो अगर आप exam की अच्छे से तैयारी करेंगे, तो क्वेश्चन पेपर पर जो भी सवाल आएँगे, उनमें से ज्यादातर सवाल आपको आते होंगे और आप उन सवालों के जवाब लिख पाएँगे। और पेपर अगर अच्छा रहेगा, तो रिजल्ट भी अच्छा रहेगा।

Exam की अच्छी तैयारी करने के बाद भी अगर exam को लेकर आपका stress और anxiety रहता है, तो आपको अपने मन को समझाना होगा कि stress लेने से कोई फायदा नहीं। Exam जैसा होना है, वैसा होगा। Stress लेने से कुछ बदलने वाला नहीं।

अगर क्वेश्चन पेपर में ऐसे कुछ सवाल हों, जिनका जवाब आपको नहीं आता, तो anxious होने से कोई फायदा नहीं। उल्टा, उसका नुकसान है। जिन सवालों के जवाब आप दे सकते हैं, वे भी ठीक से नहीं लिख पाएँगे।

इसलिए exam की अच्छे से तैयारी करें और बाकी सब कर्म पर छोड़ दें। श्रीकृष्ण ने भगवद्गीता में कर्म करने और फल की चिंता न करने का उपदेश दिया है। यह शिक्षा exam पर भी लागू होता है। आपका काम है अच्छे से exam देना। रिजल्ट क्या निकलने वाला है, यह exam देते वक्त नहीं सोचना चाहिए। और कर्म अच्छा हुआ, तो फल भी अच्छा होगा।

इंसान को अपने मन को मजबूत करना होगा। हर चीज के लिए उसे खुद को तैयार करना होगा और हिम्मत से सामना करना होगा। चिंता, डर, टेंशन ये सब इंसान की कमजोरियाँ हैं। इन्हें पूरी तरह खत्म तो नहीं किया जा सकता, पर इन्हें अपने नियंत्रण में रखना होगा। चाहे exam की बात क्यों न हो, stress और anxiety को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

अंत में, मन में पॉजिटिव सोच रखें। Exam को लेकर ज्यादा भयभीत न हों। खुद पर विश्वास रखें कि exam अच्छा होगा। क्वेश्चन पेपर में अगर कुछ सवालों के जवाब नहीं आते हों, तो घबराएँ मत। जिन सवालों के जवाब ठीक से आते हैं, उन्हें ठीक से लिखें। जिंदगी के हर मोड़ पर हमें कोई न कोई exam देना पड़ता है, तो exam हमारे जीवन का हिस्सा है। इसलिए exam को लेकर कभी भी ज्यादा stress नहीं

लेना चाहिए।

Tanisha Dev
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

I am a content, script, and story writer with a passion for transforming ideas into engaging and meaningful words.

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/05/26

Exam के समय Stress और Anxiety होना काफी सामान्य है। कई बार अच्छी तैयारी करने के बावजूद परीक्षा का डर, कम समय में ज्यादा पढ़ने का दबाव और अच्छे marks लाने की चिंता मन को परेशान करने लगती है। मेरे हिसाब से exam के समय सबसे जरूरी है कि हम अपनी पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक शांति का भी ध्यान रखें। क्योंकि जब हमारा मन शांत होता है, तो हम चीजों को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और परीक्षा में अपना best दे सकते हैं।

लेख की तस्वीर

अगर आपको भी exam के दिनों में घबराहट होती है, तो कुछ आसान आदतें आपकी मदद कर सकती हैं।

1. पढ़ाई का सही Time Table बनाएं

Exam के समय बिना planning के पढ़ाई करने से तनाव बढ़ सकता है। इसलिए एक ऐसा timetable बनाएं जिसे आप आसानी से follow कर सकें।

  • सभी subjects को बराबर समय देने की कोशिश करें।

  • कठिन topics को उस समय पढ़ें जब आपका मन ज्यादा सक्रिय हो।

  • बीच-बीच में छोटे breaks लें।

  • रोज थोड़ा समय revision के लिए जरूर रखें।

ध्यान रखें कि timetable बहुत सख्त नहीं होना चाहिए। अगर किसी दिन पूरा plan follow नहीं हो पाता, तो परेशान होने के बजाय अगले दिन से दोबारा शुरुआत करें।

2. एक साथ पूरा Syllabus देखकर परेशान न हों

कई students जब पूरा syllabus एक साथ देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि इतना सब कैसे पूरा होगा। इससे anxiety बढ़ सकती है।

मेरे हिसाब से आपको syllabus को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लेना चाहिए। हर दिन कुछ topics पूरे करने का लक्ष्य रखें। जब आप एक topic पूरा करते हैं, तो खुद को संतुष्टि मिलती है और आगे पढ़ने का confidence भी बढ़ता है।

