Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

क्या आँखों की सूजन कम करने का कोई घरेलु उपाय है,जो आसानी से किया जा सके ?

4
622

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on05/13/26

हाँ, आँखों की हल्की सूजन कम करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय किए जा सकते हैं। ठंडे पानी की सिकाई या ठंडे चम्मच को कुछ मिनट आँखों पर रखने से राहत मिल सकती है। कई लोग ठंडे टी-बैग्स या खीरे के टुकड़े भी इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इससे आँखों को ठंडक महसूस होती है। पर्याप्त नींद लेना और ज्यादा नमक वाला खाना कम करना भी मदद कर सकते हैं। अगर सूजन स्क्रीन टाइम, थकान या नींद की कमी से हो रही हो तो आराम करने से फर्क पड़ता है। Honestly, अगर सूजन बार-बार हो रही हो, दर्द हो या redness बढ़ रही हो तो डॉक्टर से जांच करवाना बेहतर रहता है।

Must Read: राष्ट्रपति की कार पर नंबर प्लेट क्यों नहीं होती ,बताइये ?

D
Bridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
View Profile

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

0
Replying to the question above
Updated on05/21/26

साधारणतः आँखों मे सभी के सोकर उठने के बाद सूजन रहती है | पर वह कुछ देर बाद ठीक हो जाती है | और कई बार तो सूजन इतनी होती है कि वो कम नहीं होती | सूजन किसी इन्फेक्शन के कारण भी हो सकती है | ऐसे आंखों के इन्फेक्शन को conjunctivitis के नाम से भी जाना जाता है। आंखों का यह संक्रमण बहुत आम है और यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। आंख के इस रोग में हालत बहुत ही खराब हो जाती है यहां तक की आईबॉल भी बहुत अधिक प्रभावित होती है। जब कोई Sore Eyes से पीडि़त होता है तो आंखे लाल हो जाती हैं।

इसके अलावा आंखों में खुजली होने लगती है। आंखों में रूखापन और सूजन भी आ जाती है। आंखों में बहुत अधिक दर्द होने लगता है और रोगी बहुत ही असहज हो जाता है। हालांकि आंखों के इस रोग का एलोपैथी इलाज भी मौजूद है जिसमें आंखों के दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। जिससे जल्द से जल्द संक्रमण से छूटकारा पा लें। लेकिन क्या आप जानते हैं सूजी हुई आंखों के लिए प्राकृतिक उपचार भी मौजूद हैं। आइए जानें कुछ घरेलू उपचारों को जिनसे आंखों की सूजन को कम किया जा सके।

आंखों की सूजन कम करने के लिए घरेलू उपचार :-

-आंखों को सूजन से बचाने के लिए आंखों पर हलका गर्म सेंक करना चाहिए।

-आंखों पर ठंडे खीरे या ककड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े रखने से बहुत आराम मिलता है।

-घरेलू उपचारों में एक बहुत ही उत्तम उपाय है कि आप आंखों में गुलाब जल डालें इससे आंखों को बहुत आराम मिलेगा।

-आंखों को हल्के गुनगुने पानी या फिर दूध से दिन में कई बार धोना चाहिए।

-आंखों से सूजन को दूर करने के लिए कच्चे आलू के रस मे तेल मिलाकर आंखों पर लगाना चाहिए।

-एक चम्मच शहद में आंवले का रस मिलाकर दिन में दो बार पीने से आंखों की सूजन को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है। इससे आंखों को अन्य संक्रमण से भी बचाया जा सकता है।

-धनिये के माध्यम से भी आंखों की सूजन को कम किया जा सकता है। धनिए का काढ़ा बनाकर उससे आंखों की जलन को कम किया जा सकता है।

-गाजर, पालक जैसी सब्जियों के रस का दिन में दो बार सेवन करें।

-आंखों की सूजन कम करने के लिए विटामिन ए और ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही हेल्दी फूड लेना चाहिए। इससे आंखों की सूजन कम करने में मदद मिलेगी।

7
Replying to the question above
Answered on10/02/22
  1. सूजी हुई आंखों को कम करने के लिए आप बर्फ के कुछ टुकड़ों को लेकर आंखों मे लगाना चाहिए। इससे आंखों को काफी आराम मिलता है।
  2. ठंडे दूध मैं रुई को डुबोकर आंखों मे रखने से भी काफी आराम मिलता है।
  3. आंखों की जलन को कम करने के लिए आप आंखों के ऊपर खीरे को काटकर रखें, ऐसा करने से आंखों की जलन कम होती है।Article image
preeti  patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on09/30/22

आँखों की सूजन कों कम करने के बहुत से घरेलू उपाय है -

•आँखों मे कई कारणों से सूजन आ जाता है जैसे कि कभी -कभी आँखों मे धूल चला जाता है और हम आंख मल देते है जिससे आंख मे सूजन आ जाता है। आंख की सूजन कों कम करने के लिए आँखों मे बर्फ का टुकड़ा लेकर घिसने से आंख का सूजन कम हो जाता है।

•आँखों के सूजन कम करने के लिए ठंडे दूध एक कटोरी मे लेले और रुमाल या कॉटन की मदद से दूध मे डुबोकर कॉटन कों आंख मे रखने से आँखों का सूजन कम हो जाता है।Article image

S
View Profile

Mp

1
Answered on12/09/21

रोजाना दही खाने से बहुत से फायदे होते है -

•हमें रोजाना दही खाना चाहिए क्योंकि दही मे कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है, ऐसे मे आप दही रोजाना सेवन करने से आपकी हड्डियां और दाँत मजबूत होते है।

 

•रोज दही खाने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है, क्योंकि अक्सर लोगो की इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है जिस वजह से उनको सर्दी जुकाम जल्दी होती है ऐसे मे उनको दही सेवन अवश्य करना चाहिए।

 

•जिन लोगो को दिल की बीमारी होती है उनको दही रोज खाना चाहिए क्योंकि दही खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

 

• दही मे कैल्शियम, पौटेशियम, मैगीनिशियम, विटामिन b-12,विटामिन b-2 पाया जाता है जो मोटापा कम करने मे काफ़ी मददगार होता है, जो व्यक्ति मोटापा कम करना चाहते है उनको दही सेवन करना चाहिए।

 

Letsdiskuss

S
View Profile

Mp

23
4
Replying to the question above
Answered on06/29/22

हम आज यहां पर आपको बताएंगे कि आप किन घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से आंखों की सूजन को कम कर सकते हैं।

अपनी आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप अपनी आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारे क्योंकि ऐसा करने से आंखों की सूजन को राहत मिलती है।

आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप खीरे का प्रयोग कर सकते हैं इसके लिए आपको अपनी आंखों में कुछ देर के लिए खीरे को लगा कर रखना है क्योंकि आंखों में खीरे को लगाने से आंखों को ठंडक मिलती है और सूजन से आराम मिलता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
1