कितने तरह के होम लोन होते हैं, और इसके लिए क्या क्या डोक्युमेन्ट लगते है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


सिमरन ज्योति

Fashion expert,(Daizy Enterprises ) | पोस्ट किया |


कितने तरह के होम लोन होते हैं, और इसके लिए क्या क्या डोक्युमेन्ट लगते है?


0
0




Blogger | पोस्ट किया


अधिकतर लोग घर बनाने के लिए या जमीन खरीदने के लिए लोन का सहारा लेते हैं| हम आपको बताने जा रहे हैं कि बाजार में कितने तरह के होम लोन मौजूद हैं और इनके लिए किस प्रकार के दस्तावेज़ों की जरूरत है :-

Letsdiskuss

सौजन्य: ध हिन्दू .कॉम

मुख्यतर ये हैं बाजार में होम लोन

1) फिक्स्ड होम लोन:- फिक्स्ड होम लोन में ब्याज दर शुरुआत में ही तय हो जाती है| जिसे लोन लेने वाले को हर महीने ब्याज देना पड़ता है| आमतौर पर यह 15 से 30 वर्ष तक चलता है|

2) फ्लोटिंग रेट होम लोन:- होम लोन के इस तरीके के अंतर्गत बाजार के हिसाब से ब्याज दर तय की जाती है|

3) फ्लेक्सी होम लोन:- यह फिक्स्ड और फ्लोटिंग लोन का मिला जुला रूप है| ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से लोन के भुगतान देने के समय में फिक्स्ड या फ्लोटिंग में बदलाव कर सकता है|

कुछ मुख्य दस्तावेज़ है जरूरी

पहचान पत्र: होम लोन लेने के लिए ग्राहक के पास कोई भी पहचान पत्र का होना अनिवार्य है| पहचान पत्र के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पास पोर्ट आदि शामिल है|

2) जन्म प्रमाण पत्र:- ऐसा कोई दस्तावेज जिससे ग्राहक की आयु का पता लगाया जा सके| यह दसवीं की मार्कशीट, पैन कार्ड आदि हो सकते हैं|

3) आय प्रमाण पत्र:- लोन लेने के लिए आय प्रमाण पत्र का होना भी बेहद जरूरी है| इसके अंतर्गत फॉर्म नंबर 16, पिछले दो महीने की वेतन पर्ची, सेलरी अकाउंट के बैंक की स्टेटमैंट आदि शामिल हैं|

4) पता प्रमाण पत्र:- ग्राहक के पास स्थाई पते से संबंधित दस्तावेजों का होना भी जरूरी है| इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड या बिजली के भुगतान के पिछले बिल आदि सम्मिलित हैं|

और पढ़े- क्या विकलांग व्यक्तियों को होम लोन मिल सकता है ?


0
0

');