ह
हीना खान · 4 साल पहले
लेखक

क्या केक की क्रीम सेहत के लिए हानिकारक होती है?

4
3.3K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/09/26

केक की क्रीम स्वाद में जितनी लाजवाब लगती है, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह उतनी ही चिंताजनक हो सकती है। ज्यादातर व्यावसायिक केक में इस्तेमाल होने वाली क्रीम 'नॉन-डेयरी व्हिप्ड क्रीम' होती है, जो मुख्य रूप से वनस्पति तेलों, चीनी और कृत्रिम मिठास से बनी होती है।

सेहत के लिए हानिकारक होने के प्रमुख कारण:

  • ट्रांस फैट की अधिकता: व्यावसायिक क्रीम को गाढ़ा बनाने के लिए हाइड्रोजनीकृत तेलों (Hydrogenated oils) का उपयोग किया जाता है, जिनमें भारी मात्रा में ट्रांस फैट होता है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ाता है और हृदय रोगों का खतरा पैदा करता है।

  • अत्यधिक चीनी और कैलोरी: क्रीम में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे रक्त में शर्करा का स्तर (Blood Sugar) तेजी से बढ़ता है। यह वजन बढ़ाने, मोटापे और टाइप-2 डायबिटीज के प्रमुख कारणों में से एक है।

  • कृत्रिम रंग और संरक्षक: क्रीम को सुंदर और लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसमें आर्टिफिशियल कलर्स और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो बच्चों में एलर्जी और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

निष्कर्ष: कभी-कभार सीमित मात्रा में केक खाना नुकसानदेह नहीं है, लेकिन नियमित रूप से या अधिक मात्रा में क्रीम का सेवन सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। बेहतर विकल्प के रूप में आप ताजे फलों से बने केक या घर की बनी मलाई वाली क्रीम का उपयोग कर सकते हैं।

R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/14/21

हृदय रोग विशेषज्ञ ने हमेशा से ही केक की क्रीम बहुत सारा पनीर और केक खाना सेहत के लिए हानिकारक बताया है विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कोई इंसान फैट वाला भोजन या अधिक मात्रा में केक की क्रीम का उपयोग करता है तो इससे रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कोरोनावायरस का गंभीर खतरा पैदा हो सकता है बखान सॉसेज पनीर और क्रीम इत्यादि व्यवस्था पाई जाती है और वसा शरीर के लिए हानिकारक होता हैलेख की तस्वीर

prity singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Prity singh from Navi mumbai😊🫶

2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/17/21

आजकल शादी हो जन्मदिन या कोई भी पार्टी, केक काटने का चलन हो गया है। और फिर केक पर लगी वनिला, चीनी, दूध और अंडे आदि से बनी क्रीम का भी अपना ही आकर्षण होता है। केक की क्रीम जहां खास टेस्टी होती है, वहीं कुछ लोग इसे सेहत के लिहाज़ से फ़ायदेमंद मानते हैं और कुछ नुकसानदायक।

लेख की तस्वीर

केक पर की क्रीम को सेहत के नज़रिये से हानिकारक मानने वाले खासतौर पर वे लोग होते हैं जो मोटापे, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़ या अनियमित रक्तचाप (ब्लड-प्रेशर) जैसी समस्याओं का सामना कर रहे होते हैं। इसमें दो राय नहीं कि ऐसे लोगों के लिये केक पर की क्रीम नुकसान ही पहुंचाती है। पर दुबले-पतले या कम वज़न वाले लोगों के मामलों में ऐसा नहीं होता। बल्कि कुछ लोग तो वजन बढ़ाने के लिहाज़ से केक को काफ़ी मुफ़ीद मानते हैं, और इसके नियमित इस्तेमाल की सलाह देते हैं।

चूंकि केक की क्रीम को तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले दूध, अंडे आदि में पाये जाने वालेकैल्शियम, फास्फोरस आदि खनिज तत्व हमारी हड्डियों और दांतों के लिये काफ़ी फ़ायदेमंद होते हैं। इसके अलावा केक खाने पर हमारे शरीर में एंडॉर्फिन, सेरोटोनिन जैसे हार्मोन्स निकलते हैं, जो हमारे मूड को खुशनुमा बनाने के लिये जाने जाते हैं। सो, यह कहीं न कहीं हमारे मानसिक मिजाज़ पर भी सकारात्मक असर डालता है।

इस तरह देखें तो केक पर की क्रीम सेहत के लिये लाभदायक है या हानिकारक, यह बात व्यक्ति-व्यक्ति पर निर्भर करती है। चूंकि सेहत प्रत्येक के लिये पूरी तरह से एक व्यक्तिगत बात है, इसलिये हमें अपने लिये यह तय कर लेना चाहिये कि केक पर की क्रीम हमें लाभदायक होगी या हानिकारक।

लेख की तस्वीर

Avinash Kumar
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Ice in my veins. 🧊

2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/14/21

अक्सर हमें डॉक्टर सलाह देते हैं कि हमें केक वाली क्रीम को नहीं खाना चाहिए। क्योंकि क्रीम वाली चीजों को खाने से हमारे सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। हमें पनीर और क्रीम को बहुत कम मात्रा में खाना चाहिए। क्योंकि अगर हम क्रीम वाली चीजें अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हमें कई सारी बीमारियां भी हो सकती हैं। खासतौर इस महामारी के चलते हुए हमें कोरोना भी हो सकता है। अगर कोई इंसान फैट वाला अधिक भोजन करता है तो उसके शरीर में रक्त चाप की मात्रा बढ़ जाती है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
जवाब दिया गया01/12/18

मैगी मैदा से बनाई जाती हैं जिसे डेली खाने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है जैसे:-

खून की कमी हो सकती है

जोड़ो में समस्या होती है

सीखने की क्षमता पर असर पड़ता है याददाश्त कमजोर होती है

किडनी को भी नुकसान पहुंचता है लीवर पर खतरा बढ़ जाता है

न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर आ सकता है सुनने की समस्या किसी चीज़ पर ज़्यादा देर तक ध्यान न दे पाना लेड से होने वाले नुकसान का असर काफी सालों पर दिखना शुरु होता है।

ब
प्रोफ़ाइल देखें
4
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/14/21

अक्सर हम जानते हैं कि चॉकलेट और आइसक्रीम सभी को पसंद रहता है और सभी लोग इससे खाते हैं! लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि इसका अधिक सेवन करने से उनके शरीर को नुकसान कर सकता है! केके की आइसक्रीम खाने से हमारे रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है जिसके कारण हमें कोरोनावायरस का खतरा उत्पन्न हो सकता है क्योंकि केक में अधिकतर बखान सॉसेज पनीर और क्रीम,चॉकलेट इत्यादि पाई जाती है! डॉक्टरों का भी कहना है कि अधिक केक की आइसक्रीम खाने से हमारे हृदय को भी खतरा हो सकता है!लेख की तस्वीर

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2