R
Ram kumar· 8 years ago
Author

क्या छात्र सचमुच शिक्षक दिवस का महत्व समझते हैं ?

5
2.9K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on11/13/22

दोस्तों ऐसा कोई ही होगा जो अपने जीवन में शिक्षक का महत्व न जानता होगा। सभी के जीवन में शिक्षक का महत्वपूर्ण स्थान होता है और हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक का हमारे जीवन में विशेष महत्व इसीलिए होता है क्योंकि शिक्षक हमें किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि जीवन में कुछ करने के लिए हमें प्रेरित भी करते हैं। माँ बाप के बाद शिक्षक ही होते है जो हमें खुद के पैरों कर खड़े होने के लायक बनाते है।

Article image

V
View Profile
2
Replying to the question above
Answered on11/12/22

हमारे भारत देश में हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन लोग शिक्षक दिवस के ऊपर भाषण देते हैं तथा तरह-तरह के प्रोग्राम आयोजित करते हैं लेकिन आज यहां पर सवाल पूछा गया है कि क्या छात्र सचमुच शिक्षक दिवस का महत्व समझते हैं तो मैं आपसे कहना चाहती हूं कि जरूरी नहीं है कि हर छात्र शिक्षक दिवस के महत्व को समझते हैं लेकिन आज भी ऐसे बहुत से छात्र हैं जो शिक्षक दिवस के महत्व को समझते हैं इस दिन छात्र अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाइयां देते हैं तथा उनका सम्मान करते हैं।Article image

Krishna Patel
View Profile
2
Replying to the question above
Answered on09/05/18

आज 5 सितम्बर यानि शिक्षक दिवस है | वैसे तो हम बचपन से ही शिक्षक दिवस मनाते आ रहे है और इसके महत्व के बारे में भी सुनते आ रहें हैं, परन्तु क्या एक छात्र के रूप में हम सचमुच शिक्षक दिवस का महत्व समझते हैं ? आज हम में से कितने लोग अपने शिक्षकों से मिलने गए या उन्हें फ़ोन पर ही बधाई दी ? शायद चंद लोगों के अलावा किसी ने नहीं |

शिक्षक दिवस का अर्थ केवल शिक्षक दिवस पर विद्यालय जाना और इस बात की ख़ुशी मनाना की टीचर से आज डाँट नहीं पड़ेगी, ही नहीं है | मुझे अच्छी तरह याद है जब मै अपने विद्यालय में थी तो मेरे लिए शिक्षक दिवस का अर्थ होता था विद्यालय जाकर सबसे पहली सीट पर बैठजाना और दिनभर खुद से बड़े छात्रों को सुंदर सुंदर टीचर बनकर आते देखना | विद्यालयों में अक्सर सबसे बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी, टीचर बनते हैं और छोटी कक्षाओं को पढ़ाते हैं | अब अहसास होता है की कितने मुर्ख थे हम, यह दिन शिक्षकों से बचकर भागने का तो कभी था ही नहीं, न है, यह दिन तो उन्हें सम्मान देने का था उनके पास बैठकर उन्हें यह बताने का था हम कितनी ख़ुशी महसूस करते हैं की आप हमारे शिक्षक हैं |
शिक्षक दिवस के बारे में एक और बात जिससे शायद हम सभी अवगत तो होंगे परन्तु शायद ही अपने असल जीवन में उसे समझते होंगे या अपनाते होंगे | शिक्षक सिर्फ वह व्यक्ति नहीं है जो आपको किताबो से या किसी कला से अवगत कराता है , शिक्षक वह व्यक्ति है जो आपको ज्ञान देता है | हमारे माता पिता भी हमारे लिए शिक्षक ही हैं, हमे टूशन देने वाले सर भी शिक्षक है, हमे नृत्य सिखाने वाली मैडम भी शिक्षक हैं और हमारे ऑफिस में हमे कितनी ही छोटी बड़ी चीज़े समझाने वाली बॉस भी शिक्षक हैं |
शिक्षक दिवस का महत्व केवल यह है की हम अपने शिक्षकों को इस बात के ली सम्मान न दें की आज शिक्षक दिवस है बल्कि इसलिए सम्मान दें की वह हमारे शिक्षक हैं | मेरी नज़र में छात्र शिक्षक दिवस का महत्व नहीं समझते, परन्तु उन्हें समझाया जा सकता है |छात्रों के मन में शिक्षक दिवस के महत्व से ज़्यादा ज़रूरी है उन्हें शिक्षकों का महत्व समझना | यदि वह शिक्षकों का महत्व समझ गए तो शिक्षक दिवस का भी समझ जायँगे |
सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनयें | आपकी असीमित सीखों के लिए धन्यवाद |
S
Media Trends Researcher
View Profile
3
Replying to the question above
Answered on06/10/23

जी हाँ बिल्कुल कुछ छात्र ऐसे होते है जो शिक्षक दिवस के महत्व क़ो समझते है और कुछ ऐसे छात्र होते है जो 5सितंबर के दिन शिक्षक दिवस का महत्व नहीं समझते है वह छात्र शिक्षको के लिए कुछ नहीं करते है। लेकिन जो छात्र शिक्षक दिवस के महत्व क़ो समझते है वह शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक़ो के लिए स्कूल मे बहुत से आयोजन करते है जैसे कि शिक्षक़ो क़ो गिफ्ट देते है उनके खाने पीने का इंतजाम करते है साथ ही शिक्षक़ो के लिए भाषाण देते है,और छात्रों के जीवन मे शिक्षक के महत्व के बारे मे बताते है किस तरह से शिक्षक छात्रों क़ो शिक्षा देते है जिससे छात्रों का जीवन सवर जाता है।Article image

S
View Profile

Mp

0