Avinash Kumar
Avinash Kumar· 7 years ago
Powered by Curiosity & Caffeine

क्यों तैमूर अली खान प्रसिद्ध है

0
611

Join this conversation

Sort By

'सैफीना' नाम से मशहूर बॉलीवुड के नवाब कपल अभिनेता सैफ अली ख़ान और अभिनेत्री करीना कपूर ख़ान के एक लौटे बेटे जो कि पटौदी ख़ानदान के एकलौते वारिस भी है उसका नाम है -तैमूर अली ख़ान। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर , 2017 को हुआ था| स्टार किड्स में नन्हा और खूबसूरत तैमूर इतना सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध क्यों है तो उसकी वज़हें निम्नलिखित है :-


पहला कारण है तैमूर का नाम जो जिसके कारण काफी विवाद खड़ा हुआ था क्योंकि उसका नाम मंगोल शासक तैमूर लंग के नाम पर रखा गया था| इस वजह से सैफ-करीना को सोशल मीडिया काफी ट्रोल भी किया गया था|
सैफ या करीना में से कोई एक हमेशा उसके पास रहता है। चाहे जितना भी व्यस्त कार्यक्रम हो या शूटिंग, दोनों में से कोई एक छोटे नवाब के साथ जरूर रहता है इसलिए स्टार माता -पिता के होने के कारण तैमूर हमेशा ही मीडिया के सामने रहते है|

तीसरा कारण खुद तैमूर की सुंदरता| बच्चे तो ख़ूबसूरत और प्यारे होते ही हैं चाहे फिर वो किसी इंसान के हों, सेलेब्स के हों या जानवर के। वैसे भी तैमूर की ख़ूबसूरती के कहने ही क्या? उसकी प्यारी-प्यारी मुस्कान, मासूम अदाएं, शैतानियों के साथ ही ख़ानदान का नाम ही काफी है मशहूर होने के लिए। इसका सबूत तब मिला जब केरल में उसके रूप की डॉल्स मार्किट में सामने आ गयी|

चौथी वजह है तैमूर का पारिवारिक पृष्ठ्भूमि| हरियाणा के मशहूर पटौदी घराने से आने वाले तैमूर अली खान तो अपनी पठानी पैदाइश से ही दुनिया की नज़रों में है। दादा मशहूर क्रिकेटर रहे मंसूर अली खान पटौदी और दादी मशहूर अभिनेत्री शर्मीला टैगोर जिन्हे पूरी दुनिया जानती है| इसके कारण उन्हें एक शाही परिवार से आने का दर्जा मिला है| इसके अलावा उनका ननिहाल पक्ष मशहूर फ़िल्मी खानदान कपूर परिवार है जिससे उन्हें अधिक औरों के मुक़ाबले अधिक सम्मान प्राप्त है|

इन्ही सब कारणों की वजह से तैमूर अली खान सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों के केंद्र बने रहते| उनके ऊपर मेम्स भी बनाये जाते तो उनकी छोटी से छोटी हरकत खबरें बन जाती है| यह नन्हे नवाब तैमूर का जलवा|

Answered by
H
View Profile
Updated on12/08/18
0