Asked 8 years ago

मुझे मीठा बहुत पसंद है,विशष रूप से बंगाली रसगुल्ला,क्या रसगुल्ला घर पर बनाया जा सकता है,उतना ही स्वादिष्ट जितना एक मिठाई वाला बनाता है ?

Like
10
2.1K
S
Sumil YadavAuthor

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

हाँ, बंगाली रसगुल्ला घर पर भी बनाया जा सकता है और सही तरीके से बनाया जाए तो उसका स्वाद काफी हद तक मिठाई की दुकान जैसा आ सकता है। रसगुल्ला बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज़ अच्छी quality का दूध और सही तरह से बना छेना होता है। छेने को अच्छी तरह मुलायम गूंधना पड़ता है ताकि रसगुल्ले soft बनें। इसके बाद उन्हें चीनी की चाशनी में सही समय तक पकाया जाता है। मिठाई वाले अक्सर experience, perfect texture और cooking technique की वजह से थोड़ा अलग स्वाद ला पाते हैं। वास्तव में, थोड़ी practice के बाद घर पर भी काफी स्वादिष्ट और मुलायम रसगुल्ले बनाए जा सकते हैं।

I

Answered By Ishaanvi Reddy

From the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and flavourful as the cooking itself.
View Profile

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

Updated on05/23/26
0
मीठा खाना सभी को पसंद होता है | खाने के बाद तो सभी लोग मीठा खाते है | और रसगुल्ला तो अधिकतर लोग खाना पसंद करते है | मुझे भी ये बड़ा ही पसंद है | और जहा बात आती है बंगाली रसगुल्ले की वहाँ तो मुँह मे पानी ही आ जाता है | आप जानना चाहते है के बंगाली रसगुल्ला कैसे बनाए |
 
सामग्री :-
फ़ुल क्रीम दूध,चीनी - 300 ,नीबू
 
विधि :-
साफ़ बर्तन में दूध डाल कर उबाल लें | जब दूध में उबाल आ जाए तो इसे गैस से उतार लें | दूध को 80 % तक गरम रखते हुए हल्का ठंडा कर लें | अब नींबू के रस में उसी की मात्रा के बराबर का पानी मिला लें | अब चम्मच से नींबू का रस धीरे-धीरे दूध में डालें और मिलाते रहें, जब तक दूध अच्छे से ना फ़ट जाए | जब दूध फ़ट जाए तो नींबू का रस डालना बंद कर दें |
 
अब एक सूती के कपडे़ को किसी छलनी पर रख लें और छलनी की नीचे कोई बर्तन रख लें | फटे हुए दूध कोप इस कपडे़ पर डाल कर छान लें | दूध से सारा पानी निकल कर नीचे रखे बर्तन में आ जाएगा और छैना कपडे़ में रह जाएगा | छैना पर 2-3 चम्मच ठंडा पानी डाल कर उसे धो लें. इससे छैना से नींबू की खटास भी निकल जाएगी और छैना ठंडा भी हो जाएगा | कपडे़ के सारे कोनों को पकड़कर इसे पोटली की तरह बनाते हुए दबा-दबा कर छैना से सारा पानी निकाल लें | नरम-नरम छैना बन कर तैयार है |
 
छैना को एक प्लेट में निकाल लें और उंगलियों से 5-6 मिनट तक मसलते हुए नरम और चिकना बना लें | अब इस छैना को 10-12 भागों में बांटकर हर एक भाग को हाथ से दबाते हुए पहले बाइंड करें और फिर गोल आकार देकर चिकना कर लें | सारे गोले ऎसे ही तैयार करके एक प्लेट में रख लें |
 
रसगुल्ले को पकाने के लिए ज़्यादा तापमान की ज़रूरत होती है | इसलिए इन्हें कूकर में उबाल कर बनाएं | कूकर में चीनी और 4 कप पानी डाल कर उबाल लें | उबाल आने पर इसमें छैना से तैयार किए गोले 1-1- करके डाल लें | कूकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी आने दें और फिर आंच को मीदियम करके 7-8 मिनट इन्हें ऎसे ही पकने दे | अब चूला बंद कर दे |
 
कुकर को ठंडे पानी में रखकर या खुले नल के नीचे रखकर ठंडा करें ताकि इसकी भाप खत्म हो जाए और ढक्कन आसानी से खुल जाए | कुकर का ढक्कन सावधानी से खोलें और रसगुल्ले और चाशनी को निकाल कर किसी प्याले में डाल लें | इन्हें 5-6 घंटे के लिए ठंडा करें | रसगुल्ले मीठे और स्वादिष्ट हो जाएंगे |
 
Letsdiskuss
 
R

Answered By Rinki Singh

Author
View Profile
Updated on12/22/25
Like
15