Asked 7 years ago

मानव जीवन में असफलता के क्या मायने हैं ?

Others#Hindi discussion forum in India#meaning of failure in human life#Manav jeavan safalta ka mahtava#manav jeevan mein vifalta
0
1.4K

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer
मेरे हिसाब से मानव जीवन में जितना महत्व सफलता काहै उससे कही ज्यादा महत्त्व असफलता का है | व्यक्ति जितनी बार गिरता है उतनी बार संभलता है, इससे व्यक्ति संभलना तो सीखता ही है साथ ही गिरकर उठना भी सीखता है | जो व्यक्ति जीवन में कभी गिरेगा नहीं वह उठेगा कैसे ?

यही जीवन का अर्थ होता है, हंसना -रोना, सुख दुःख और सफलता- असफलता | हमारे जीवन में हमारे समक्ष कितने ही उदाहरण है जो हमे बताते है की जाने कितनी ही असफलताओ के बाद लोग सफल होते है | और यकीनन असफलताओ के बाद ही सफलता का महत्व समझता आता है, उसकी असली ख़ुशी महसूस होती है |

असफलता कितनी महत्वपूर्ण है वो तो आप यह पंक्तियाँ पढ़कर ही समझ जायँगे :

असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो
क्या कमी रह गयी देखो और सुधार करो
जबतक न सफल हो नींद चैन सब त्यागो तुम
संघर्षों का मैदान छोड़ न भागो तुम
कुछ किये बिना ही जय जयकार नहीं होती
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती |


S

Answered By Seema Thakur

Media Trends Researcher
View Profile
Updated on08/28/18
Like
1

Advertisement

मानव जीवन में जिस तरह सफलता का महत्व हैं, उससे कहीं ज्यादा असफलता का महत्व हैं | देखा जाए तो सही मायने में सफलता का महत्व वही इंसान समझ सकता हैं, जिसको सफलता बहुत मुश्किल से मिली हो और या वो किसी काम को करने में बार-बार असफल होता हो | अगर आप अपने किसी भी काम में सफल होते जाते हैं, तो आपको अपनी सफलता का महत्व नहीं होगा, क्योकि आज हर बार सफल होते हैं |


अगर आप अपने किसी एक काम को करने में असफल होते हैं, पर बिना हारे हुआ आप उस काम को वापस करते हैं और फिर असफल होते हैं, पर आप काम करना बंद नहीं करते और बार-बार प्रयास करते हैं, और फिर जब आप सफल होते हैं, तो वो जो सफलता आपको मिलती हैं, उस सफलता में जो ख़ुशी आपको मिलेगी वो शायद बार-बार आसानी से सफल होने पर नहीं होती |



मानव जीवन में सफलता और असफलता दोनों का महत्व हैं, सफलता इंसान की राहें आसान करती हैं, पर विफलता इंसान के काम में सफाई लाती हैं | जब इंसान सफल होता हैं, तो वह अपने काम को एक ही तरीके से करता हैं, क्योकि उसको उसके काम में वैसे ही सफलता मिल जाती हैं, मगर वहीँ दूसरी और जब इंसान बार-बार विफल होता हैं, तो वो अपने काम में सफल होने के लिए हर रोज नए-नए तरीके निकाल कर काम करेगा जिससे की वो सफल होने के साथ-साथ नए तरीक भी ढूंढ लेगा |

K

Answered By Komal Verma

Author
View Profile
Answered on08/26/18
Like
4