Advertisement

Advertisement banner
Entertainment & Lifestyleमशहूर गायक मोहम्मद अजीज के यादगार गीत कौ...
R

| Updated on November 28, 2018 | entertainment

मशहूर गायक मोहम्मद अजीज के यादगार गीत कौन से हैं ?

1 Answers
A

@abdulmalik2428 | Posted on November 28, 2018

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक मोहम्मद अज़ीज जो इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए | 64 उम्र केमोहम्मद अज़ीज का इस तरह इंतकाल उनके अनुयायी निश्चित रूप से बहुत सदमें में हैं | उनका इस तरह दुनिया को छोड़ जाना फिल्म इंडस्ट्री को और उनके अनुयायियों को ग़म में डुबो गया है |

 
"जाने वाले चले जाते हैं, मगर यादें रह जाती हैं
उनके जाने का ग़म होता है, जो लोगों के दिलों में बस जाते हैं "
 
फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन गाने देने वाले मशहूर गायक बस लोगों की यादों में और उनके अपने गाये हुए बेहतरीन नग्मों में ही रह गए हैं | मोहम्मद अज़ीज का इस तरह दुनिया से रुखसत हो जाना पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है | मोहम्मद अज़ीज सोमवार के दिन कोलकाता में थे और मंगलवार कोलकाता से मुंबई वापस लौट रहे थे, और उन्हें अचानक से दिल का दौरा पड़ा इसके बाद उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उन्होंने अपनी आखरी सांस ली और उन्हें मर्त घोषित कर दिया गया |
 
Letsdiskuss
 
उनके बेहतरीन नग्में :-
 
1. मर्द :-
मोहम्मद अज़ीज का सबसे पहला गीत मर्द फिल्म का गया | इस फिल्म का टाइटल सांग "मैं हूँ मर्द टाँगे वाला " | यह गीत बहुत ही प्रसिद्द हुआ और इसके साथ ही शुरू हुई मोहम्मद अज़ीज का फ़िल्मी सफर |
 
 
 
2. खुदगर्ज़ :-
गोविंदा और नीलम की फिल्म खुदगर्ज़ का "आपके आ जाने से " गीत भी बहुत प्रसिद्द हुआ |
 
 
 
3. दिल है बेताब :-
अजय देवगन की फिल्म दिल है बेताब का "तेरा गम अगर न होता " गीत भी बहुत प्रसिद्द रहा |
 
 
4. नागिन :-
ऋषि कपूर और श्री देवी की फिल्म नागिन का गीत "आज कल कुछ याद नहीं रहता " गीत भी बहुत प्रसिद्द रहा |
 
 
 
5 . राम लखन :-
फिल्म राम लखन फिल्म का "My name is लखन " गीत भी बहुत प्रसिद्द रहा |
 
 
ऐसे कई और भी गीत हैं, जो मोहम्मद अज़ीज के फ़िल्मी सफर को सफल बनाने में उनके साथ रहें और उन्होंने अपने इस बेहतरीन गायन के अंदाज़ से करोड़ो लोगों का दिल जीता | आज वो हमारे बीच नहीं है, इस बात का ग़म तो है, मगर इतना ही कह सकते हैं, कि खुदा उन्हें जन्नत बक्शे |
0 Comments