Asked 7 years ago

क्या कॉफी पीना स्वास्थ के लिए लाभदायक है ?

Health & Beauty#Hindi Discussion forum in India#Drinking coffee is beneficial for healthy#green coffee ke laabh#kitni coffee pena chahiye
Like
3
879

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

किसी भी चीज़ का अधिक सेवन नुकसानदेह ही होता है | चाहे हो पौष्टिक आहार ही क्यों न हो | आज हम कॉफी के बारें में बात कर रहे हैं | साधारणतः ये बात सभी जानते हैं, जब किसी का ब्लड प्रेसर कम हो जाता है, तो उसको कॉफी पीने की सलाह दी जाती है | सामान्य तौर पर मनुष्य को 24 घंटे में 2 कप कॉफी पीना ही चाहिए |


ऐसा कहना सही नहीं की कॉफी पीना लाभदायक है, पर कॉफी नुकसानदायक है ये भी नहीं कहा जा सकता | पर हाँ ये कहा जा सकता हैं, कि अगर आप कॉफी का सेवन ज्यादा करते हैं, तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है | कुछ लोग चाय के शौकीन होते हैं, तो ऐसे लोगों को अक्सर ग्रीन टी पीने की सलाह दी जाती है | वैसे ही अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो आप ग्रीन कॉफी पियें |

ग्रीन कॉफी के फायदें :-

- ग्रीन कॉफी में मिनरल्स और विटामिन होता है, जो आपके शरीर के पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है | इससे आपका वजन भी कम होता है |

- ग्रीन कॉफी शुगर के मरीज़ के लिए सबसे लाभदायक है, क्योकि इससे शरीर में शुगर की मात्रा कम होती है | शरीर में शुगर नियंत्रित होने से 2 फायदें हैं, पहला तो इससे खून का संचार सही रहता है, और दूसरा वजन भी कंट्रोल रहता है |

- ग्रीन कॉफी में एन्टीऑक्ससिडेंट की भरूप मात्रा होती है, जो की आपके शरीर को कई इन्फेक्शन से बचाती है | इससे जब भी मौसम में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव होता है, उसका नुक्सान आपके शरीर को नहीं होगा |

- साधारण कॉफी को आप 12 - 12 घंटे में पी सकते हैं, अगर 2 से ज्यादा कॉफी का सेवन करते हैं, तो यह नुकसान दायक होती है, परन्तु वहीं आप ग्रीन कॉफी का सेवन 2 से अधिक बार करते हैं, तो आपको कोई नुक्सान नहीं होता |


S

Answered By Sweety Sharma

Author
View Profile
Answered on11/13/18
Like
1

Advertisement