R
Ruchika Dutta· 8 साल पहले
लेखक

काठमांडू में घूमने की सबसे अच्छी जगह कौन सी है ?

2
3.3K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया09/16/18

नेपाल की राजधानी काठमांडू अपनी खूबसूरती और शालीनता के लिए प्रसिद्द है | काठमांडू नेपाल के केंद्र में है और इसमें नेपाल की जनसंख्या का एक बढ़ा हिस्सा रहता है | काठमांडू नेपाल की संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है और यहां के ऐतिहासिक स्थान नेपाल के साथ साथ अन्य देशो से भी जुड़े हुए हैं | हिमालय की श्रृंखला में बसने वाला काठमांडू ऐसी बहुत सी जगहों के लिए जाना जाता है जहाँ एक बार जाकर आप बार बार वहीं जाना चाहेंगे |


काठमांडू में घूमने लायक जगह : -

बौद्धनाथ स्तूप

बौद्धनाथ स्तूप काठमांडू के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है जिसे UNESCO ने 1973 में सांस्कृतिक विरासत घोषित किया था | यह 120 मीटर में फैला हुआ है और इसी कारण यह नेपाल का सबसे बड़ा मंदिर भी है |

स्तूप एक अष्टकोणीय आधार पर बनाया गया है, जो 147 प्रार्थना पहियों से घिरा हुआ है और इसमें बौद्ध देवताओं की 108 छवियां हैं। इसमें रंगीन प्रार्थना झंडे हैं, जो हर साल केंद्रीय शिखर पर 36 मीटर दूर तक लगाए जाते हैं |

यह चीज़े इस मंदिर को काठमांडू का सबसे सुंदर और अनोखा मंदिर बनाती हैं जिस कारण लोग यह अत्यधिक घूमने आते हैं और यहीं अत्यधिक तसवीरें भी खीचंते हैं |

स्थल का पता - बुद्धा स्तूप, सुंधरा मार्ग, काठमांडू 44600, नेपाल

समय - यहां घूमने का सबसे अच्छा समय दोपहर बाद का है फरवरी और मार्च में इस स्थान कोई ख़ूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है जब यहाँ दूर दूर से आये भक्तों का जमावड़ा लगता है |

K
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1