Abhishek kant
Abhishek kant· 29 दिन पहले
knowledge education is most important for our life.

क्या 75% से कम अटेंडेंस होने पर बोर्ड परीक्षा में बैठने की रोक है?

🤗Grateful
7
18

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/23/26
लेख की तस्वीर

हाँ, 75% से कम अटेंडेंस होने पर बोर्ड परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और दूसरे राज्य स्तरीय शिक्षा बोर्डों जैसे UP बोर्ड, ICSE आदि के आधिकारिक नियमों के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कम से कम 75% उपस्थिति जरूरी है।

  • अगर किसी छात्र की अटेंडेंस इससे कम होती है, तो उसे बोर्ड परीक्षा में बैठने के अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

  • सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियमों की धारा 13 और 14 के अनुसार पूरे सत्र के दौरान 1 जनवरी तक छात्र की कम से कम 75% अटेंडेंस होना जरूरी है। सीबीएसई बोर्ड ने आधिकारिक सर्कुलर में भी सभी स्कूलों को इस नियम को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है।

ऐसा नियम क्यों बनाया गया है?

सरकार शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए यह नियम लागू करती है। कई स्कूलों में डमी छात्रों का एडमिशन कराने की शिकायतें आई हैं। ये छात्र साल भर स्कूल नहीं आते, लेकिन बोर्ड परीक्षा स्कूल के माध्यम से नियमित छात्र के रूप में देते हैं। इससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। इसलिए सरकार ने नियम बनाया कि बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए हर छात्र की 75% उपस्थिति जरूरी है। डमी छात्रों की संस्कृति को रोकने के लिए ऐसे स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाती है।

आजकल कम उपस्थिति वाले या डमी छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाता। ऐसे मामलों में स्कूल पर भी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए इन छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाता।

शिक्षा विभाग और सीबीएसई बोर्ड समय-समय पर नोटिस जारी करते हैं। सीबीएसई की टीमें स्कूलों में अचानक निरीक्षण करके अटेंडेंस रजिस्टर की जांच करती हैं। अगर किसी छात्र की उपस्थिति 75% से कम पाई जाती है, तो स्कूल प्रशासन उसे परीक्षा में बैठाने के लिए नामांकन नहीं कर सकता।

किन परिस्थितियों में अटेंडेंस में छूट मिल सकती है?

75% से कम अटेंडेंस होने पर भी कुछ स्पेशल कंडिशन में 25% तक की छूट दी जा सकती है। ये परिस्थितियाँ हैं:

- गंभीर बीमारी या मेडिकल इमरजेंसी होने पर (सरकारी डॉक्टर का मेडिकल सर्टिफिकेट और अस्पताल के दस्तावेज जरूरी हैं)।

- नेशनल या इंटरनेशनल लेवल के खेल काम्पटीशन में भाग लेने वाले स्टूडेंट के लिए।

- माता-पिता के निधन या परिवार में कोई गंभीर संकट आने पर।

छूट पाने के लिए सही दस्तावेज के रूप में जैसे मेडिकल सर्टिफिकेट समय पर स्कूल मैनेजमेंट को देने होते हैं। स्कूल समीक्षा करके बोर्ड को सिफारिश भेजता है।

प्रश्न के उत्तर का सारांश

75% से कम अटेंडेंस होने पर सामान्य तौर पर किसी भी छात्र को बोर्ड का एडमिट कार्ड जारी नहीं होता। अगर कोई यह सोचता है कि कम अटेंडेंस होने पर भी स्कूल गलत तरीके से अटेंडेंस बनाकर भेज देगा, तो स्कूल ऐसा नहीं करेगा। क्योंकि इससे स्कूल पर कार्रवाई हो सकती है।

सोर्स ऑफ़ आर्टिकल सीबीएसई सर्कुलर लिंक पीडीऍफ़ लिंक https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents/Strict_compliance_attendance_Eligibility_05082025.pdf

Aradhya Pandey
knowledge funda
प्रोफ़ाइल देखें

I am a writer.

0