B
Brijesh Mishra· 7 years ago
Exploring innovations, digital trends, and scientific discoveries through reliable, practical, and easy-to-understand content.

अगर Google न होता तो क्या मानव जीवन आसान होता ?

2
799

Join this conversation

Sort By

Google आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली इंटरनेट कंपनियों में से एक है। अगर Google न होता, तो मानव जीवन शायद इतना तेज और आसान नहीं होता जितना आज दिखाई देता है। हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि Google के बिना लोग ज्यादा शांत और कम डिजिटल तनाव वाली जिंदगी जीते, लेकिन सच यह है कि आज की दुनिया में Google ने लोगों की जिंदगी को काफी सरल बना दिया है।

पहले जब किसी जानकारी की जरूरत होती थी, तो लोगों को किताबें, अखबार या लाइब्रेरी का सहारा लेना पड़ता था। किसी सवाल का जवाब ढूँढने में कई घंटे या कई दिन तक लग जाते थे। लेकिन आज Google की मदद से कुछ ही सेकंड में जानकारी मिल जाती है। चाहे पढ़ाई हो, नौकरी, बिजनेस, यात्रा या स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी, हर चीज इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध है।

अगर Google न होता, तो छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा कठिनाई होती। आज बच्चे ऑनलाइन नोट्स, वीडियो और रिसर्च सामग्री आसानी से खोज लेते हैं। इसी तरह छोटे व्यापारी और बिजनेस करने वाले लोग भी Google की मदद से अपने काम को आगे बढ़ाते हैं।

Google ने सिर्फ जानकारी ढूँढने का तरीका नहीं बदला, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी आसान बनाई है। जैसे Google Maps की मदद से लोग नई जगहों तक आसानी से पहुँच जाते हैं। Gmail से दुनिया के किसी भी कोने में तुरंत ईमेल भेजा जा सकता है। YouTube पर लोग नई चीजें सीखते हैं, मनोरंजन करते हैं और कई लोग इससे कमाई भी कर रहे हैं।

हालांकि Google के कुछ नुकसान भी हैं। लोग अब छोटी-छोटी बातों के लिए भी इंटरनेट पर निर्भर हो गए हैं। कई बार ज्यादा मोबाइल और इंटरनेट इस्तेमाल करने से मानसिक तनाव, समय की बर्बादी और प्राइवेसी जैसी समस्याएँ भी बढ़ती हैं। पहले लोग जानकारी याद रखते थे, लेकिन अब हर चीज तुरंत सर्च करने की आदत बन गई है।

फिर भी अगर पूरी तरह देखा जाए, तो Google ने आधुनिक जीवन को काफी आसान बनाया है। बिना Google के आज की तेज रफ्तार दुनिया में काम करना, जानकारी पाना और दुनिया से जुड़े रहना काफी मुश्किल हो सकता था।

अंत में कहा जा सकता है कि Google के बिना जीवन शायद थोड़ा शांत जरूर होता, लेकिन इतना आसान और तेज नहीं होता। आज यह तकनीक का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है जिसने शिक्षा, व्यापार, संचार और रोजमर्रा की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है।

इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा एक और टॉपिक देखें:-  गूगल क्लासरूम आखिर है क्या?

                                                                                                 

Answered by
A
Aanya SharmaTranslating science and technology into stories that inform, challenge, and matter.
View Profile

Aanya Sharma is a science and technology writer with over 5 years of experience and 300+ published articles across leading digital platforms. She holds a Bachelor's degree in Science (Physics) from Delhi University, which grounds her writing in scientific literacy and gives her the ability to evaluate technical claims with accuracy. Her work has appeared on platforms including The Wire Science, Analytics India Magazine, and Digit.in, where she has covered artificial intelligence, space exploration, consumer technology, environmental science, and emerging tech policy. With a focus on accuracy and clarity, her writing makes complex scientific and technological developments accessible to readers without a technical background. Aanya has participated in science communication panels at events including the India Science Festival and has been recognised as a contributor to responsible tech journalism in India. She is an active member of the National Association of Science Writers (NASW) and maintains a public portfolio of her published work. Across all her work, her writing is grounded in verified sources and a commitment to editorial standards — delivering content that readers can rely on in a space where misinformation spreads easily.

