Exploring innovations, digital trends, and scientific discoveries through reliable, practical, and easy-to-understand content.

नोकिआ के लांच किये जाने वाले नए फ़ोन के बारे मे आपकी क्या राय है ?

0
740

Join this conversation

Sort By
Nokia 1 :-
यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो ऐंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन पर रन करता है। वॉर्म रेड और डार्क ब्लू कलर में आने वाला इस बजट स्मार्टफोन में 4.5 इंच का FWVGA IPS डिस्प्ले, क्वॉड-कोर मिडियाटेक MT673M प्रोसेसर, 1GB LPDDR3 रैम और 8GB का इनबिल्ट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 2MP का फ्रंट कैमरा, 5MP का रियर कैमरा और 2150mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है।
 
नोकिया 8110 :-
यह फोन पुराने नोकिया 8110 का ही पुनर्जन्म है। यह स्लाइडर हेंडसेट अब 4G और VoLTE को सपॉर्ट करता है। स्मार्ट फीचर ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करने वाले इस फोन में क्वॉलकॉम 205 ड्यूल कोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 4GB की स्टोरेज, 512MB LPDDR3 रैम और 1500mAh की बैटरी दी गई है। इस डिवाइस में 2.4 इंच का QVGA कर्व्ड डिस्प्ले और 2MP का रियर कैमरा भी दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपॉर्ट करता है और इसमें इन-बिल्ट स्नेक गेम भी दिया गया है।
 
Nokia 7 Plus :-
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में इस स्मार्टफोन की भी काफी चर्चा रही है। यह ऐंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर रन करना है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6 इंच का फुल एचडी प्लस IPS एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC प्रोसेसर वाले इस फोन में 4GB की रैम और 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसमें 12MP+13MP की ड्यूल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 
New Nokia 6 :-
यह स्मार्टफोन पिछले साल पेश किए गए नोकिया 6 का ही अपग्रेडेड वर्जन है। नई डिजाइन वाला यह फोन 6000 सीरीज के अल्युमिनियम से बना है। ऐंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर रन करने वाले इस स्मार्ट फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी IPS एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 4GB की LPDDR4 रैम और 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज का ऑप्शन भी मौजूद है। इस फोन में 16MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 
Nokia 8 Sirocco :-
इसे कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन कहा जा सकता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 5.5 इंच का pOLEd 2K डिस्प्ले दिया गया है। इसकी बॉडी 6000 सीरीज अल्युमिनियम की बनी है। इस डिवाइस में ZEISS ऑप्टिक्स के साथ ड्यूल रियर कैमरा (12MP+13MP) दिया गया है। इसके साथ ही हेंडसेट में ड्यूल-साइट कैमरा टेक्नॉलजी भी दी गई। फोन का फ्रंट कैमरा 5MP का दिया गया है। नोकिया के इस फोन में 6GB की रैम, 128GB की इंटरनल मेमरी और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेस दिया गया है। फोन में 3260mAh की बैटरी दी गई है जो वाइरलेस चार्जिंग को सपॉर्ट करती है।
 
Answered by
S
View Profile
Updated on05/07/26
6

Honestly, नोकिआ के नए फोन्स को लेकर लोगों में अभी भी nostalgia और trust काफी है क्योंकि यह brand पहले durability और मजबूत build quality के लिए बहुत famous था। आजकल नोकिआ 5G phones, clean Android experience और बड़ी battery वाले phones पर focus कर रहा है। कई upcoming models में अच्छे camera, modern design और long battery backup जैसे features की चर्चा हो रही है।

लेकिन दूसरी तरफ Samsung, Xiaomi और OnePlus जैसी companies से competition बहुत tough हो चुका है। कई users को लगता है कि Nokia के phones reliable तो होते हैं, लेकिन innovation और high-end performance में brand अभी पीछे है।

फिर भी जो लोग simple, clean और durable smartphone पसंद करते हैं, उनके लिए Nokia आज भी एक trusted option माना जाता है।

Must Read: Which country has the most powerful army?

Answered by
A
Aanya SharmaTranslating science and technology into stories that inform, challenge, and matter.
View Profile

Aanya Sharma is a science and technology writer with over 5 years of experience and 300+ published articles across leading digital platforms. She holds a Bachelor's degree in Science (Physics) from Delhi University, which grounds her writing in scientific literacy and gives her the ability to evaluate technical claims with accuracy. Her work has appeared on platforms including The Wire Science, Analytics India Magazine, and Digit.in, where she has covered artificial intelligence, space exploration, consumer technology, environmental science, and emerging tech policy. With a focus on accuracy and clarity, her writing makes complex scientific and technological developments accessible to readers without a technical background. Aanya has participated in science communication panels at events including the India Science Festival and has been recognised as a contributor to responsible tech journalism in India. She is an active member of the National Association of Science Writers (NASW) and maintains a public portfolio of her published work. Across all her work, her writing is grounded in verified sources and a commitment to editorial standards — delivering content that readers can rely on in a space where misinformation spreads easily.

Answered on05/13/26
0