M
Medha singh kapoor· 8 years ago
Author

किस Brand का कौनसा beauty product है अच्छा ?

4
4.2K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on09/18/26

यह आपकी skin type और आपकी जरूरत पर काफी depend करता है। कोई एक brand या product हर किसी की skin पर एक जैसा काम नहीं करता।

अगर skincare की बात करें तो Cetaphil, CeraVe, Minimalist, The Derma Co और Dot & Key जैसे brands में cleanser, moisturizer और sunscreen के अच्छे options मिल जाते हैं। Makeup के लिए Maybelline, Lakmé, Kay Beauty और L'Oréal जैसे brands भी काफी options देते हैं।

मैं product चुनते समय ingredients, skin type और customer reviews जरूर check करता/करती हूँ। Tira, Nykaa, Sephora और Myntra Beauty जैसी websites पर भी अलग-अलग brands compare किए जा सकते हैं, जिससे price और available offers देखने में आसानी रहती है।

इसलिए केवल brand देखकर खरीदने के बजाय अपनी skin की जरूरत के हिसाब से product चुनना ज्यादा बेहतर रहता है।

T
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on06/27/23

लड़कियों का मेकअप करना उनका सबसे बड़ा शौक होता है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि यदि आप मेकअप करने के शौकीन हैं तो आपको कौन से अच्छे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि आपका निखार भी अच्छा रहे और आप को कोई नुकसान भी ना हो। काजल लगाना हर महिलाओं का सबसे बड़ा शौक होता है क्योंकि काजल से महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लग जाता है ऐसे में यदि आप काजल लेने के बारे में सोच रही है तो आपको लक्मे ब्रांड का काजल लेना चाहिए क्योंकि यह आपकी आंखों को सुरक्षा प्रदान करता है और ठंडक भी देता है।

Article image

Krishna Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on08/23/18
बहुत अच्छा जवाब दिया हैं, आपने हीना जी, ब्यूटी प्रोडक्ट तो सभी अच्छे ही होते हैं, पर आपको एक बात बता दें, कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट आपको सिर्फ सुंदर बना सकता हैं, वो भी सिर्फ कुछ समय के लिए पर कोई भी प्रोडक्ट आपको हमेशा के लिए सुंदर नहीं बना सकता |
आप काजल लगाते हैं आँखों में, तो आपकी आँखें सिर्फ तब तक सुंदर लगेंगी जब तक काजल लगा हैं, उसके बाद क्या वापस से वैसी ही आँखें | मार्किट से आप कितना भी कुछ खरीद लो अपने चेहरे के लिए पर कोई भी प्रोडक्ट आपकी खूबसूरती पूरी ज़िंदगी के लिए निखार सकता |
1
Replying to the question above
Updated on08/09/18
बाजार में आजकल हज़ारो beauty products और brands ने जगह बनाई हुई है | हर brand अपने नए नए products से उपभोक्ताओं का मन बहलाने कि कोशिश करता है लेकिन यह ज़रूरी तो नहीं कि किसी ब्रांड का हर product अच्छा ही हो | एक साधारण सी गलती जो सभी लड़कियाँ व महिलायें करती है वो यह है कि वह products , गुण व दोष देखकर नहीं खरीदती बल्कि brand देखकर खरीदती है | कौनसा ब्रांड हमारी त्वचा के लिए अच्छा है इससे बेहतर कौनसा प्रोडक्ट हमारी त्वचा के लिए अच्छा है हम यह सोचे तो आधी परेशानियाँ तो हमारी यूँ ही हल हो जायँगी |

1 -Kaajal

कुछ महिलाएं यदि काजल न लगाए तो हर कोई उनसे यह पूछता है कि " आप बीमार तो नहीं " इसलिए काजल तो हर महिला कि ख़ास ज़रूरत है | महिलाओं के साथ आने वाली सबसे बड़ी परेशानी यह उठती है कि काजल लगाने के बाद या तो वह फैल जाता है या कुछ ही घंटो में मिट जाता है इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप हमेशा एक अच्छे brand का काजल इस्तेमाल करे | Elle 18 का काजल और Maybelline का काजल आपकी पहली पसंद होनी चाहिए क्योंकि यह दोनों ही काजल smudge proof है और साथ ही गहरे shade में आते है ,वही दूसरी तरफ बाकि brands के काजल या तो गहरे नहीं होते या smudge proof नहीं होते ( कहने के लिए तो सभी होते है ) |

2 - Eye Liner

Eye Liner कि बात करे तो बाजार में बहुत से liner उपलब्ध है जिनमे आजकल काजल भी है जिन्हे liner कि तरह इस्तेमाल किया जाता है | Liner के लिए सबसे अच्छा चुनाव liquid liner ही होता है , हाँ ! उसे लगाने में थोड़ा समय जाता है परन्तु परिणाम हमेशा खूबसूरत आँखे होती है | आपको Liner के लिए Lakme का liner इस्तेमाल करके देखना चाहिए | यह केवल 110 रूपये का आता है , smudge proof है और इसका shade गहरा भी है |

3 - Lipstick

Lipstick के बहुत से brand है जिनमे Lakme और Mac जैसे बड़े ब्रांड भी शामिल है जोकि अच्छे भी है परन्तु अगर आप मेरी तरह है जिसे makeup करना पसंद है परन्तु अपना सारा पैसा makeup पर लुटाना नहीं पसंद तो आपको Elle 18 कि lipstick इस्तेमाल करके देखनी चाहिए | Elle 18 कि matte lipstick केवल 100 रूपये कि आती है , इसके shades अच्छे है और यह अधिक समय तक आपकी मुस्कान बनाये रखती है |


4 - Compact ( फेस पाउडर )

हर दिन का makeup हो या किसी ख़ास मौके का , Compact हमारे makeup का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है | सबसे अच्छा compact वही है जो आपकी त्वचा के shade से मेल खाये , ज्यादा समय तक टिका रहे और जिसकी consistency अच्छी हो | सभी गुणों वाला सबसे अच्छा compact Maybelline का है | यह तीन shades में उपलब्ध है , इसमें वो सारे गुण है जो हम चाहते है और ये किफायती भी है | मेरे हिसाब से सभी कि पहली पसंद यही होनी चाहिए |

5 - Mascara

मेरा मानना है कि भले ही आप काजल या liner मत लगाओ परन्तु Mascara तो आपको लगाना ही चाहिए | Mascara आपकी पलकों को उभारता तो है ही परन्तु यह आपकी आँखों को नई चमक और ख़ूबसूरती प्रदान करता है जिसका कोई मुकाबला नहीं है | Mascara जिस brand का सबसे बेहतर है वह है Maybelline | Maybelline का mascara थोड़ा सा महंगा ज़रूर है परन्तु इसकी चमका और गहरा काला रंग आपकी पलकों कि सुंदरता को उभार देता है | इसलिए यह सबसे बेहतर mascara है |
कुछ लोगो का सोचना है कि यदि वह अलग अलग brand इस्तेमाल करेंगे तो उनकी त्वचा खराब हो जायगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं है ,हमे हमेशा वो product इस्तेमाल करने चाहिए जो अच्छे हो चाहे वह किसी भी brand के हो |


picture courtesy - YOU Magazine

1