Updated on05/27/26
0

अगर गूगल न होता तो मानव जीवन आसान नहीं होता, क्योंकि गूगल एक ऐसा सर्च इंजन है जिसके माध्यम से हम सभी का जीवन आसान हो गया है। क्योकि हम गूगल सर्च इंजन के माध्यम से हर एक तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते है जैसे कि पढ़ाई से संबंधित कोई प्रश्न का उत्तर नहीं आता है तो उस प्रश्न क़ो गूगल मे सर्च करके उसका उत्तर आसानी से प्राप्त कर लेते है, इसी तरह अन्य जानकरियां भी गूगल मे सर्च करके प्राप्त कर सकते है।Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on06/07/23
1

आज के समय में जहाँ लोग इतना व्यस्त है, जहाँ लोगों को हर बात याद रखने के लिए गूगल और फेसबुक की जरूरत होती है | वहाँ हम इस बात को कैसे मान सकते हैं कि हम किसी इंसान को और उसके काम को याद रखते हैं | मानव जीवन में जो व्यस्तता है, इसके चलते मुझे तो नहीं लगता इंसान आज केसमय में ये भी याद रखें कि उसने रात के खाने में क्या खाया तो किसी को कैसे याद रखें | इसके लिए गूगल को बहुत बड़ा वाला धन्यवाद जो कि वो हमें आज भी उन लोगों से जोड़े रखता है, जिन्होंने मानव जीवन को सुधारने और उसमें सकारात्मक बदलाव लाने में मदद की |

वर्तमान समय में Google हमारे जीवन में किसी भगवान से कम नहीं है | लोग भगवान को भी उतना नहीं मानते होंगे जितना कि Google को मानते हैं | पहले जब कभी किसी के मन में कोई विचार उत्पन्न होता था तो सबसे पहला शब्द यही होता था कि "भगवान जाने" परन्तु आज सबके मुँह से सिर्फ एक ही बात निकलती है, की google search कर लेते हैं | मनुष्य के जीवन में Google का क्या महत्व है यह इसी बात से समझ आ जाता है |
 
आज Google का मनुष्यों पर एकाधिकार माना जा सकता है | Google न होता तो शायद एक स्थान पर रहते हुए अपने कई काम एक साथ नहीं कर सकते थे | वैसे ये बात भी सोचने वाली है , जितना Google लोगों की परेशानी को कम कर दिया है, उससे कहीं ज्यादा लोगों दूर भी कर दिया है | लोग आज की तारीख में मेल, फेसबुक या किसी भी सोशल मीडिया के कारण एक दूसरे के संपर्क में तो हैं, परन्तु सिर्फ उतने ही समय के लिए जितना समय वो सोशल मीडिया को देते हैं | बाकी समय वो व्यस्त रहते हैं |
 
अगर Google नहीं होता तो शायद इंसान अपना जीवन व्यतीत कर लेता परन्तु इसके आने के बाद अब थोड़ा मुश्किल है,कि मानव जीवन इसके बिना संभव है और Google ने मानव जीवन को आसान बना दिया है |
Answered by
K
View Profile

हिंदी लेखक

Updated on05/27/26
1

ऐसा नहीं है की अगर गूगल नहीं होता तो मानव जीवन आसान नहीं होता लेकिन है अब गूगल के बिना मानव जीवन चल पाना संभव नहीं है, क्यूंकि वर्तमान समय मे व्यक्ति अपने सभी काम को करने के लिए गूगल का ही इस्तेमाल करता है, जैसे की पढ़ाई हो या फिर दुनिया भर की जानकारी प्राप्त करना हो तो गूगल का ही इस्तेमाल किया जा रहा है, हम सभी चीजों की जानकरी आसानी से गूगल के द्वारा प्राप्त हो जाती है। इस लिए यह कह पाना संभव नहीं है की गूगल के बिना मानव का जीवन आसान नहीं है।

Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on06/09/23
0