S
Sameer Kumar· 8 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

क्या कुछ हेल्थी नाश्ता बनाने कि विधि बता सकते है?

0
1.8K

Join this conversation

Sort By
ढोकला- ढोकला एक जानी-मानी गुजराती डिश है, इसको बनाने के लिये आपको 1 कप दही, कुछ हरी मिर्चे, 350 ग्राम बेसन, 1 चम्मच अदरक, 1 चम्मच ईनो, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच हल्दी पाउडर चाहिये। इन सभी सामग्रियों को एक साथ मिला कर घोल तैयार कर लें। अब इसे भाप में पका लें। इसके ऊपर तड़का लगाने के लिये, तेल में कड़ी पत्ता, राई, कटी हुई हरी धनिया और हरी मिर्च डाल कर फ्राई करें तथा ढोकले के ऊपर डालें।

अंडे की भुर्जी- 2 अंडे की सफेदी, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल, सोया सॉस, 1 छोटा प्याज कटा, 1 हरी मिर्च, हरी धनिया, 3 लहसुन पिसा, काली मिर्च और नमक। विधि- एक फ्राइंग पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें और उसमें कटी हुई प्याज और लहसुन मिलाएं। अब उसमें अन्य दूसरी सामग्रियों को मिलाएं और अच्छी तरह से भूजें। जब यह तैयार हो जाए तब इसे ब्राउन ब्रेड के साथ खाएं।

बिना तेल का आलू पराठा- सामग्री: 2 कप गेहूं का आटा, 1 कप पानी, 1 कप उबला आलू, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चाट मसाला। विधि- आटा और पानी मिला कर मुलायम आटा त्यार करें। अब उसकी छोटी लाई ले कर उसे बेल लें। अब इसमें आलू तथा अन्य मसालों से बनाया गया मिश्रण भरें। इसको बेलें और तवे पर बिना तेल लगाए भूरा होने तक सेके।


(Courtesy : NDTV foods )
Answered by
Updated on08/21/18
15

आप नाश्ते में दलिया बना सकते हैं | पोहा बना सकते हैं | सूजी का हलवा या आटे का हलवा बना सकते हैं | आप नाश्ते में अपनी पसंद का कुछ भी बना सकते हैं, बशर्ते वो आप खुद बनाएं |



आप पोहा बना सकते हैं, जो बनाने में आसान होता हैं और खाने में स्वादिष्ट भी होता हैं |

कुछ लोग मीठ पसंद करते हैं, वो सूजी या आटे का हलवा बना सकते हैं | सूजी और आटे का हलवा बनाने की विधि एक जैसी ही हैं |

सूजी का हलवा :-

- पहले सूजी को घी में अच्छी तरह भून लें | जब सूजी ब्राउन हो जाए तो आप उसमें गरम पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं |

- अब आप इसमें चीनी डाल दें , और सर्व करते समय इसमें आप dry fruit डाल दें |

लीजिये healthy नाश्ता तैयार हैं |


(Courtesy : Urdu Palace )

Answered by
Answered on08/21/18
6
 

हाँ, बिल्कुल। अगर आप घर पर जल्दी बनने वाला और हेल्दी नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान रेसिपी ऐसी हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं। आजकल लोग तला-भुना खाने से ज्यादा हेल्दी और हल्का नाश्ता पसंद कर रहे हैं। यहाँ एक आसान और पौष्टिक नाश्ते की विधि दी जा रही है जिसे आप रोज भी बना सकते हैं।

सबसे पहले Vegetable Poha की बात करते हैं। यह हल्का, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला नाश्ता है।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए:
पोहे, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, मूंगफली, हल्दी, नमक, नींबू और थोड़ा सा तेल।

बनाने की विधि:
सबसे पहले पोहे को हल्के पानी से धोकर 5 मिनट के लिए रख दें। अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें मूंगफली डालकर हल्का भून लें। फिर प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डालकर कुछ मिनट पकाएं। इसके बाद हल्दी और नमक मिलाएं। अब भीगे हुए पोहे डालें और हल्के हाथ से मिलाएं। ऊपर से नींबू और हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।

अगर आप प्रोटीन वाला नाश्ता चाहते हैं, तो Moong Dal Chilla भी शानदार विकल्प है।

इसके लिए भीगी हुई मूंग दाल, अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा नमक मिक्सर में पीस लें। अब तवे पर थोड़ा तेल लगाकर चीले की तरह फैलाएं। ऊपर से प्याज, टमाटर या पनीर डाल सकते हैं। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। यह स्वादिष्ट होने के साथ पेट भी लंबे समय तक भरा रखता है।

अगर बहुत जल्दी हो तो Fruit Smoothie भी बढ़िया विकल्प है। केला, दूध, ओट्स और कुछ ड्राई फ्रूट्स मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें। 2 मिनट में हेल्दी ड्रिंक तैयार हो जाती है।

आजकल लोग ओट्स उपमा, स्प्राउट्स सलाद और दही के साथ फल भी नाश्ते में काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि ये हल्के होने के साथ शरीर को ऊर्जा देते हैं।

अगर आसान भाषा में कहें तो हेल्दी नाश्ता बनाने के लिए महंगी चीजों की जरूरत नहीं होती। घर की साधारण सामग्री से भी स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता तैयार किया जा सकता है। जरूरी सिर्फ यह है कि नाश्ते में संतुलित पोषण हो और ज्यादा तला-भुना खाना कम लिया जाए।

Answered by
I
Ishaanvi ReddyFrom the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and flavourful as the cooking itself.
View Profile

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

Answered on05/09/26
0

सेहत से भरा और स्वाद से भरपूर अगर आप नाश्ता खाना चाहते है तो आप को आज हम वेग सेंडविच बनाना बताते है | जो बनाने में आसान है और सेहत से भी भरा है |

सामग्री :-

ब्रेड स्‍लाइस,मक्‍खन,चीज स्‍लाइस,आलू भुजिया,खीरा(गोलाई में कटा हुआ),प्‍याज(पतली स्लाइस),टमाटर (पतला कटा हुआ),नमक (स्वादानुसार)

विधि :-

वेज सैंडविच रेसिपी के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारे के कड़े वाले भाग को चाकू से काट कर अलग कर दें और फिर ब्रेड के एक साइड पर मक्‍खन लगाएं। इसके बाद उस पर प्याज, टमाटर और खीरे के पतले कटे हुए पीस रखें फिर आप इसके ऊपर हल्का सा नमक डाले और फिर ऊपर से चीज़ स्लाइस रख दें।

अब इसके बाद चीज़ स्लाइस के ऊपर नमकीन भुजिया की पर्त लगा दें। इसके बाद ऊपर से ब्रेड का एक और पीस रख दें। इसी तरह से सैंडविच के बाकी पीस भी तैयार कर लें। अब एक तेज चाकू लें और सैंडविच को तिकोने आकार में काट लें और अब आपका वेज सैंडविच तैयार है | ये नाश्ता सेहत से भरा है और स्वाद से भी |

Answered by
Updated on06/16/21
1