M
Medha singh kapoor· 8 साल पहले
लेखक

जीवन में अच्छे और सही दोस्तों की पहचान कैसे होती है ?

3
2.1K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/07/23

हर किसी के जीवन में ऐसे बहुत से दोस्त होते हैं जो उनके अच्छे वक्त में साथ देते हैं और बुरे वक्त में मुंह मोड़ लेते हैं ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप अपने जीवन में सच्चे और अच्छे दोस्तों की पहचान कैसे कर सकते हैं। दोस्तों जो दोस्त सच्चा होता है वह हमेशा आपकी बात को सुनेगा और आपकी हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहेगा, सच्चा दोस्त हमेशा आपके सुख और दुख में साथ देगा, सच्चा दोस्त हमेशा आपके बारे में अच्छा ही सोचेगा यदि आपके बारे में कोई गलत बोलता है तो वह हमेशा बीच में बोल पड़ता है इस प्रकार सच्चे दोस्त की ऐसी बहुत सी पहचान होती है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/25/18

एक सीधा और स्पष्ट जवाब "अच्छे और सही दोस्त वह हैं जिनके सन्दर्भ में आपको कभी यह न सोचना पड़े कि क्या वह सच में अच्छे और सही हैं |" अभिप्रायः है कि अच्छा और सच्चा दोस्त आपको कभी यह सोचने नहीं देगा कि उसकी दोस्ती में कुछ कमी है क्योंकि जहाँ शंकाये जन्म लेने लगें वहाँ दोस्ती मरने लगती है | जब मै अपने कॉलेज में थी तो पहले दिन से जो दोस्त मैंने बनाये थे शायद ही वह आखिर तक साथ रह पाए, क्योंकि मुझे उनकी दोस्ती पर शक था कि वह अच्छे और सही दोस्त नहीं हैं | मेरी शंका सच भी निकली वह मेरे सच्चे मित्र नहीं थे |



किसी सच्चे और अच्छे मित्र की पहचान बहुत सरल होती है | आपको उन्हें पहचानने के लिए ज़्यादा कुछ करने कि आवश्यकता नहीं होती केवल एक दो दिन उनके व्यवहार को परखने की ज़रूरत है | मेरा एक दोस्त था जिसके जीवन में शायद मै ही एक मित्र थी, परन्तु मेरे बहुत से मित्र थे | दो महीने ही हुए थे जब हमारी दोस्ती गहराने लगी और मुझे लगने लगा शायद मुझे एक और अच्छा दोस्त मिल गया | एक दिन उसका मेरे पास मैसेज आया और उसने मुझे बताया कि उसके जीवन में एक लड़की आ गयी है | मुझे यह सुनकर सचमुच बहुत ख़ुशी महसूस हुई | अगले दिन जब मैंने उससे बात करने कि कोशिश कि तो उसने कहा यार! अभी बिजी हूँ बाद मे बात करता हूँ, वो ऑनलाइन है | बात थोड़ी अटपटी ज़रूर लगी पर मैंने ध्यान नहीं दिया | अगले दिन कॉलेज में उसने कहा कि अब हम बात नहीं सकते, उसे मेरा तुझसे बात करना पसंद नहीं | उसदिन मुझे एक बार फिर एहसास हुआ कि सच्चा और अच्छा मित्र क्या होता है और दिलखावे की मित्रता क्या होती है |


वह लोग जो अपने अकेलेपन में आपका सहारा चाहें वह आपके सच्चे मित्र कैसे हो सकते हैं? मेरी नज़र में एक सच्चा मित्र वह है जिससे लड़ाई भी हो न तो आकर कहे "इससे बात मत कर यह लड़का ठीक नहीं है" | मुझे मेरे दोस्तों से बहुत प्यार है, परन्तु शायद सभी से नहीं है | एक से तो बहुत है क्योंकि वह मुझे समझती है, मेरी गलतियों पर डांटती है, और मुझे हमेशा प्रोत्साहन देती है | वह वो है जिसने मुझे सही और अच्छे दोस्त का उदाहरण दिया है और मै खुश हूँ कि मुझे यह पहचानना आ गया है कि जीवन में अच्छा और सही दोस्त क्या होता है |

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/12/18

जीवन में अच्छे दोस्त मिलना जितना मुश्किल है, उससे कही ज्यादा मुश्किल अपने अच्छे दोस्तों को संभालकर रखना होता है | दोस्ती करना और उसको निभाना दो अलग अलग बातें हैं | वर्तमान समय में लोग दोस्ती तो कर लेते हैं, पर उसको निभाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है | इसका कारण है समय का आभाव | वर्तमान समय में लोग बहुत व्यस्त हैं, जो कि आज के समय में सभी की परेशानी का कारण है |


आपका सवाल बहुत ही अच्छा है, परन्तु एक बात आपको बता दें जीवन में सही दोस्तों की पहचान करने के लिए पहले आपको ये जरुरी है, कि आप किसी के अच्छे दोस्त बनें | क्योकि जब तक आप किसी के अच्छे और ईमानदार दोस्त नहीं बनेंगे तब तक आप सामने वाले से ये उम्मीद नहीं कर सकते है कि वो आपका अच्छा और ईमानदार दोस्त बनें, या आप सही दोस्तों का चुनाव कर सके |


दोस्त कैसे चुने -

- वैसे तो दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो कोई देखकर नहीं करता | दोस्ती तो हो जाती है | परन्तु एक अच्छा दोस्त चुनना हो तो पहले आप खुद एक अच्छे इंसान बनें |

- एक अच्छा इंसान ही दूसरे इंसान के अंदर अच्छे और बुराई दोनों ढूंढ सकता है | यदि आप अच्छे इंसान हैं, तो आपको जो मिलेगा वो भी अच्छा ही होगा, और अगर किसी कारणवश वो अच्छा नहीं भी हुआ तो आपकी अच्छाई उसको अच्छा बनने पर मजबूर कर देगी |

- एक अच्छा दोस्त सिर्फ अच्छे वक़्त में ही नहीं बल्कि बुरे वक़्त में भी आपके साथ होता है, वक़्त चाहे कैसे भी हो, जो आपका साथ न छोड़े वो आपका अच्छा दोस्त हैं |

- वैसे देखा जाए तो अच्छाई और बुराई सभी में होती है,आपको यह निर्धारित करना होगा कि आप अपने दोस्त से क्या लेते हैं, अच्छाई या बुराई |

- दोस्त ऐसा होना चाहिए जो आपके बोलने से पहले आपकी बातों को समझ जाए |

- दोस्त ऐसा होना चाहिए जिसको कोई बात कभी साबित न करना पड़े |

- जिससे बात करने से पहले आपको कभी कुछ न सोचना पड़े हमारा अच्छा और सच्चा दोस्त वही है |

Avinash Kumar
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Ice in my veins. 🧊

1