वर्तमान समय में नौकरी करने के लिए सभी को अपना Resume तैयार करना होता है | किसी भी नौकरी के लिए सबसे महत्वपूर्ण ये होता है, कि आप अपना Resume बेहतर तरीके से तैयार करें | जब आप किसी इंटरव्यू के लिए जाते हैं, तो सबसे पहले आपका Resume ही impressive होना चाहिए , उसके बाद आपके लुक को देखा जाता है | आइये आपको बताते हैं, आप अपने Resume में क्या कर सकते हैं, जिससे आपको एक बेहतर जॉब मिल सकती है |
अपने Resume में क्या अपडेट करते रहें -
- स्किल्स अपडेट करें :-
जब आप किसी जगह काम करते हैं, तो आप कुछ न कुछ नया सीखते हैं | किसी नए का में आपका स्किल्स बढ़ जाता है, तो इसको आप अपने Resume में अपडेट जरूर करें | आपके Resume में जितना ज्यादा आपका स्किल्स होगा उतना ही आपका Resume impressive होगा |
- छोटा और प्रभावशाली :-
जब भी आप अपना Resume या CV बनायें तो उसको छोटा बनायें | कोशिश करें की उसमें आप अपने व्यक्तिगत जीवन के बारें में अधिक डिटेल न दें बल्कि अपने काम के बारें में ज्यादा जानकारी वो भी कम शब्दों में दें |
- सीधा और सटीक :-
जब भी आप अपना Resume बनाएं तो उसमें आप अपने काम के बारें में सीधी और सटीक जानकारी दें | यहां वहां की जानकरी देकर अपने काम को और न उलझाएं | जितना आप अपने काम के बारें में सही जानकारी देंगे उतना ही आपका Resume अच्छा दिखेगा |
- जरूरत की चीज़ों को रखें :-
जब भी आप अपना Resume बनाएं तो आप जरूरत की चीज़ों को अपने Resume में रखें | सिर्फ अपनी उतनी जानकारी दें जितना जरुरी है | अधिक अनुभव देना सही नहीं है |