3. Deep Breathing और Relaxation करें

जब exam का डर ज्यादा महसूस हो, तो कुछ मिनट के लिए पढ़ाई से ब्रेक लें।

एक आसान तरीका अपनाएं:

  1. आराम से बैठ जाएं।

  2. धीरे-धीरे सांस अंदर लें।

  3. बिना जल्दबाजी किए सांस बाहर छोड़ें।

  4. इस प्रक्रिया को कुछ मिनट तक दोहराएं।

इसके अलावा हल्की stretching, शांत जगह पर बैठना या थोड़ी देर टहलना भी मन को आराम देने में मदद कर सकता है।

4. दूसरों से अपनी तैयारी की तुलना न करें

Exam के समय कई students अपने दोस्तों से पूछते रहते हैं कि उन्होंने कितना syllabus पूरा कर लिया है या कितने घंटे पढ़ाई की है।

ऐसा करने से कई बार अनावश्यक दबाव महसूस होने लगता है। हर student की सीखने की क्षमता और पढ़ाई का तरीका अलग होता है।

इसलिए दूसरों की तैयारी देखने के बजाय अपनी progress पर ध्यान दें। आप कल से आज कितना बेहतर कर पाए हैं, यह ज्यादा महत्वपूर्ण है।

5. अच्छी नींद और Healthy Routine बनाए रखें

अच्छी नींद हमारे दिमाग को आराम देने और पढ़ी हुई चीजों को याद रखने में मदद करती है।

Exam के समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • रोज पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें।

  • समय पर खाना खाएं।

  • दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।

  • पढ़ाई के बीच छोटे breaks लें।

  • हल्की physical activity के लिए समय निकालें।

पूरी रात जागकर पढ़ने से बचें, क्योंकि थकान के कारण परीक्षा में ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है।

6. खुद पर भरोसा रखें और Positive सोचें

कई बार students को लगता है कि अगर exam अच्छा नहीं हुआ, तो सब कुछ खराब हो जाएगा। लेकिन एक परीक्षा आपकी पूरी क्षमता या भविष्य तय नहीं करती।

खुद को याद दिलाएं कि आपने तैयारी की है और आप अपना best देने की कोशिश कर रहे हैं।

गलतियां होना सामान्य है। अगर किसी topic में परेशानी आती है, तो खुद को कमजोर समझने के बजाय उसे दोबारा समझने की कोशिश करें।

7. Exam से एक दिन पहले क्या करें?

परीक्षा से एक दिन पहले नई चीजें सीखने के दबाव में खुद को परेशान न करें।

  • महत्वपूर्ण topics का हल्का revision करें।

  • जरूरी stationery और admit card तैयार रखें।

  • परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी पहले से देख लें।

  • रात को समय पर सोएं।

  • खुद को शांत रखने की कोशिश करें।

Exam वाले दिन जल्दबाजी से बचने के लिए थोड़ा समय पहले घर से निकलें।

निष्कर्ष

Exam के समय Stress और Anxiety कम करने के लिए सिर्फ ज्यादा पढ़ाई करना जरूरी नहीं है, बल्कि सही planning, पर्याप्त नींद, छोटे breaks और खुद पर भरोसा रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

मेरे हिसाब से परीक्षा को डर की तरह देखने के बजाय अपनी मेहनत दिखाने का एक अवसर समझना चाहिए। हर परीक्षा से कुछ नया सीखने को मिलता है। इसलिए खुद पर ज्यादा दबाव न डालें, अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और शांत मन से परीक्षा दें।

यह भी पढ़े: कमजोर students Board Exam की तैयारी कैसे करें?

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Madan Singh is an education consultant and content writer with 8+ years of experience advising students, parents, and educational institutions on academic pathways, career planning, and learning strategies. He holds a Master's degree in Education Management from Delhi University, a background that grounds his writing in structured pedagogical thinking rather than generic career advice. His work spans college admissions guidance, career counselling, study abroad pathways, and competitive exam preparation, with a focus on both Indian and international education systems. He writes for CollegeDekho, Shiksha.com, and Collegedunia, where his articles are aimed at students and families making academic decisions. Over the course of his consulting practice, Madan has advised 150+ students on admissions, scholarship applications, and career planning. He has published 80+ articles across education platforms during this time, covering topics from exam strategy to international study options. Madan's approach is practice-first: his writing reflects the questions he actually gets from students and parents, not templated advice. He does not claim to cover every education topic — his focus stays on admissions, career planning, and study-abroad guidance, where his consulting experience directly applies.

0