क्या कुंडली के दोष दूर करने के लिए उपनग ...

R

| Updated on September 14, 2018 | Astrology

क्या कुंडली के दोष दूर करने के लिए उपनग भी काम करते हैं ?

1 Answers
1,559 views

@pamditadayaramasharma5207 | Posted on September 14, 2018

हमारे हिन्दू धर्म में, ज्योतिष का अपना ही महत्व है | ज्योतिष के अनुसार कुंडली में ग्रह दोष को दूर करने के लिए पूजन किया जाता है, या फिर नग धारण करने से भी दोष दूर होते हैं | आप जानना चाहते हैं,कि कुंडली के दोष दूर करने के लिए क्या उपनग भी काम करते है, या नहीं |


पहले आपको बताते हैं, नग और उपनग में अंतर क्या है -

- नग और उपनग में सबसे पहला अंतर यह होता है, कि नग लामंवे समय तक काम करता हैं, जबकि उपनग का कार्य समय निश्चित होता है |

- नग का प्रभाव भी उपनग की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली होता है |

- किसी भी राशि या ग्रह के लिए एक निश्चित नग होता हैं, जबकि उपनग कई होते हैं |

- राशि के आधार पर नग निश्चित होता है, जिसके कारण इसका चुनाव आसान होता है, वही उपनग का चुनाव थोड़ा मुश्किल होता है |

वैसे ये कहना सही नहीं है,कि उपनग काम नहीं करते है, पर ये भी पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता कि उपनग पूरी तरह आपकी राशि के लिए सही है | उपनग का सही चुनाव करना मुश्किल होता है, जिसके कारण इसका असर सही भी हो सकता है, और कई बार गलत भी हो सकता है |

Loading image...

किस ग्रह के लिए कौन सा नग और उपनग -

सूर्य ग्रह - सूर्य का मुख्य नग माणिक्य है। अगर आप इसका उपनग पहने तो आप तामड़ ,लालड़ी, लाल तुरमली और गार्नेट भी पहन सकते हैं।

वैसे माणिक्य नग का सबसे अच्छा उपनग "स्पाइनल" माना गया है । इसे सीधे हाथ की अनामिका अंगुली (अंगूठे से चौथी ऊँगली ) में ताम्बे के साथ धारण करें |

चंद्र ग्रह – चन्द्रमा का मुख्य नग मोती है, और अगर आप इसका मुख्य नग पहनना चाहते हैं, तो आप मून स्टोन या ऐगेट पहन सकते हैं | मूनस्टोन चांदी के साथ धारण करना अधिक उत्तम है |

मंगल ग्रह - वैसे तो मंगल का प्रमुख नग मूंगा है, और मूंगा के स्थान पर आप उपनग के रूप में लाल हकीक धारण कर सकते हैं | आप इसे ताम्बे में धारण करें |

बुध ग्रह - बुध ग्रह का मुख्य नग हरा पन्ना है। पन्ना का उपनग हरा बैरुज,ओनेक्स,मरगज माने गए हैं |

- वैसे पन्ना का सबसे अच्छा उपनग मरगज माना जाता है | इसे चांदी में धारण करें |

बृहस्पति ग्रह - बृहस्पति का मुख्य नग पीला पुखराज होता है। यह महंगा नग होता है | इसका उपनग पीला बैरुज,सुनहला,येलो सिट्रीन होते है |

- पुखराज का उपनग पीला बैरुज सबसे अच्छा उपनग माना गया है । इसे पीतल या सोने के साथ ही पहनना शुभ होता है |

शुक्र ग्रह - शुक्र का नग हीरा है। हीरा बहुत महंगा नग होता है, इसलिए आप इसका उपनग जरकन, अमेरिकन डायमंड और ओपल पहन सकते हैं |

- ओपल उपनग सबसे अच्छा होता है | इसको आप चांदी में धारण करें |

शनि ग्रह - शनि ग्रह का नग नीलम है, और नीलम का उपनग नीला टोपाज,लाजवर्त,तंजनाईट और सोडालाइट हैं।

- इसका सबसे अच्छा उपनग तंजनाईट माना गया है। इसे चांदी में धारण करना शुभ है |

Loading image...

0 Comments