J
Jessy Chandra· 7 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

कपड़ों में भारतीय महिलाओं की latest trend क्या है?

0
1.3K

Join this conversation

Sort By

भारतीय महिलाओं की सबसे ख़ास बात यह है कि वह अपने कपड़ो को हमेशा उन्मुक्त भाव से चुनती हैं । वह एक सिम्पल सी साड़ी को भी स्टाइलिश बना सकती हैं और 10 साल पुराने फैशन को भी ट्रेंड में ला सकती हैं । कुछ इसी तरह के कपड़ों की हम बात करेंगे हो इस समय ट्रेंड में हैं ।

1 - सिल्क पैन्ट्स

सिल्क पैन्ट्स आजकल अत्यधिक ट्रेंड में हैं । यह फैशन सिंपल बन चुकी हैं जिन्हे आप कुर्ती, टॉप्स या शर्ट्स आदि के साथ भी पहन सकती हैं । इनके साथ लम्बी कुर्ती अत्यधिक सुन्दर लगती है ।

2 - एथनिक क्रॉप टॉप

एथनिक क्रॉप टॉप आप जैसे चाहे वैसे वस्त्रो के साथ पहन सकते हैं । इसे आप लहंगे, पैंट, स्कर्ट या शॉर्ट्स आदि के साथ पहन सकते हैं । इन क्रॉप टॉप की सबसे ख़ास बात यह है कि यह अत्यधिक खूबसूरत होते हैं और अनेक रंगो में उपलब्ध होते हैं ।

3 - प्रिंटेड लेहंगा

एक समय था जब लहंगे का नाम सुनकर हमे केवल शादियां याद आती थीं, और एक यह समय है जब हम जैसे चाहें जहाँ चाहे खूबसूरत लेहंगा पहन सकते हैं । ऐसा इसलिए है क्योंकि आजकल लहंगे बहन हल्के बनने लगे हैं, जो बेहद सुन्दर होते हैं और कैर्री करने में आसान भी ।

4 - लॉन्ग कुर्ती

लॉन्ग कुर्ती आजकल हर साल ही ट्रेंड्स में दिखती है परन्तु इस साल लॉन्ग और सिंपल प्रिंटेड कुर्ती ट्रेंड में है । यह कुर्ती पहनना और संभालना बहुत ही आसान है, साथ ही यह आपको बेहद सुन्दर लुक भी देती हैं ।

5 - सिंपल प्रिंटेड दुपट्टा

दुपट्टे आपकी सादी सी कुर्ती में भी रंग भर देते हैं, इसलिए तो यह ट्रेंड में हैं । अपने लिए कोई भी प्यारी सी कुर्ती चुनिए और उसपर प्रिंटेड दुपट्टा लीजिये, आपकी फैशन सेंस की तारीफें करते लोग नहीं थकेंगे ।

Answered by
S
Seema Thakur Media Trends Researcher
View Profile
Updated on11/01/25
0