A
Aditya Singla· 7 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

मेहनत का सही फल न मिलें तो किसका पूजन करें ?

4
1.1K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/22/22

अक्सर व्यक्ति दिन रात मेहनत करता है लेकिन उसके मेहनत का फल उसे नहीं मिलता है। ऐसे में उस व्यक्ति को भगवान का पूजन पाठ करना चाहिए और रोजाना हनुमान जी के चालीसा का पाठ करना चाहिए। क्योंकि हनुमानजी हर एक विपत्ति बाधा को दूर कर देते हैं। वह रोजाना 108 बार ओम नारायण वासुदेव का भी जाप कर सकता है। इसके अतिरिक्त उस व्यक्ति को सब्र करना चाहिए क्योंकि, कर्मों का फल मिलता ही है चाहे वह आज मिले या कल।Article image

preeti  patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on12/22/22

क्या आप भी कड़ी मेहनत करते हैं रात दिन लगातार मेहनत करने के बावजूद भी मेहनत का फल आपको नहीं मिल रहा है तो कोई बात नहीं मेहनत का फल ना मिलने पर हम आपको बताएंगे कि आप किस की पूजा कर सकते हैं जिससे मेहनत का फल प्राप्त हो सके।

इसके लिए आपको हर मंगलवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना होगा फिर हनुमान जी के मंदिर पर जाकर उनकी पूजा अर्चना करना होगा इसके बाद आप हर मंगलवार के दिन थोड़ा-थोड़ा करके रामायण का पाठ करना है ऐसा करने से धीरे-धीरे आपको मेहनत का फल प्राप्त होने लगेगा।Article image

Krishna Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on09/18/18
आज के समय में इंसान की मेहनत ही उसको कामयाबी दिला सकती है | वर्तमान में इतनी प्रतियोगिता हो गई है, कि लोग एक दूसरे को पीछे करने की होड़ में हमेशा रहते हैं | मेहनत का सही फल न मिलें तो कौन से भगवान का पूजन किया जाएं हम आपको बताते हैं |

आप अगर मंगलवार के दिन कुछ विशेष काम कर लेंगे तो आपको कम मेहनत में अधिक सफलता मिलेगी |

1. आप मंगलवार के दिन सुबह जल्दी उठकर नहा लें फिर आप हनुमान जी के मंदिर जाएं | हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।

- ऊँ रामदूताय नम: मंत्र का जाप 108 बार करें।

2. अगर आपको नौकरी मिलने में कोई समस्या हो रही है, तो आप मंगलवार को हनुमान को बूंदी के 11 लड्डूओं का भोग लगाएं।

3. आप मंगलवार रात को हनुमान जी के समाने तेल का दिया लगाएं | अगर आप हर रोज हनुमान जी के सामने दिया लगते हैं, तो आपकी धन सम्बन्धी समस्या भी दूर होती है |

4. हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ जरूर करें।

5. हनुमान मंदिर में राम-दरबार के सामने बैठकर थोड़ा-थोड़ा रामायण का पाठ हर रोज और जरूर करें |

- जैसे-जैसे आपके द्वारा रामायण का पाठ पूरा होता जाएगा वैसे-वैसे आपकी सारी परेशानियां दूर होती जाएगी |
यह आप लगातार 11 मंगवार तक करोगे तो आपकी हर परेशानी दूर होगी | कम मेहनत में आपको अधिक सफलता मिलेगी |

शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र सनातन धर्म मंदिर

2