
पैसा हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है,घर चलाने, बच्चों की पढ़ाई, बीमारी में तथा अन्य चीजों के लिए भी पैसा बहुत ही जरूरी है। लेकिन हमें कमाई के साथ ही पैसे बचाना सीखना चाहिए।
1. खर्च का हिसाब रखें-
हमको हर महीने हमें अपनी कमाए पैसो के खर्च का हिसाब जरूर रखना चाहिए। इससे यह पता चलता है कि पैसा सही जगह खर्च हों रहा है या नही।
2. बेकार की चीजे न खरीदे -
यदि आपको पैसे बचाने है तों मार्केट जाने से पहले जरूरत की चीजे खरीदने के लिए लिस्ट बना लेना चाहिए। ऐसे में जरूरत की चीजे खरीद सकेंगे, बेकार की चीजे नही खरीदेंगे।
3. रोजाना थोड़े पैसे बचाना सीखे -
हर दिन या हर हपते थोड़े पैसे बचाना जरूर सीखे,जैसे रोज ₹200 या 300₹ गुलक में डाल सकते है। ये छोटी सी रकम आगे चलकर किसी काम में आ जायेगे।
4. बाहर का खाना कम करें-
रोजाना बाहर का खाना खाने से बहुत ज्यादा पैसे खर्च होते है, इससे अच्छा है कि घर में खाना मन पसंद बनाकर खाने से पैसे की बचत होंगी है। साथ ही घर का खाना से सेहत भी अच्छी रहेगी।
5. बिजली तथा पानी की बचत -
बिजली और पानी की बचत का ख्याल रखे,कमरे से बाहर निकले तों पंखा बंद करे और टीवी लाइट बंद कर दें। पानी की जरूरत पड़ने पर पानी का उपयोग करे और पानी का अनावश्यक उपयोग न करे। बिजली और पानी का आवश्कता के अनुसार उपयोग करेंगे तों बिल कम आएगा और पैसे की बचत होंगी।
6. पैसे की बचत करे -
हर महीने कुछ पैसे बचाकर अलग बैंक खाते में जमा करके रखे, जिससे पैसे की बचत होंगी और आप बैंक में उन पैसो क़ो फिक्स करके साल भर मे कुछ ब्याज प्राप्त कर सकते है।
7. अचानक पड़ने वाले काम लिए बचाये पैसे-
अचानक आपके घर में क़ोई बीमार हों गया, तों ऐसे में आप पहले से पैसे बचाकर रखते है तों वही पैसे बीमारी में काम आते है। इसके अलावा कहीं पर अचानक जाना हुआ तो पैसे कम हैं तो बचाए हुए पैसे काम में आते हैं।
निष्कर्ष:-
पैसा बचाना क़ोई कठिन काम नही है, बल्कि हमें ख़र्च कम करना चाहिए और अनावश्यक चीजों पर पैसा खर्च नहीं करना चाहिए।रोजाना थोडे -थोडे पैसे की बचत करके रखते जाये वही पैसे भविष्य में काम आएंगे,इसलिए हमें आज से ही पैसे की बचत करने की आदत डालनी चाहिए। वही बचत किये गये पैसे आगे चलकर जरूरत के समय काम आएंगे।


