Advertisement

Advertisement banner
Othersकम बजट में किस तरह अच्छी तरह से घुमा जा ...
S

| Updated on April 22, 2023 | others

कम बजट में किस तरह अच्छी तरह से घुमा जा सकता है?

4 Answers
S

@spardharani3870 | Posted on June 13, 2018

घूमने के दौरान हमारे बैंक बैलेंस पर थोड़ा असर जरूर पड़ता है। कम रुपयों में हम अपनी यात्रा को कैसे मजेदार और दिलचस्प बना सकते हैं, आइए जानें-

उन लोगों से बातें कीजिए, जो पहले वहां जा चुके हैं। उनसे वहां रहने और खाने की अच्छी और सस्ती जगह के बारे में जानकारी लीजिए।
आप मिड या ऑफ सीजन में जाने की योजना बनाएं। इससे आपको होटल का किराया कम देना पड़ेगा, साथ ही घूमने-फिरने के लिए स्थानीय टैक्सी के किराये में भी कटौती पाएंगे।
जाने के लिए ट्रेन या एयर बुकिंग पहले ही करवा लेना बढ़िया रहता है। कई बार तो कनेÏक्टग फ्लाइट सस्ती भी होती है। यही हाल ट्रेन का भी है, राजधानी जैसी ट्रेन में समय से बुकिंग करवा लेने से अतिरिक्त किराया देने से आप बच जाएंगे।
कम से कम बैग पैक कीजिए। आपके पास जितना कम सामान होगा, घूमने में उतनी ही अधिक सहूलियत होगी। कुली का पैसा भी बचेगा।
हल्के और लो-मेनटेनेंस वाले कपड़े पैक करें। यह भी ध्यान रखें कि उनमें सिलवट न पड़ती हो। जींस जरूर साथ में रखें। डिटर्जेंट सैशे साथ में रखें और रात में कपड़े धो लिया करें।
मारवाड़ी बासा जैसी जगह पर खाएं। यहां खाना सस्ता, स्वादिष्ट और साफ-सुथरा होता है। चाहें तो साउथ इंडियन रेस्तरां भी जा सकते हैं, यहां का खाना भी सस्ता होता है। जहां घूमने गए हैं, वहां के स्थानीय भोजन का लुत्फ जरूर उठाएं। पानी के मामले में लापरवाही न बरतें, मिनरल वॉटर ही पिएं।
टैक्सी या ऑटोरिक्शा लेने की बजाय वहां के लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल आने-जाने के लिए करें।
Letsdiskuss

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on April 21, 2023

कम बजट मे हम बहुत सी अच्छी जगहों पर घूमने जा सकते है, कम बजट यानि 1200₹ से 1500 ₹तक मैक्लोडगंज हील स्टेशन हिमाचल प्रदेश मे घूमने के लिए यहाँ पर बहुत सी प्रसिद्ध जगहे है झील,भागसू फॉल्स,नामग्याल मठ,भागसुनाथ मंदिर जैसी बहुत सी घूमने लायक पर्यंटक है।

वाराणसी मे सबसे कम बजट मे घूमने लायक बहुत सी जगहे है, वाराणसी मे रुकने और खाने का 2 दिन खर्चा 5000 से 6000₹ मे हो जाता है, यहाँ पर कुछ दर्शनीय स्थल है जैसे -तुलसी मानसा मंदिर,काशी विश्वनाथ मंदिर,अस्सी घाट, रामनगर किला आदि।Letsdiskuss

और पढ़े- आपको क्या लगता है आने वाले बजट से आम जनता का क्या फायदा होगा?

0 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on April 21, 2023

दोस्तों यदि आप भी कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं और आपके कम बजट की वजह से आप घूमने नहीं जा पा रहे हैं तो आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आप कम बजट में भी अच्छी जगह घूम सकते हैं। घूमने के लिए ऋषिकेश एक अच्छी जगह है यहां आप कम खर्चे में आराम से घूम सकते हैं यदि आप यहां दो या तीन दिन रुकते हैं तो आपको घूमने से लेकर खाने-पीने और ठहरने तक का पूरा खर्चा मिलाकर 5 का 6 हजार होगा। पचमढ़ी भी एक बहुत ही खूबसूरत जगह है आप अपने परिवार के साथ यहां घूमने जा सकते हैं। पचमढ़ी की में बहुत ही सुंदर वाटरफॉल है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।

Article image

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on April 22, 2023

क्या आप भी घूमने के शौकीन हैं और आपका बजट बहुत ही कम है तो आज हम आपको कुछ ऐसे स्थानों के नाम बताएंगे जहां पर आप कम से कम दाम में घूम सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि आप फिर वह कौन-कौन से स्थान हैं।

दोस्तों आप सबसे कम बजट में वाराणसी घूमने जा सकते हैं यहां पर ऐसे बहुत से स्थान है जहां पर घूमने के लिए बहुत ही कम पैसा लगता है आप वाराणसी में तुलसी मनसा मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और रामनगर किला घूमने जा सकते हैं यहां पर आपको घूमने के लिए 2 दिन लगेंगे और आपको 5 से 6000 तक का खर्चा लग सकता है।

Article image

0 Comments